30 साल के सारे रिकॉर्ड टूटे ! Suzlon और ACME Solar में जबरदस्त मुकाबला, जानिए कौन सी कंपनी बनी ‘ग्रीन एनर्जी’ की किंग?

Suzlon और ACME Solar: रिन्यूएबल ऊर्जा स्त्रोतों से बिजली बनाने वाली दो बड़ी कंपनियाँ Suzlon Energy और ACME Solar ने इस साल के दूसरे तिमाही Q2 के शानदार नतीजे पेश किए। इन दोनों कम्पनियों ने बिजली बनाने के क्षेत्र में इतना शानदार काम किया कि, पिछले 30 साल के सारे रिकॉर्ड टूट गए। ग्रीन एनर्जी (हवा और सूरज की बिजली) के इस महा-मुकाबले में दोनों में से कौन आगे निकला, आइए देखते हैं।

कमाई के हिसाब से Suzlon और ACME Solar में कौन कितना आगे?

दोनों कंपनियों की इस दूसरी तिमाही Q2 FY26 (3 महीने) की कमाई और मुनाफे का हाल कुछ इस प्रकार का रहा।

कमाई का तरीकाSuzlon (ज़्यादा पैसे कमाए)ACME Solar (ज़्यादा तेज़ी से बढ़ा)
कुल कमाई (Revenue)3866 करोड़ रुपये601 करोड़ रुपये
कमाई में बढ़ोतरी85% की बढ़ोतरी103% की बढ़ोतरी
शुद्ध मुनाफा (PAT)1279 करोड़ रुपये115 करोड़ रुपये
मुनाफे में बढ़ोतरी538% की बढ़ोतरी652% की बढ़ोतरी
बचत (मार्जिन)18.6%19.1%

EBITDA का हाल

एबिटा की बात करें तो, EBITDA के मामले में सुजलॉन एनर्जी ने बाजी मारी। सुजलॉन का EBITDA दूसरी तिमाही में 721 करोड़ रुपये रहा, जो 145% की वृद्धि को दिखाता है। वही ACME Solar का समान तिमाही में EBITDA 534 करोड़ तक पहुंचा, जो 108% ग्रोथ दर्शाता है।

Revenue का हाल

रेवेन्यू यानी कमाई की बात करें तो, कमाई के मामले में एक्मे सोलर ने बाजी मारी, एक्मे सोलर ने सालाना आधार पर 601 करोड़ रुपये कमाए, जो 108% की ग्रोथ रेट को दिखाता है। वही बात करे सुजलॉन एनर्जी की, तो सुजलॉन ने सालाना आधार 3866 करोड़ रुपये कमाए, जो 85% के ग्रोथ रेट को दिखाता है।

539% का छप्परफाड़ मुनाफा! सुजलॉन एनर्जी के Q2 नतीजे ने तोड़े 30 साल के रिकॉर्ड, शेयर ने भी मारी छलांग

शुद्ध लाभ (PAT)

शुद्ध लाभ PAT के लिहाज से देखे तो ACME Solar ने दूसरी तिमाही में 115 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया। पिछले साल के समान तिमाही से तुलना करे तो, ये 652% अधिक है। वही समान तिमाही Q2 में सुजलॉन एनर्जी 1279 करोड़ रुपए कमाए जो पिछले साल के समान तिमाही के मुकाबले 538% अधिक है। लेकिन यहां एक बात पर हमें गौर करनी चाहिए वो ये कि, सुजलॉन ने के नेट प्रॉफिट में 718 करोड़ रुपये टैक्स एडजस्टमेंट यानी वन टाइम गेन भी शामिल है। इसका मतलब यह है कि, शुद्ध लाभ (PAT) के मामले में ACME Solar ने बाजी मारी।

कौन सी कंपनी बनी ‘ग्रीन एनर्जी’ की किंग?

सभी जरूरी चीजों को देखने के बाद इसका जवाब कुछ इस प्रकार हमे मिलता है कि, सुजलॉन एनर्जी ने कुल मिलाकर बहुत ज़्यादा पैसे कमाए और मुनाफ़ा भी सबसे ज़्यादा हुआ। वही एक्मे सोलर ने सुजलॉन के मुकाबले कम पैसा कमाया, लेकिन उसकी बढ़ोतरी की रफ़्तार (Growth) Suzlon से तेज़ रही। साथ ही, Acme Solar ने हर 100 रुपये की कमाई पर Suzlon से थोड़ा ज़्यादा बचत (मार्जिन) भी की।

ऑर्डर बुक और परियोजनाएँ

वर्तमान में सुजलॉन एनर्जी के पास सबसे ज़्यादा ऑर्डर है। करीबन 6.2 GW बिजली बनाने का काम (ऑर्डर) है। Suzlon ने 3 महीनों में 565 मेगावाट की रिकॉर्ड बिजली यूनिट्स तैयार करके सौंपी है। कंपनी के ऑर्डर बुक का अंदाजा आप कुछ इस तरह से लगा सकते हैं कि, कंपनी के पास इतने सारे नए ऑर्डर हैं कि यह कई सालों तक बिजी रहेगी। Suzlon के पास भारत में पवन चक्की (Wind Turbine) बनाने की सबसे बड़ी फैक्ट्री है। जिसकी क्षमता 4.5 GW की है।

ACME Solar की बात करें तो, इस कंपनी का फोकस सुरज से बिजली बनाने पर है। और अब ये बैटरी स्टोरेज’ (बिजली स्टोर करना) पर भी काम कर रही है। कंपनी के पास वर्तमान में 3 GWh से ज़्यादा की बिजली स्टोर करने की क्षमता है। कंपनी ने 2 GWh की बड़ी बैटरी सिस्टम का ऑर्डर भी हाल ही में दिया है। यदि ये जल्द पूरा हो जाता है तो, इसकी बिजली स्टोर करने की क्षमता 5 GWh तक पहुंच जाएगी। बता दें कि, ACME ने Tata Power को बिजली सप्लाई करने की एक ख़ास डील भी जीती है, जिससे इसकी बिज़नेस की ताक़त दिखती है।

लॉटरी लग गई! दूसरी तिमाही में ACME Solar के मुनाफे में 632% की भारी बढ़त, एक्सपर्ट बोले- ₹370 तक जा सकता है शेयर

आख़िरी फैसला: कौन है किंग एक्मे सोलर या सुजलॉन एनर्जी?

यदि हम छोटी अवधि (For Short Term) के हिसाब से देखे तो Suzlon energy फ़िलहाल किंग है। क्योंकि इस कंपनी के पास बहुत बड़े-बड़े ऑर्डर हैं, साथ ही इसकी कुल कमाई भी ज़्यादा है और इस बार टैक्स में फ़ायदा मिलने से उसका मुनाफ़ा भी बहुत बड़ा दिखा है।

लेकिन यदि हम लंबी अवधि (For Long Term) के हिसाब से देखे तो, ACME Solar किंग है। क्योंकि कंपनी अपनी तेज़ ग्रोथ, बेहतर बचत (मार्जिन) और बैटरी जैसी नई टेक्नोलॉजी पर ज़ोर देने के कारण भविष्य का मज़बूत दावेदार लग रही है।

डिस्क्लेमर: यह लेख GreenEnergyShare.in पर निवेशकों को जानकारी देने के लिए है। किसी भी स्टॉक में निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है।

1 लाख के बन गए 84 लाख! पर Q2 नतीजों के बाद धड़ाम हुआ यह मल्टीबैगर सोलर शेयर

Leave a Comment