सुजलॉन एनर्जी शेयर में गिरावट तेज 57 रु पर कारोबार कर रहा है। लोंग टर्म निवेश के लिए दिलचस्प विकल्प

Suzlon Energy Share : ग्रीन एनर्जी सेक्टर की दिग्गज कंपनी सुजलोन एनर्जी लिमिटेड के शेयरों में आज कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन भी तेज गिरावट देखने को मिल रही है। आज मंगलवार, 26 अगस्त 2025 को 10:30 AM बजे पर सुजलोन एनर्जी शेयर 0.78% के गिरावट के साथ 56.98 रुपए पर कारोबार कर रहा है। शेयर का पिछला बंद 57.43 रुपए पर था। यानी शेयर में गिरावट अभी भी जारी है।

आज मंगलवार, 26 अगस्त 2025 को सुजलॉन एनर्जी शेयर हल्की गिरावट के साथ 57.04 रुपए पर खुला था। जहां से शेयर ने 57.45 रुपए का डे हाई छुआ था लेकिन समग्र गिरावट के चलते इसमें भी ऊपरी स्तर पर दबाव बना, जिससे शेयर में गिरावट आई और शेयर आज 56.61 रुपए के दिन के निचले स्तर पर पहुंचा। अभी शेयर 10:30 AM बजे NSE पर 56.98 रुपए पर कारोबार कर रहा है। इस गिरावट के बाद कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 77.61 हजार करोड़ रुपए पर आ गया है।

सालभर का प्रदर्शन और मौजूदा स्तर

सुजलॉन एनर्जी शेयर का 52 हफ्ते का लो 46 रुपए 15 पैसे रहा वही इसका 52 हफ्ते का हाई 86 रुपए 04 पैसे रहा। शेयर में एक साल में करीब 25% गिरावट देखने को मिली है। वहीं पिछले एक महीने में शेयर में 9.75% की गिरावट आई है। यानी निवेशकों के लिए बीते साल नुकसान भरा रहा है सुजलोन लंबे समय से वोलैटाइल स्टॉक माना जाता है और इसमें शॉर्ट टर्म उतार चढ़ाव हमेशा देखने को मिलता है।

फाइनेंशियल नतीजे और बैलेंस शीट

पहली तिमाही Q1 FY26 Results की बात करें तो, पहली तिमाही में सुजलॉन एनर्जी का रेवेन्यू 3117 करोड़ रुपए रहा है जो 54.63 प्रतिशत की बड़ी बढ़त दिखाती है। ऑपरेटिंग खर्च 671 करोड़ रुपए रहा है जो 51.75 प्रतिशत ज्यादा है शुद्ध लाभ 324 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है जो 7.29 प्रतिशत की वृद्धि को दिखाता है। नेट प्रॉफिट मार्जिन 10.40 प्रतिशत रहा है। EBITDA 597 करोड़ रुपए रहा है जो 61.94 प्रतिशत की बढ़त को दर्शाता है कंपनी का टैक्स रेट 29.38 प्रतिशत दर्ज हुआ है।

निवेशकों के लिए संकेत

सुजलॉन एनर्जी का बिजनेस मॉडल रिन्यूएबल एनर्जी से जुड़ा है। जिसकी डिमांड समय के साथ बढ़ती जा रही है। ऐसे कंपनी का लॉन्ग टर्म आउटलुक सकारात्मक है। हालांकि मौजूदा पी ई रेशियो और वोलैटिलिटी इसे रिस्की बनाते हैं। शॉर्ट टर्म में इसमें उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। कंपनी के पास कई बड़े ऑर्डर बुक है ऐसे में इसके शेयरों में भविष्य में अच्छा उछाल देखने को मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख GreenEnergyShare.in पर निवेशकों को जानकारी देने के लिए है। Suzlon Energy share में निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है।

Leave a Comment