टाटा पावर ने संजय बंगा को टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी का नया MD और CEO नियुक्त किया है। वे 1 जून 2025 से मौजूदा सीईओ और MD दीपेश नंदा की जगह लेंगे।
टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी: भारत की दिग्गज कंपनी टाटा पावर ने अपने टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी (Tata Power Renewable Energy) इकाई के बोर्ड मेंबर में एक बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने ऐलान किया है कि, संजय बंगा को टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी (TPREL) का नया मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) बनाया गया है। यह फैसला 1 जून 2025 से लागू होगा।
कौन हैं टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी के नए सीईओ संजय बंगा?
हाल ही चुने गए टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी के नए सीईओ संजय बंगा टाटा ग्रुप से लंबे समय से जुड़े हुए हैं। वे इससे पहले टाटा पावर के ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन विभाग के मुखिया थे और देश के प्रमुख मेट्रो शहरों मुंबई, दिल्ली, अजमेर और पावरलिंक्स ट्रांसमिशन जैसे बड़े ऑपरेशंस की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब उनकी नियुक्ति टाटा ग्रुप ने अपने टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी के लिए मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के रूप में की है। अब वे 1 जून 2025 से दीपेश नंदा की जगह लेंगे, जिन्होंने अभी अभी स्वेच्छा से टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ पद से इस्तीफा दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक वे 31 मई 2025 को अपना पद छोड़ देंगे।
क्या नए CEO से टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी की बदलेंगी तस्वीर
इसके बारे में अभी कहना जल्द बाजी होगा। वैसे टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी के नए सीईओ संजय बंगा के पास बिजली सेक्टर में करीब 30 सालों का जबरदस्त अनुभव है और वे लंबे समय से टाटा ग्रुप से खास कर टाटा पावर से जुड़े हुए है वे इससे पहले टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन (टाटा पावर-डीडीएल) के CEO भी रह चुके हैं, जो टाटा पावर और दिल्ली सरकार का एक जॉइंट वेंचर है।
उनके पास कामकाज की टेक्नोलॉजी, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, नियमों की जानकारी और बिजनेस प्रोसेस को बेहतर बनाने में गहरी समझ है। जानकारों का मानना है कि, ये सारी खूबियां टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी को और ज्यादा कुशल बनाने और नियमों के हिसाब से लक्ष्य हासिल करने में मदद करेंगी।
टाटा पावर ने बताया कि कंपनी के लीडरशिप में किया गया यह बदलाव उनकी बड़ी रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत वे अपने रिन्यूएबल एनर्जी पोर्टफोलियो को बढ़ाना चाहते हैं और भारत के डीकार्बोनाइजेशन (कार्बन उत्सर्जन कम करने) मिशन में मदद करना चाहते हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक यह नहीं बताया है कि ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन सेगमेंट में बंगा की जगह कौन लेगा। इस बदलाव की जानकारी सेबी (SEBI) के नियमों के तहत दी गई है।
टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी के नए सीईओ संजय बंगा की नियुक्ति टाटा पावर के लिए एक सकारात्मक कदम माना जा सकता है, क्योंकि उनका अनुभव और नेतृत्व क्षमता कंपनी को अपने महत्वाकांक्षी ग्रीन एनर्जी लक्ष्यों को जल्दी प्राप्त करने में मदद कर सकते है। साथ ही यह खबर टाटा पावर के शेयर के लिए भी दीर्घकालिक रूप से अनुकूल है। निवेशक इस बदलाव को कंपनी की स्थिरता और विकास के प्रति प्रतिबद्धता के रूप में देख सकते हैं, जिससे स्टॉक में सकारात्मक रुझान दिखने की संभावना है।
स्त्रोत: Sanjay Banga Appointed MD & CEO Of Tata Power Renewable Energy