Stocks To Buy: सुरज से बिजली बनाने वाली कंपनी पर आया बड़ा अपडेट, Motilal Oswal ने दी ‘BUY’ रेटिंग, ₹5,895 तक जाएगा दाम

Stocks To Buy Waaree Energies: अगर आप शेयर में जारी गिरावट से परेशान हैं और आप कन्फ्यूज पैसे लगाने को लेकर कन्फ्यूज हैं। तो ये खबर आपके लिए काफी अच्छी साबित होने वाली है। दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन करने के बाद देश की जानीमानी ब्रोकरेज कंपनी Motilal Oswal (मोतीलाल ओसवाल) ने अपनी एक रिपोर्ट Waaree Energies stock को लेकर पेश की है। रिपोर्ट के आधार उन्होंने कहा है कि, वारी एनर्जीज शेयर ख़रीदने लायक है और इसमें ज़बरदस्त कमाई हो सकती है।

₹5,895 तक जा सकता है शेयर का दाम

मोतीलाल ओसवाल ने वारी एनर्जीज शेयर को लेकर रिपोर्ट जारी करते हुए, शेयर का टारगेट प्राइस (लक्ष्य मूल्य) बताया है। BUY रेटिंग देते हुए उन्होंने शेयर का नॉर्मल टारगेट (Base Case) ₹4,000 तय किया है, जो अभी के ₹3,390 के भाव से करीबन 18% ज़्यादा है। ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि, यदी सब कुछ नॉर्मल रहा तो वारी एनर्जीज का शेयर आने वाले समय में ₹5,895 तक पहुँच सकता है! जो मौजूदा भाव से 75% ज़्यादा है।

ब्रोकरेज को इतना भरोसा क्यों है?

ब्रोकरेज को इतना भरोसा क्यों है, इसको लेकर Motilal Oswal ने कहा कि, वारी एनर्जीज कंपनी ग्रीन एनर्जी सेक्टर की किंग है और इसके पास बहुत दम है। उन्होंने कहा कि, इस कंपनी के पास वर्तमान में देश की सबसे बड़ी सोलर पैनल और सेल बनाने की फैक्ट्री है। साथ ही इसके कुछ प्लांट विदेशों में भी है। भारत के बाहर कंपनी का सबसे बड़ा मैन्यूफेक्चरिंग प्लांट अमेरिका में है और कंपनी इसे और बड़ा करने में लगी है।

मोतीलाल ओसवाल ने बताया है कि, कंपनी ने सरकारी नियमों का फ़ायदा भी बहुत कुशलता के साथ उठाया है। भारत सरकार ने ग्रीन एनर्जी को लेकर जो कुछ नियम बनाए हैं। उन्हें वारी एनर्जीज ने अपने प्रतिद्वंद्वियों से पहले ही उन नियमों के हिसाब से काम शुरू कर दिया है, जिसका फायदा इसे मिलने की संभावना काफी ज्यादा है।

₹47,000 करोड़ के पेंडिंग ऑर्डर हैं Waaree Energies के पास

बात करें ऑर्डर बुक की, तो दूसरी तिमाही के रिपोर्ट के मुताबिक, अभी कंपनी के पास करीबन ₹47,000 करोड़ के ऑर्डर की भरमार है। कंपनी के क्षमता के हिसाब से देखे तो, ये इतने बड़े ऑर्डर हैं कि, कंपनी अगले कई सालों तक काम करती रहेगी मतलब कंपनी के पास काम की कोई कमी नहीं है। वारी एनर्जीज के ऑर्डर को देखते हुए, ब्रोकरेज का मानना है कि अगले तीन साल (2025 से 2028) में कंपनी का मुनाफ़ा 40% की तेज़ रफ़्तार से बढ़ेगा। जिससे इस कंपनी के शेयर में निवेश करने वालों को भी अच्छा मुनाफा मिलेगा। अभी हाल ही में कंपनी ने Sunbreeze Ninth Cloud में भी 100% हिस्सेदारी खरीदी है। जिसका अधिग्रहण 30 नवंबर तक पूरा होने की उम्मीद है।

बड़ी खबर! Waaree Energies ने खरीदी एक और कंपनी, अब 100% मालकिन! शेयर में आ सकता है उछाल

अभी कैसा चल रहा है वारी एनर्जीज शेयर?

आज गुरुवार, 6 नवम्बर को 02:30 PM बजे तक वारी एनर्जीज शेयर ₹3,381 पर कारोबार कर रहा है। शेयर का पिछला बंद ₹3,369 था। यह शेयर पिछले 6 महीनों में करीबन  30.5% बढ़ चुका है। IPO आने के बाद से अब तक वारी एनर्जीज का शेयर 130% से ज़्यादा का रिटर्न निवेशकों को दे चुका है। मार्केट कैप भी कंपनी का तेजी से बढ़ा है। आज के तेजी के साथ waaree Energies का मार्केट कैप ₹97,318 करोड़ को पार कर गया है।

वारी एनर्जीज के शेयरों में थोड़ा जोखिम भी है

जी हां, भलेही मोतीलाल ओसवाल ने वारी एनर्जीज ने बाय रेटिंग देते हुए ₹5,895 का टारगेट दिया हो। लेकिन उन्होंने कंपनी से जुड़े कुछ जोखिम का भी जिक्र किया है। ब्रोकरेज ने इस शेयर में कुछ जोखिम (Risk) भी बताई है। मोतीलाल ओसवाल ने कहा है कि, कंपनी को भारत के अन्य दूसरी कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल सकती है। साथ ही अमेरिका में टैरिफ (टैक्स) के नियम बदलने से कंपनी के मुनाफ़े पर भी कुछ हद तक असर पड़ सकता है।

लेकिन कुल मिलाकर, Motilal Oswal के हिसाब से Waaree Energies एक लंबी रेस का घोड़ा है, जिस पर पैसा लगाया जा सकता है!

30 साल के सारे रिकॉर्ड टूटे ! Suzlon और ACME Solar में जबरदस्त मुकाबला, जानिए कौन सी कंपनी बनी ‘ग्रीन एनर्जी’ की किंग?

Leave a Comment