Waaree Energies Acquire Sunbreeze Ninth Cloud 100 Stake: सोलर पैनल से बिजली बनाने वाली देश की जानीमानी कंपनी वारी एनर्जीज लिमिटेड (Waaree Energies) को लेकर एक बड़ी खबर सामने निकल कर आई है। कंपनी ने अपने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी है कि, उसने एक और कंपनी को खरीद लिया है और यह डील 30 नवंबर 2025 तक पूरी हो जाएगी। ऐसे में आज गुरुवार, 6 नवम्बर को वारी एनर्जीज के शेयरों में निवेशकों को बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है।
क्या है ये डील?
अपने एक्सचेंज फाइलिंग में वारी एनर्जीज ने जानकारी देते हुए बताया है कि, उसकी सहायक कंपनी Waaree Forever Energies Private Limited (WFEPL)। हाल ही में एक डील पर हस्ताक्षर किए हैं। जिसके चलते कंपनी Sunbreeze Ninth Cloud Private Limited नाम की एक कंपनी की 100% हिस्सेदारी खरीदने वाली है और ये प्रक्रिया वारी एनर्जीज 30 नवंबर 2025 तक पूरी करने वाली है। यानी अब यह कंपनी वारी एनर्जीज की पूरी तरह से अपनी कंपनी बन जाएगी।

कंपनी अधिग्रहण का क्या मतलब है?
आसान शब्दों में कहा जाए तो, Sunbreeze Ninth Cloud Private Limited का पूरी तरह से अधिग्रहण करने के बाद वारी एनर्जीज सोलर और ग्रीन एनर्जी के बिज़नेस में और तेज़ी से आगे बढ़ना चाहती है। बता दें कि, किसी दूसरी कंपनी को पूरा खरीद लेने से, कंपनी को नए प्रोजेक्ट्स और बाज़ार में मज़बूत जगह बनाने में मदद मिलेगी।
क्या है इस डील के मायने
यह डील हमे कंपनी के बारे में बताती है कि, कंपनी अपने भविष्य के प्लान्स को लेकर बहुत गंभीर है और लगातार बड़ा निवेश कर रही है ताकि वह ग्रीन एनर्जी सेक्टर में देश की नंबर 1 बनी रहे। और देश में ग्रीन एनर्जी क्रांति में अपना बड़ा योगदान दे सके। यह खबर वारी एनर्जीज के लिए बहुत अच्छी है क्योंकि यह उसके लगातार विकास और सही फैसलों को दिखाती है।
Waaree Energies के शेयरों का हाल
गुरुवार, 6 नवम्बर को वारी एनर्जीज का शेयर हल्की तेजी के साथ 3,387 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। शेयर का कल का बंद भाव 3,369.60 रुपए पर था। 52 हफ्ते के हाई और लो की बात करें तो, वारी एनर्जीज के शेयरों का 52 हफ्ते का लो 1,863 रुपए है, वहीं 52 हफ्ते का हाई 3,865 रुपए है। मतलब अभी भी शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई से करीबन 14% नीचे कारोबार कर रहा है।
बता दें कि, Waaree Energies share ने महज पिछले 6 महीने में करीब 100% से अधिक का शानदार रिटर्न दिया है। यानी यदि किसी निवेशक ने इस शेयर में 6 महीने पहले 5 लाख रुपए निवेश किए होते, तो वो निवेश आज सिर्फ 6 महीने बाद 10 लाख रुपए बन गया होता।
