ग्रीन एनर्जी सेक्टर की स्मॉल कैप कंपनी ओरियाना पावर, जिसका मार्केट कैप सिर्फ 5 हजार करोड़ रुपए है और जिसका स्टॉक पहली बार ₹300 से ₹3,000 के पार पहुंचा। उसने आज अपने निवेशकों को एक शानदार खबर दी है। कंपनी ने बीएसई को दिए एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि, उसे गुयाना देश से वहां के हवाई अड्डे पर सोलर पावर लगाने का ठेका मिला है, जिसकी कीमत 20 करोड़ रुपये (लगभग $2.48 मिलियन) से ज़्यादा है।
एयरपोर्ट पर लगेगी 3 मेगावाट बिजली
एक्सचेंज फाइलिंग के जानकारी के मुताबिक, Oriana Power Limited को गुयाना एनर्जी एजेंसी से एक लेटर ऑफ अवार्ड (LoA) मिला है। ये ऑर्डर है चैडी जगन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 3 मेगावाट का सोलर पावर प्लांट लगाने का। ये ऑर्डर 2,487,170 डॉलर का काम है, जो भारतीय रुपये में लगभग 20 करोड़ रुपये से ऊपर बैठता है।
ऑर्डर के मुताबिक, ओरियाना पावर को ये काम 3 साल के भीतर करके देना होगा। जिसमें कंपनी को डिज़ाइन बनाकर देना, सामान देना, उन्हें लगाना और चालू करने देना आदी सब कुछ शामिल है।
कंपनी का बिजनेस मॉडल अन्य कंपनियों से काफी अलग
ओरियाना पावर कंपनी का बिजनेस मॉडल अन्य कंपनियों से काफी अलग है। ओरियाना पावर सिर्फ ठेका लेने वाली कंपनी नहीं है। ये दो बड़े कामों में लगी है। एक कंपनी EPC (ठेकेदारी) के तहत, सोलर प्रोजेक्ट लगाकर उन्हें चलाने का काम करती है। दूसरा कंपनी BOOT (अपना, बनाओ, चलाओ और फिर दे दो) सिद्धांत पर काम करती है। जिसके तहत ये कंपनी खुद अपने पैसे से पहले पूरा प्लांट लगाती है। फिर उससे बनने वाली बिजली को बेचकर मुनाफा कमाती है, और बाद में इसकी मालिकी किसी और को दे देती है।
Stocks To Buy: 32% तक चढ़ चढ़ेंगे इस ग्रीन एनर्जी कंपनी के शेयर, नुवामा ने कहा — खरीद लो!
पिछले साल (FY25) Oriana Power ने की छप्पर फाड़ कमाई
Oriana Power ने पिछले वित्त वर्ष FY25 में शानदार प्रदर्शन किया। कंपनी का मुनाफा (Net Profit) पिछले साल सीधा 191.7% बढ़ गया था। यानी मुनाफा लगभग तीन गुना बढ़ गया था। वही कमाई (Net Sales) भी तीन गुना बढ़ी थी और इसमें भी 157.8% की बढ़ोतरी हुई थी।
पहली बार ₹300 से ₹3,000 के पार पहुंचा ओरियाना पावर स्टॉक
इस खबर के बाद आज ओरियाना पावर शेयर में शुरुआती कारोबार में बड़ी हलचल देखने को मिली। लेकिन अंत में ये 1.64 फीसदी की गिरावट के साथ 2,577.15 रुपए पर बंद हुए। शायद ये गिरावट मुनाफा वसूली के कारण देखने को मिल रही है। क्योंकि ओरियाना पावर के शेयर पिछले पांच सालों में ₹300 से ₹3,000 पहुंच चुके हैं और अब इसमें मुनाफा वसूली चल रही है। जिससे ये लगातार नीचे आ रहे हैं और अब 2,577.15 पर कारोबार कर रहे हैं।
ऑर्डर्स की बरसात से स्मॉल कैप Solar Stock ने पकड़ी रफ्तार, अब मिला 200 MW का बड़ा ठेका
डिस्क्लेमर: यह लेख GreenEnergyShare.in पर निवेशकों को जानकारी देने के लिए है। किसी भी स्टॉक में निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है।
