Solex Energy stock: कौन सा स्टॉक भविष्य में हमे मल्टीबैगर रिटर्न देगा, इसका अंदाजा एक स्मार्ट निवेशक उस स्टॉक में निवेशकों की हिस्सेदारी देखकर लगाता है। आज जिस कंपनी की हम बात कर रहे और जिसके शेयर में आज एकदम 5% का उछल देखने को मिला। वह स्टॉक सोलर पैनल बनाने वाली कंपनी Solex Energy Ltd है। ये वो स्मॉलकैप स्टॉक्स है जिसपर विदेशी संस्थागत निवेशक और घरेलू निवेशक यानी FIIs, DIIs दोनों लट्टू हैं।
इनके मुताबिक, इस छुटकू कंपनी में विकास की काफी संभावनाए हैं और इसका वित्तीय प्रदर्शन भी अच्छा है। ऐसे में सोलेक्स एनर्जी ये एक ऐसा स्टॉक है, जो भविष्य में मल्टीबैगर रिटर्न देने वाला बन सकता है।
सोलेक्स एनर्जी के बारे में
सोलेक्स एनर्जी लिमिटेड सौर पैनल, लाइट, इनवर्टर और हीटर सहित अन्य नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला के निर्माण में विशेषज्ञता रखती है। कंपनी अनुकूलन विकल्पों और गुणवत्ता मानकों के प्रमाणन के साथ उच्च-गुणवत्ता वाले सिस्टम प्रदान मुहैया करती हैं। कंपनी का मार्केट कैप 1,759 करोड़ है और ये कंपनी BSE और NSE दोनों पर SOLEX नाम से लिस्टेड कंपनी है।
FIIs, DIIs ने कितनी बढ़ाई हिस्सेदारी?
सितंबर तिमाही नतीजों के आधार पर सोलेक्स एनर्जी में विदेशी संस्थागत निवेशक और घरेलू निवेशक यानी FIIs, DIIs दोनों ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। FIIs ने तिमाही आधार पर अपनी हिस्सेदारी 0.08% से बढ़ाकर 0.09% तक कर दी है। वही FIIs ने भी अपनी हिस्सेदारी 0.023% से बढ़ाकर 1.02% तक कर दी है। कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 66.15% है।
तैयार हो जाएं निवेशक! 1 शेयर पर 5% का डिविडेंड दे रही है यह कंपनी, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते
फाइनेंशियल स्टेटस और शेयरों का हाल
सोलेक्स एनर्जी ने हाल ही में 10 नवंबर को अपने तिमाही नतीजे जारी किए। जिसमें कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 17.66% बढ़कर155 करोड़ रुपए हुआ। लेकिन नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर गिरावट आई और ये 36.29% से घटकर 5.79 करोड़ रुपए रह गई।
लेकिन जब 6 महीनों के (H1 FY26) के नतीजे आए तो ये कहानी पलट गई—
H1 FY26 में कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹30.5 करोड़ रुपए हुआ, जो 133% से ज़्यादा की ग्रोथ दिखाता है।PAT मार्जिन भी काफी सुधार के साथ 7.3% पर पहुंच गया। आसान शब्दों में कहे तो 3 महीने कमजोर, लेकिन 6 महीने बहुत मजबूत। इसलिए निवेशकों ने इसे पॉजिटिव माना।
अब Solex Energy के शेयरों की बात करें तो, वर्तमान में Solex Energy के शेयरों की कीमत 1,677 रुपए है। आज शेयर में शुरुआती कारोबार में 5% का अपर सर्किट लगा था। जिससे शेयर की कीमत 1,710.10 पर पहुंच गई थी। पिछले पांच सालों में सोलेक्स एनर्जी शेयर ने अपने निवेशकों को छप्परफाड़ 7,965% का शानदार मुनाफा दिया है और अब शेयर एक बार फिर आगे बढ़ता हुआ नजर आ रहा है।
डिस्क्लेमर: यह लेख GreenEnergyShare.in पर निवेशकों को जानकारी देने के लिए है। किसी भी स्टॉक में निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है।
