Premier Energies Q2 FY26 Results: सुरज से बिजली बनाने के लिए मशहूर सोलर पैनल निर्माता कंपनी प्रीमियर एनर्जीज लिमिटेड ने इस बार की तिमाही (सितंबर 2025) में बहुत तगड़ी कमाई की है। कंपनी ने इस तिमाही Q2 FY26 में कंपनी का मुनाफा 72% उछलकर ₹353.4 करोड़ पर पहुँच गया, जो पिछले साल ₹205.9 करोड़ था। इस तिमाही में तगड़ी कमाई होने के बावजूद भी इसके शेयर का दाम अभी भी वही अटका हुआ है उल्टा ये YTD 24% तक नीचे कारोबार कर रहा है।
हालांकि सोमवार को इसके शेयर में 1.78% की हल्की तेजी देखने को मिली, जो शानदार तिमाही नतीजों के चलते आई। लेकिन फिर भी ये तेजी लंबी अवधि के लिए नहीं टिकने वाली है। बाजार के बड़े-बड़े जानकार कह रहे हैं कि प्रीमियर एनर्जीज शेयर अभी एक तंग चैनल में फंसे है, यहाँ से उनकी बड़ी उछाल मारना मुश्किल लगता है।
कमाई तो हुई दमदार, पर शेयर पर क्यों लगा ब्रेक?
Premier Energies ने दूसरी तिमाही Q2 FY26 में गज़ब के नतीजे जारी किए। कंपनी का Q2 FY26 में शुद्ध मुनाफ़ा (Net Profit) 72% उछलकर ₹353.4 करोड़ हो गया, जो पिछली बार ₹205.9 करोड़ था। वही कंपनी का रेवेन्यू यानी कुल बिक्री भी 20.3% से बढ़कर ₹1,836.8 करोड़ तक पहुंच गई। बात करें EBITDA और मार्जिन की तो, ये क्रमशः 47.4% और 30.53% हो गई। इतने मजबूत नतीजे होने के बावजूद इसके शेयर में कोई तेजी साफ नहीं दिखाई दे रही है।
WAA Solar की Q2 FY26 में हालत खराब! मुनाफा 79% गिरा, बिक्री में भी बड़ी गिरावट
दिक्कत कहाँ है?
स्टॉक के अंडरपरफॉर्म करने के पीछे की वजह को लेकर बाजार के बड़े बड़े दिग्गजों ने कहा है कि, स्टॉक एक दायरे में लटका हुआ है।
ब्रोकरेज फर्म Nomura ने कहा कि, भले ही कंपनी को 227% ज़्यादा ऑर्डर मिले हैं, लेकिन कंपनी की काम करने की जो रफ़्तार होनी चाहिए थी, वह उनकी उम्मीद से धीमी नजर आ रही है। इसीलिए, ₹1,000 के आस-पास शेयर में तेज़ी की गुंजाइश कम है।
शेयर किस दायरे में अटका है? (Technical Analysis)
मार्केट के टेक्निकल जानकार की राय भी कुछ मिली जूली है। टेक्निकल जानकार बता रहे हैं कि Premier Energies का स्टॉक पिछले छह महीनों से एक छोटी रेंज में ही घूम रहा है। शेयर का मजबूत सपोर्ट ₹960 से ₹980 के बीच है। यानी यहाँ से प्रीमियर एनर्जीज शेयर का ज़्यादा नीचे जाना मुश्किल है। वही प्रीमियर एनर्जीज शेयर का Resistance ₹1,060 से ₹1,100 के बीच में है, जिसे तोड़ना मुश्किल है।
सुजलॉन के शेयर पर लगी 5 बड़े दलालों की मुहर! बोले ₹82 तक जाएगा दाम, 45% तक कमाई पक्की
Premier Energies पर एक्सपर्ट की राय
एंजेल वन के एक्सपर्ट ओशो कृष्णन कहते हैं, “जब तक शेयर ₹1,100 की दीवार नहीं तोड़ता, या ₹960 का सहारा नहीं छोड़ता, तब तक ये बीच में ही फंसा रहेगा।”
आनंद राठी के जिगर पटेल का कहना है कि, स्टॉक छोटी अवधि में इसी दायरे में रहने की उम्मीद। उन्होंने इसके लिए ₹970 – ₹980 ₹1,060 – ₹1,100 का दायरा भी दिया है। इसके अलावा दूसरे एक्सपर्ट भी यही कह रहे हैं कि ₹970 और ₹1,100 के बीच ही इसका खेल चलेगा।
अंत में,
प्रीमियर एनर्जीज ने तिमाही में पैसे तो खूब कमाए हैं, पर शेयर अभी रुका हुआ है। ₹1,100 के ऊपर निकले तो ही नई रफ़्तार पकड़ेगा, वरना ₹960 के नीचे फिसला तो और भी गिरावट आ सकती है।
डिस्क्लेमर: यह लेख GreenEnergyShare.in पर निवेशकों को जानकारी देने के लिए है। किसी भी स्टॉक में निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है।
