PREMIER ENERGIES LTD: शेयर बाजार का मिड कैप स्टॉक प्रीमियर एनर्जीज लिमिटेड, जिसकी बाज़ार पूंजी ₹44,307 करोड़ है। और जिसका शेयर अब 978 रुपए पर कारोबार कर रहा है। ये सोलर स्टॉक NSE पर PREMIERENE नाम से मशहूर, आजकल स्टॉक मार्केट में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। इस स्टॉक को लेकर दिग्गज ब्रोकरेज फर्म ICICI Securities ने BUY रेटिंग देते हुए ₹1320 का टार्गेट प्राइस बताया है। यह सिर्फ शुरुआत है! कंपनी का विजन और एग्जीक्यूशन इसे अगले 5X से 10X मल्टीबैगर स्टॉक की रेस में सबसे आगे खड़ा करने का है।
NSE Code: PREMIERENE | Current Price: ₹978 | Target (4–5 Months): ₹1320
प्रीमियर एनर्जीज पर ICICI Securities ने BUY रेटिंग देते हुए ₹1320 का टार्गेट प्राइस क्यों बताया
पावर सेक्टर में सुस्ती से जहां बाकी कंपनियों के शेयरों में दबाव बना है और वे 52 हफ्ते की लो को छुने की कोशिश कर रहे हैं। वही इसके उलट प्रीमियर एनर्जीज के शेयर अपनी रफ्तार से सबको चौंका रहा है।
बाजार में लिस्टिंग के बाद सिर्फ 3 महीनों में 75% का रिटर्न देने वाले इस स्टॉक ने अब निवेशकों के बीच तूफान मचा दिया है। जिससे ब्रोकरेज फर्म ICICI Securities इससे काफी प्रभावित हुआ है और इसने PREMIERENE share पर BUY रेटिंग देते हुए ₹1320 का टार्गेट प्राइस बताया है।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का कहना है कि, ₹1,320 का टार्गेट प्राइस सिर्फ एंट्री पॉइंट जैसा है। जैसे ही ये सभी नए प्लांट्स ऑनलाइन होंगे, टार्गेट ₹2000 तक खुल सकता है।
ये 5 कारण, जिससे ICICI Securities इसपर बुलिश हैं
- Mega-Scale Expansion: प्रीमियर एनर्जीज की वर्तमान क्षमता सिर्फ 1.2GW की है, जिसे कंपनी 10GW तक बढ़ाने पर काम कर रही है। वही कंपनी का तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में 5.6GW मॉड्यूल और 4.8GW सेल यूनिट्स का ट्रायल रन मार्च और जून 2026 तक शुरू होने की उम्मीद है!
- Future-Ready Technology: प्रीमियर एनर्जीज की 1.2GW की TOPcon सुविधा 25.2% की शानदार दक्षता के साथ स्टेबल हो चुकी है। यह आधुनिक तकनीक कंपनी को भविष्य के लिए तैयार करती है।
- No Funding Headache: कंपनी के मैनेजमेंट को पूरा भरोसा है कि, वह बाहरी फंडिंग की बहुत कम ज़रूरत के साथ पूरे 10GW कैपेक्स को फंड करने में सक्षम है। यानी ग्रोथ पर कोई ब्रेक नहीं!
- Pure Solar Play: कंपनी का 95% से अधिक राजस्व (Revenue) सीधे सोलर मॉड्यूल और सेल मैन्युफैक्चरिंग से आता है, जो इसे भारत की Solar Revolution में निवेश करने का सबसे बेहतरीन और शुद्ध तरीका बनाता है।
- तिमाही नतीजे: दूसरी तिमाही Q2 FY26 नतीजों में कंपनी की कुल बिक्री 20.28% से सालाना आधार पर बढ़कर 1,836 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है। वही मुनाफा भी सालाना आधार पर 71.67% से बढ़कर 353 करोड़ रुपए हो चुका है।
PREMIERENE share का हाल
बाजार में प्रीमियर एनर्जीज शेयर को लेकर चर्चा है कि, शेयर जल्द ही अपने लाइफ टाइम हाई 1,400 रुपए को तोड़ देगा। अभी शेयर 978 रुपए पर कारोबार कर रहा है। वही शेयर की बुक वैल्यू ₹76.25 पर है। मतलब शेयर अपने बुक वैल्यू से 12X महंगा है। लेकिन इसके बिजनेस मॉडल को देखते हुए ये इससे भी ज्यादा मंहगा होगा। P/E Ratio 37 है, वही ROE 33.21% है। price-to-book value 12 से गुना है।
प्रीमियर एनर्जीज शेयर का 52 हफ्ते का हाई और लो देखे तो, ये क्रमशः 1, 388 और 774 रुपए है। इसका मतलब है कि, PREMIER ENERGIES LTD अभी भी अपने 52 हफ्ते के है हाई से काफी नीचे और लो के करीब कारोबार कर रहा है। जैसे-जैसे इसके ऑर्डर बुक और फंडिंग न्यूज़ बाहर आएंगी, स्टॉक में उछाल आना तय है।
🎯 PREMIER ENERGIES LTD में 35% से ज़्यादा का रिटर्न मिलने की उम्मीद ICICI Securities क्यों जताई
ब्रोकरेज फर्म ICICI Securities ने PREMIER ENERGIES LTD Stock से 35% से ज़्यादा का रिटर्न मिलने की उम्मीद इसलिए जताई है, क्योंकि उन्हें लगता है कि,
✅ Aggressive Capacity Expansion
✅ Promise Of Better Margins
✅ Vision of 10GW Integrated Solar Manufacturing
✅ Explosive Growth In Green Energy Market Share
✅ Stock Listing के बाद 3 महीने में 75% Strong Momentum!
✅ Better Quarterly Results
Stocks To Buy: 32% तक चढ़ चढ़ेंगे इस ग्रीन एनर्जी कंपनी के शेयर, नुवामा ने कहा — खरीद लो!
PREMIER ENERGIES LTD (NSE Code – PREMIERENE) आज उस मोड़ पर है जहाँ से
✅ बिजनेस ग्रोथ शुरू हो चुकी है,
✅ इंटरनेशनल एक्सपैंशन तय है,
✅ वैल्यूएशन बेहद आकर्षक है,
✅ और दिग्गज ब्रोकरेज फर्म की नजर इस स्टॉक पर टिक चुकी है।
स्टॉक अपने 52 हफ्ते के लो के पास कारोबार कर रहा है। यानी यह वही स्टेज है जहाँ से अच्छे स्टॉक में असली Multibagger Stories शुरू होती हैं। अगर कंपनी ने अपने प्रोजेक्ट्स और लक्ष्य को सही समय पर पूरा किया, तो ये आने वाले महीनों में ICICI Securities के हिसाब से ₹1320 तक उड़ान भर सकता है।
डिस्क्लेमर: यह लेख GreenEnergyShare.in पर निवेशकों को जानकारी देने के लिए है। किसी भी स्टॉक में निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है।
