बिहार को मिलेगी और बिजली! SJVN के बक्सर पावर प्रोजेक्ट का 660 MW यूनिट-1 ट्रायल रन सफल, अब बिजली उत्पादन शुरू!

SJVN Buxar Power Project Commissioning की बड़ी खबर! 660 MW Unit-1 का ट्रायल रन सफल होने के बाद अब बिजली उत्पादन हुआ शुरू। जानिए बिहार के इस 1320 MW प्रोजेक्ट से कंपनी को होने वाले मुनाफे का पूरा विश्लेषण।


SJVN Buxar Power Project Commissioning: ग्रीन एनर्जी सेक्टर की सरकारी कंपनी SJVN Limited को लेकर एक बड़ी खबर आई है। इस खबर से आने वाले समय में शेयर में तेजी आने की पूरी संभावना है। खबर ये है कि, हाल ही में एसजेवीएन कंपनी ने बिहार के बक्सर जिले में बन रहे, बक्सर थर्मल पावर प्लांट के यूनिट-1 का फाइनल टेस्ट पास कर लिया है।

क्या है पूरी ख़बर?

एसजेवीएन का बिहार के बक्सर जिले में एक महत्वाकांक्षी प्लांट पर काम चल रहा है। जो बक्सर पावर प्लांट के नाम से जाना जाता है। कंपनी का ये पावर प्लांट 1320 MW का है। जिसमें से कंपनी ने 660 मेगावाट (MW) वाले यूनिट-1 का अपना 72 घंटे का ट्रायल रन (Final Test Run) सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। मतलब अब ये यूनिट-1 पूरी तरह से ऑपरेशनल हो चुका है और अब यह यूनिट बाज़ार में बिजली बेचने के लिए पूरी तरह से तैयार है! यानी इससे कंपनी ने बिजली का उत्पादन शुरू कर दिया है। बता दें कि, एसजेवीएन के बक्सर पावर प्लांट की कुल क्षमता 1320 MW है। जिसमें से आधी (660 MW) बिजली अब ग्रिड में आनी शुरू हो चुकी है।

इसके अलावा इस प्लांट की खास बात ये है कि, ये प्लांट नई सुपरक्रिटिकल टेक्नोलॉजी पर बना है, जिसका मतलब ये है कि, ये प्लांट कम प्रदूषण में ज़्यादा बिजली बनाएगा। जब ये पावर प्लांट पूरी तरह से ऑपरेशनल हो जाएगा, तब ये प्लांट हर साल तकरीबन 9,828 मिलियन यूनिट बिजली बनाएगा। जिसका फायदा बिहार को मिलेगा।

5 साल में 3500% रिटर्न देने वाली KPI Green Energy को गुजरात सरकार से मिला 150 MW विंड पावर का ठेका; रखें नजर

कंपनी ने क्या कहा?

SJVN के बक्सर प्लांट का 660 MW यूनिट-1 ऑपरेशनल हो जाने के बाद कंपनी के चेयरमैन भूपेंद्र गुप्ता ने खुशी जताते हुए कहा कि,

” हमें कंपनी के इस उपलब्धि पर गर्व है। यह यूनिट जल्द ही बिजली बेचना शुरू कर देगी। उन्होंने अपनी टीम और काम करने वाले सभी लोगों की मेहनत की तारीफ़ करते हुए उनके आभार व्यक्त किए।”

एसजेवीएन शेयर का हाल

अच्छी खबर आने के बाद भी आज शुक्रवार, 7 नवंबर को एसजेवीएन के शेयर 1.37% की गिरावट के साथ 84.75 रुपए पर बंद हुए। शेयर पूरे एक साल से लगातार गिरावट का सामना कर रहे हैं। ये शेयर अभी 25% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे है। लेकिन पिछले 5 साल की बात करें तो, पिछले 5 साल में एसजेवीएन का शेयर 283% का रिटर्न दे चुका है।

Stock Split: 10 टुकड़ों में बंटेगा सोलर मॉड्यूल बनाने वाली कंपनी का यह शेयर, अब तक दे चुका है 6000% का रिटर्न

डिस्क्लेमर: यह लेख GreenEnergyShare.in पर निवेशकों को जानकारी देने के लिए है। किसी भी स्टॉक में निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है।

Leave a Comment