penny stock: 20 रुपये से कम प्राइस वाला सोलर स्टॉक उछला! 5 साल में 330% रिटर्न और अब बड़ा एग्रीमेंट भी साइन

Penny Stock: सुरज के रोशनी से बिजली बनाने वाली दिग्गज कंपनी ऊर्जा ग्लोबल लिमिटेड के शेयरों में शुक्रवार को तेज हलचल देखने को मिली। 20 रुपये से कम प्राइस वाला यह पेनी स्टॉक, शेयर बाजार खुलते ही तेजी के साथ 12.45 रुपये पर खुला , जिसके बाद तेज छलांग लगाते हुए इंट्राडे में 13.38 रुपये तक पहुंचा और कारोबार के आखिरी घंटे में यह वापस नीचे फिसलकर 12.26 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी ने साइन किया जबरदस्त एग्रीमेंट

ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में तीन दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली दिग्गज पेनी स्टॉक कंपनी Urja Global Limited ने इसी क्षेत्र की कंपनी सोलरमिंट एनर्जीज़ प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक जबरदस्त रणनीतिक जॉइंट वेंचर (JV) एग्रीमेंट किया। 20 नवंबर 2025 को हुए इस एग्रीमेंट के बाद अब पूरे देश में URJA ब्रांड के सोलर पैनल बनाए और बेचे जाएंगे। इस समझौते का उद्देश्य SolarMint पैनल बनाना और Urja Global के ब्रांडिंग के साथ पूरे भारत में बेचने है।

बता दें कि, दोनों की ताकत मिलने से सोलर मार्केट में अच्छा-खासा धमाल होने वाला है। सोलरमिंट एनर्जीज़ प्राइवेट लिमिटेड कंपनी जहां अपने मजबूत मैन्युफैक्चरिंग क्षमता के लिए जानी जाती है, वहीं ऊर्जा ग्लोबल लिमिटेड कंपनी का देशभर में एक बड़ा बिक्री और वितरण नेटवर्क मौजूद है। ऐसे में ये रणनीतिक जॉइंट वेंचर (JV) एग्रीमेंट दोनों के लिए फायदेमंद साबित होगा।

Servotech Renewable को मोदी सरकार ने दिया ‘पीएम सूर्य घर’ योजना का करोड़ों का ठेका! लेकिन इस कारण शेयर में नहीं आई तेज़ी

COST + PROFIT मॉडल पर होगा काम

इस जॉइंट वेंचर (JV) एग्रीमेंट में कोई भी कंपनी न कोई हिस्सा खरीदने वाली है, न बेचने  वाली है। आसान शब्दों में कहे तो, सोलरमिंट एनर्जीज़ सोलर पैनल के निर्माण का काम करेगी, तो वहीं Urja Global इसे बेचने का काम करेंगी। ऊपर से ये एग्रीमेंट 3 साल के लिए है, और आगे चलकर COST + PROFIT को देखते हुए इसे दोनों कंपनियां बढ़ा भी सकती है।

ऊर्जा ग्लोबल की EV और बैटरी के धंधे में भी है मजबूत पकड़

जैसा कि, हम पहले ही जिक्र कर चुके हैं कि, ऊर्जा ग्लोबल इस क्षेत्र में पिछले तीन दशक से काम का अनुभव रखती है। कंपनी बैटरी, सोलर एनर्जी सॉल्यूशन, सोलर प्रोडक्ट सप्लाई और इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में भी अच्छा खासा अनुभव रखती है। ऐसे में ये नया एग्रीमेंट कंपनी को और मजबूत करेगा।

Borosil Renewables ने दूसरी तिमाही में लगाई आग! Q2 में मुनाफ़ा 473% बढ़ा, फिर शेयर क्यों नहीं भागा? जानिए पूरी खबर

5 साल में 330 प्रतिशत रिटर्न

इसके शेयर हाल की बात करें तो, ऊर्जा ग्लोबल शेयर का 52-वीक हाई 19.49 रुपये है और 52-वीक लो 10.87 रुपये है। शेयर कल 12.26 रुपये पर बंद हुआ यानी शेयर की मौजूदा कीमत अपने लो से करीब 14.5% ऊपर है। इस शेयर की सबसे खास बात यह है कि, पिछले पांच वर्षों में ऊर्जा ग्लोबल शेयर ने अपने निवेशकों को लगभग 330% का रिटर्न दिया है, जो इसे लॉन्ग-टर्म निवेशकों के बीच एक आकर्षक पेनी स्टॉक बनाता है। कंपनी का मार्केट कैप भी 640 करोड़ रुपये से अधिक है।

एक्सपर्ट्स की मानें तो, आने वाले समय में देश में सोलर मॉड्यूल और इससे जुड़े प्रोडक्ट्स की मांग और तेज बढ़ेगी। EV, बैटरी और सोलर सॉल्यूशन का मार्केट और फैलेगा। ऐसे में ये JV एग्रीमेंट ऊर्जा ग्लोबल की ब्रांड वैल्यू, प्रोडक्ट रेंज और बाजार पैठ जैसे तीनों को और मजबूत करेगा। जिसका ऊर्जा ग्लोबल को बड़ा फायदा हो सकता है।

Nifty में आई तगड़ी ‘प्रॉफिट बुकिंग’! डेली चार्ट पर इनवर्टेड हैमर कैंडल बनी, अब कौन से लेवल पर ट्रैप हो सकते हैं ट्रेडर्स

डिस्क्लेमर: यह लेख GreenEnergyShare.in पर निवेशकों को जानकारी देने के लिए है। किसी भी स्टॉक में निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है।

Leave a Comment