Stocks To Buy: 32% तक चढ़ चढ़ेंगे इस ग्रीन एनर्जी कंपनी के शेयर, नुवामा ने कहा — खरीद लो!

Stocks To Buy: शेयर बाजार में पैसा लगाने वालों के लिए आज सुबह में ही एक चमकीली खबर आई है। शेयर बाजार की दिग्गज ब्रोकरेज फर्म नुवामा (Nuvama) ने एक ने प्रीमियर एनर्जीज (Premier Energies) कंपनी को लेकर अपनी नई रिपोर्ट प्रकाशित की है।

क्या कहा नुवामा ने

नुवामा ने रिपोर्ट में भविष्यवाणी की है कि, प्रीमियर एनर्जीज के शेयरों में अभी के भाव से करीब 32% तक का जोरदार उछाल आ सकता है। उन्होंने Premier Energies share पर Buy रेटिंग देते हुए इसे मौजूदा भाव पर खरीदने की सलाह दी है और इसका टारगेट प्राइस ₹1,270 बताया है।

बता दें कि, जैसे ही नुवामा की यह धमाकेदार रिपोर्ट मीडिया में आई, वैसे ही आज बुधवार को कंपनी के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली। Premier Energies share शुरुआती कारोबार में ही 1.12% उछलकर 978.20 रुपए के स्तर पर पहुंच गए।

हालांकि, इसमें चिंता की बात ये है कि, ये शेयर आज भलेही तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। लेकिन ये पिछले एक-डेढ़ महीने से यह शेयर थोड़ा सुस्त था। एक महीने प्रीमियर एनर्जीज शेयर करीब 11% और इस पूरे साल में करीब 26.5% तक लुढ़क चुका है। हालांकि नुवामा के रिपोर्ट के बाद आज जो शेयर में शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिली। उससे उम्मीद है कि, इसमें नई जान आ सकती है।

करोड़ों का कर्ज़ा, 5 साल में 8700% रिटर्न! फिर भी अपर सर्किट, इस सोलर स्टॉक पर एक्सपर्ट बोले- ‘सब ठीक है’ 

नुवामा क्यों हैं प्रीमियर एनर्जीज पर इतने खुश?

ब्रोकरेज फर्म नुवामा का कहना है कि, अब कंपनी नई ऊर्जा के क्षेत्र में रॉकेट की तरह तेज ग्रोथ पकड़ने की तैयारी में है। उनका मानना है कि, आने वाले समय में प्रीमियर एनर्जीज कंपनी की कमाई और मुनाफा दोनों बढ़ेगा। नुवामा ने रिपोर्ट में भविष्यवाणी की है कि, 2026 से 2028 के बीच इस कंपनी की कमाई हर साल 49% की दर से और मुनाफा 43% की दर से बढ़ेगा। इस बढ़ोतरी के पीछे कंपनी की लगातार बढ़ती क्षमता को बताया गया है। साथ ही कंपनी सरकारी शर्तों का भी पूरा लाभ उठा रही है।

नुवामा का मानना है कि, इसके शेयर पहले ही नई ऊंचाइयां छू रहा है, लेकिन फिर भी इससे बढ़िया भाव शेयरों को मिलना पक्का है।

अगर आपके पास है सुजलॉन शेयर, तो बिना देर किए बेच दें और बाहर निकल जाएँ! एक्सपर्ट ने साफ़-साफ़ कह दिया

11 में से 7 ब्रोकरेज फर्म ने भी दी Buy रेटिंग

प्रीमियर एनर्जीज शेयर पर कुल 11 दिग्गज ब्रोकरेज फर्म नजर गड़ाए बैठे हैं। इनमें से 7 ब्रोकरेज फर्म ने तो नुवामा की तरह ‘Buy’ यानी खरीदने की सलाह दी है। वही 2 ने इसे ‘Hold’ करने की सलाह दी है और बाकी 2 ने इसे Sell रेटिंग देते हुए बेचने को कहा है।

डिस्क्लेमर: यह लेख GreenEnergyShare.in पर निवेशकों को जानकारी देने के लिए है। किसी भी स्टॉक में निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है।

Leave a Comment