सरकारी PSU कंपनी SJVN Ltd. के शेयरों में आज यानी शुक्रवार को अचानक से 6% की तेज गिरावट दर्ज हुई। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि, इस गिरावट के पीछे की मुख्य वजह कंपनी के कमजोर वित्तीय नतीजे है। लेकिन क्या सिर्फ यही एक वजह है। आइए जानते हैं।
SJVN के शेयरों में 6%की गिरावट क्यों आई?
SJVN शेयरों में अचानक आई गिरावट के दो प्रमुख मुझे जो मेरी रिसर्च से पता चली है। उनमें से एक वजह तो बाजार विश्लेषकों ने पहले ही बता दी है और एक वजह जो सामने आई वह है हिमाचल प्रदेश में एसजेवीएन की हाइड्रो परियोजना से जुड़ी। कंपनी के कमजोर वित्तीय नतीजे की वजह
चौथी तिमाही में घाटा बना SJVN शेयरों के लिए बड़ा झटका
एसजेवीएन ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के नतीजे कल 29 मई को पेश किए। इन चौथी तिमाही के नतीजों में एसजेवीएन कंपनी को ₹127.7 करोड़ का शुद्ध घाटा हुआ, जबकि पिछले साल के इसी अवधि में एसजेवीएन ने ₹61.1 करोड़ का मुनाफा कमाया था। यानी साल दर साल YoY के आधार पर कंपनी का शुद्ध मुनाफा – 301% घटा है। हालांकि, इस दौरान कंपनी का राजस्व 4.5% से बढ़कर ₹504.4 करोड़ हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष के इसी चौथी तिमाही में ₹483 करोड़ था। याने कि कम्पनी का रेवेन्यू हल्का सा बढ़ा है।
नेट प्रॉफिट में जैसे भारी गिरावट आई और कंपनी को घाटा हुआ ठीक वैसे ही गिरावट SJVN के EBITDA मार्जिन में भी हुई। कंपनी की EBITDA मार्जिन 49.6% से घटकर 47.75% पर आ गई। और इसी कमजोर प्रदर्शन ने निवेशकों का भरोसा डगमगाया और शेयरों पर बिकवाली का दबाव बढ़ गया। जिससे एसजेवीएन के शेयरों में 6%की गिरावट आई।
SJVN के हिमाचल की परियोजनाओं में जोखिम
हाल ही में हिमाचल प्रदेश में निर्माणाधीन SJVN की हाइड्रो परियोजनाएं भी चर्चा में हैं, लेकिन गलत कारणों से। भौगोलिक चुनौतियों और नियामक अनिश्चितताओं ने इन परियोजनाओं की समयसीमा और लागत पर सवाल खड़े किए हैं। हाल ही में सरकार की ओर से आए संकेतों ने इन जोखिमों को और बढ़ा दिया है, जिसका असर शेयर की कीमत पर पड़ा है।
SJVN share price today
आज हफ्ते के आखिरी दिन एसजेवीएन शेयर ₹98.10 पर खुले और ₹96.30 पर बंद हुए। एसजेवीएन शेयर कल ₹102.16 पर बंद हुए थे। यानी आज एसजेवीएन के शेयर ₹96.30 पर बंद हुए, जो कल कल ₹102.16 पर बंद हुए थे – यानी एक ही दिन में ₹6 से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई है।
अंतिम शब्द
एसजेवीएन के शेयर में गिरावट कंपनी के सामने खड़ी इन दो चुनौतियों का नतीजा है। जिससे आज SJVN share 6% लुढ़के। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे बाजार के रुझानों और कंपनी की ताजा खबरों पर ध्यान दें।
और हा, यह खबर केवल जानकारी के लिए है और इसे निवेश सलाह नहीं मानी जानी चाहिए। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श लें।
सोर्स: moneycontrol