सुजलॉन एनर्जी शेयर: हवा से बिजली बनाने वाली दिग्गज मिड कैप कंपनी Suzlon Energy का शेयर, शुक्रवार को 2.82% गिरावट के साथ 55.20 रुपए पर बंद हुआ। अब मार्केट एक्सपर्ट राजेश सतपुते ने साफ साफ बोल दिया है कि, suzlon से निकल जाओ! पावर सेक्टर कमजोरी का संकेत दे रहा है।
सुजलॉन एनर्जी पर मार्केट एक्सपर्ट राजेश सतपुते ने क्या कहा
बाजार के बड़े जानकार राजेश सतपुते ने शुक्रवार को CNBC आवाज़ पर Suzlon Energy के शेयर पर पूछे गए सवाल के जवाब में, निवेशकों को बिल्कुल कड़ी और सीधी सलाह दी है। उन्होंने CNBC आवाज़ पर बात चित में कहा कि, अगर आपके पास सुजलॉन एनर्जी शेयर है, तो अब बिना देर किए बेच दें और बाहर निकल जाएँ!
सुजलॉन से बाहर निकलने को क्यों कहा
मार्केट एक्सपर्ट राजेश सतपुते जी ने सुजलॉन से बाहर निकलने को इसलिए कहा, उनके मुताबिक, अब सुजलॉन एनर्जी के शेयर में अगले दो साल तक कोई खास तेज़ी या मज़बूती दिखने की उम्मीद नहीं है। अब ऐसे में इसे लंबे समय तक अपने पोर्टफोलियो में रखने का कोई फ़ायदा नहीं है।
उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि, निवेशकों के लिए वर्तमान में तो यही बेहतर है कि वे अपना पैसा फिलहाल बैंक में ही सुरक्षित रखें, जहाँ कम से कम रिस्क के साथ अच्छा रिटर्न भी मिलेगा। का
सुजलॉन से बाहर निकलने के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि, सुजलॉन पावर सेक्टर से जुड़ी एक कंपनी है और अभी ये सेक्टर ऐसा है, जो पिछले कुछ महीनों से सुस्त पड़ा हुआ है। सरकार ने भी इस सेक्टर के नए टेंडर रोक दिए है। ऐसे में न तो सरकार से कोई बड़ा नया ऑर्डर आ रहा है। न ही क्षमता बढ़ाने वाले बड़े प्रोजेक्ट दिख रहे हैं। इसके अतिरिक्त इस सेक्टर को तेज़ी दे सके ऐसी कोई निति सरकार बना नहीं रही है।इस वजह से ही सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड जैसी कंपनियों के शेयर पर दबाव बना हुआ है।
बाज़ार में हड़कंप! सरकार ने रोके ग्रीन एनर्जी के नए टेंडर, इन 5 कंपनियों के शेयर पर होगा बड़ा असर
चार्ट पर शेयर की चाल टूटी
सुजलॉन के डेली चार्ट का एनालिसिस करके भी उन्होंने इसे बेचने की सलाह दी है। उन्होंने सुजलॉन शेयर का डेली चार्ट देख कर अपनी राय रखी है कि, डेली चार्ट पर शेयर की चाल टूट चुकी है और उन्हें लगता है कि, शेयर में अब यहां से ऊपर जाने की ताकत (Momentum) खत्म हो होती जा रही है। कम खरीदारी और कमज़ोर पैटर्न यही दिखा रहा हैं।
उनके मुताबिक, सुजलॉन एनर्जी जैसा शेयर, बहुत उतार-चढ़ाव (High-Volatile) वाला होता है, यानी इसमें जोखिम बहुत ज़्यादा है। तो रिटर्न भी अच्छा होता है, लेकिन सुस्त सेक्टर और सरकारी नीति आदि के चलते इसमें अगले दो साल तक मुनाफ़े की कोई गारंटी नहीं है।
ACME solar को मिला रेलवे विभाग से 1000 मेगावॉट बिजली बनाने का काम! शेयर पर रखें नज़र
निवेशकों को साफ संदेश दिया
राजेश सतपुते ने एक निवेशक का उदाहरण दिया, जिनके पास Suzlon के 2540 शेयर हैं। उन्हें भी सतपुते ने स्पष्ट रूप से ‘बेच दो’ की सलाह दी है।
सुजलॉन शेयर का हाल
सुजलॉन एनर्जी शेयर शुक्रवार को 2.82% गिरावट के साथ 55.20 रुपए पर बंद हुआ। शेयर का 52 हफ्ते का हाई 74.30 रुपए और 52 हफ्ते का लो 46.15 रुपए है। इस साल YTD इसमें अब तक 12% की गिरावट दर्ज हो चुकी है। वही रिटर्न की बात करें तो, इसने लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न दिया है। पिछले पांच साल में सुजलॉन एनर्जी शेयर ने 1,640% का रिटर्न निवेशकों को दिया है।
डिस्क्लेमर: यह लेख GreenEnergyShare.in पर निवेशकों को जानकारी देने के लिए है। किसी भी स्टॉक में निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है।
