Servotech Renewable को मोदी सरकार ने दिया ‘पीएम सूर्य घर’ योजना का करोड़ों का ठेका! लेकिन इस कारण शेयर में नहीं आई तेज़ी

Servotech Renewable Power System: सुरज से बिजली बनाने के काम में लगी दिल्ली की कंपनी सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम को मोदी सरकार से बड़ी सौगात मिली है। सरकार ने कंपनी के कामकाज पर भरोसा जताते हुए इसे महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर: मुफ़्त बिजली योजना के लिए सौर पैनल लगाने का नया ऑर्डर दिया। कंपनी के हाथ लगा यह आर्डर करीब ₹73.70 करोड़ का है, लेकिन कमाल की बात तो ये है कि, इतनी बड़ी ख़बर के बाद भी सर्वोटेक रिन्यूएबल के शेयर में कोई ख़ास तेज़ी नहीं दिखाई दी।

कंपनी को मिला पीएम सूर्य घर योजना का ऑर्डर मिला

पीएम सूर्य घर योजना के तहत, लाभार्थियों के छतों पर सौर पैनल लगाने का ऑर्डर कंपनी को न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (NRE) ने दिया। जो ₹73.70 करोड़ की लागत का है। इस परियोजना के तहत सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम कावली डिवीजन में घरों की छतों पर ग्रिड से जुड़ी रूफटॉप सोलर (RTS) सिस्टम लगाएगी। जिसमें कंपनी डिज़ाइन, इंजीनियरिंग, सामान की सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और चालू करने तक का सारा काम करने वाली है।

पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी परियोजना है

बता दें कि, ये परियोजना पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी परियोजना है। जो दुनिया की सबसे बड़ी घरेलू रूफटॉप सोलर योजना है। जिसका लक्ष्य मार्च 2027 तक एक करोड़ घरों को सोलर बिजली देना है।

शेयर की चाल में क्यों नहीं आई तेज़ी?

₹73.70 करोड़ का सरकारी ऑर्डर मिलने के बाद भी सर्वोटेक रिन्यूएबल के शेयरों में कोई तेज हलचल देखने को नहीं मिली। जानकार इसके पीछे की वजह शेयरों के ऊंचे दामों को बता रहे हैं।

बता दें कि, सर्वोटेक रिन्यूएबल के शेयर सितंबर 2021 से अक्टूबर 2024 के बीच ₹2 से ₹194 तक पहुंच गए थे। मतलब 4 साल के भीतर ही इस शेयर ने 9,500% का रिटर्न दिया। जिसके बाद शेयरों में लगातार गिरावट जारी रही और अब ये ₹96.90 के आस-पास ट्रेड कर रहा है। पिछले एक साल में सर्वोटेक रिन्यूएबल स्टॉक में 45% तक की गिरावट आ चुकी है, इतने तेजी के चलते ही इसमें मुनाफ़ा वसूली (Profit Booking) चल रही है।

करोड़ों का कर्ज़ा, 5 साल में 8700% रिटर्न! फिर भी अपर सर्किट, इस सोलर स्टॉक पर एक्सपर्ट बोले- ‘सब ठीक है’ 

बाजार एक्सपर्ट के मुताबिक, सरकारी ऑर्डर मिलने के बावजूद, शेयर में कोई तेज हलचल न होने के पीछे शेयर का Overvaluation है। इतनी गिरावट आने के बाद भी ये शेयर अभी भी महंगा है। कंपनी का PE रेश्यो 93.72 पर है, जो बताता है कि, ऑर्डर मिलने की ख़बर का सकारात्मक असर शेयरों पर इसलिए नहीं दिखा। क्योंकि शेयर पहले ही बहुत ऊंचे दाम पर बिक रहा था।

अंत में,

सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम कंपनी को भले ही सरकारी योजना का बड़ा ऑर्डर मिल गया हो, पर बाज़ार को लग रहा है कि महंगे दाम के चलते अभी भी इस शेयर में और तेज़ी आने की जगह नहीं है। इसलिए ये अच्छी खबर होने के बावजूद भी बेअसर साबित हुई।

177 करोड़ का बड़ा ऑर्डर! इस ग्रीन एनर्जी कंपनी की हो रही है धड़ाधड़ कमाई, अमेरिका-कनाडा तक फैला है धंधा

डिस्क्लेमर: यह लेख GreenEnergyShare.in पर निवेशकों को जानकारी देने के लिए है। किसी भी स्टॉक में निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है।

Leave a Comment