Saatvik Green Energy: हाल ही में बाजार में लिस्ट हुई ग्रीन एनर्जी सेक्टर की कंपनी, सात्विक ग्रीन एनर्जी ने बाज़ार में कदम रखते ही तहलका मचा दिया। खबर आई है कि, कंपनी के हाथ अभी-अभी ₹177.50 करोड़ का नया सोलर मॉड्यूल सप्लाई करने का बड़ा ऑर्डर लगा है, जिसके बाद निवेशकों की निगाहें SAATVIKG share पर टिक गई हैं।
कंपनी को हाल ही में मिला ये ऑर्डर दिखाता है कि IPO के बाद कंपनी का धंधा कितनी तेज़ी से बढ़ रहा है और इसकी ऑर्डर बुक कितनी तेजी से मज़बूत हो रही है। हालांकि सोमवार को बाजार बंद होने के बाद आई इस अच्छी खबर के बाद भी आज, बुधवार को सात्विक ग्रीन एनर्जी का शेयर 3.90 फ़ीसदी गिरकर ₹444 पर कारोबार कर रहा है।
₹177 करोड़ का ऑर्डर, कौन है ग्राहक?
₹177 करोड़ का ये ऑर्डर सात्विक ग्रीन एनर्जी को देशभर के प्रतिष्ठित IPP (Independent Power Producers) और EPC डेवलपर्स ने दिए हैं। इसमें मुख्य रूप से हाई-एफिशिएंसी वाले सोलर पैनल (PV मॉड्यूल) कंपनी सप्लाई करेगी।
सात्विक ग्रीन कंपनी की जो मटेरियल सब्सिडियरी, Saatvik Solar Industries Pvt Ltd है उसने इन हाई-एफिशिएंसी सोलर PV मॉड्यूल की सप्लाई के लिए इन सभी ऑर्डरों को स्वीकार कर लिया है।
बाज़ार में हड़कंप! सरकार ने रोके ग्रीन एनर्जी के नए टेंडर, इन 5 कंपनियों के शेयर पर होगा बड़ा असर
Saatvik की प्रोडक्शन क्षमता (Capacity)
खबर के मुताबिक, इस ठेके के बाद कंपनी सोलर मॉड्यूल बनाने के मामले में भारत के बड़ी कंपनियों में शामिल हो गई है। जिसकी मौजूदा ताकत 3.8 गीगावाट (GW) है। हालांकि कंपनी अपनी क्षमता को लगातार बढ़ाने पर जोर दे रहीं है और इसके लिए कंपनी ने हरियाणा के अंबाला में 1 GW की एक और नई फैक्ट्री तैयार तैयार कर रही है।
देश के बाहर भी है क्लाइंट
कंपनी के पास न सिर्फ भारतीय बल्की विदेश के भी क्लाइंट है। अब तक भारत और दुनिया के बाज़ारों में सात्विक ग्रीन ने 2.50 GW से ज़्यादा मॉड्यूल सप्लाई किए हैं। मतलब कंपनी का बिजनेस अब विदेशों में भी फैल रहा है।
कंपनी USA (अमेरिका), Canada (कनाडा) और Seychelles को भी अपने सोलर पैनल बेचती है। और अब कंपनी की नजर नॉर्थ अमेरिका, अफ्रीका और दक्षिण एशिया पर है।
कंपनी के पास कई बड़े बड़े क्लाइंट हैं, जिनमें Enrich Energy, Megha Engineering, Shree Cement जैसे बड़े-बड़े नाम शामिल हैं। इन जैसे टॉप 10 क्लाइंट से कंपनी की कुल कमाई में 58%का योगदान हैं।
SAATVIKG IPO के बाद तेज़ी से बढ़ रहा कारोबार
कंपनी ने शेयर बाजार में कदम 26 सितंबर 2025 को रखा था। तब सात्विक ग्रीन एनर्जी ने IPO के ज़रिए बाज़ार से ₹900 करोड़ जुटाए थे। इस बड़े ऑर्डर और लगातार बढ़ती क्षमता से बाज़ार के जानकारों का मानना है कि आने वाली तिमाहियों में कंपनी की कमाई और ऑर्डरबुक दोनों में बड़ी तेज़ी बनी रहेगी। जिससे कंपनी के शेयरों के दाम भी बढ़ेंगे।
डिस्क्लेमर: यह लेख GreenEnergyShare.in पर निवेशकों को जानकारी देने के लिए है। किसी भी स्टॉक में निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है।
