NTPC Green Energy Share: कंपनी ने शेयर बाजार को दी बड़ी जानकारी- फोकस में रहेगा शेयर

Focus Share: दिग्गज PSU कंपनी NTPC Green Energy ने बाजार को गुड न्यूज दी है। कंपनी ने बाजार को बताया कि, उसकी सहायक कंपनी आयाना रिन्यूएबल पावर प्राइवेट लिमिटेड (Ayana Renewable Power Pvt Ltd) के हाथ एक बड़ा सरकारी ठेका लगा है। कंपनी ने बताया कि, उसे REMC लिमिटेड द्वारा आयोजित ई-रिवर्स नीलामी में 140 मेगावॉट राउंड-द-क्लॉक (RTC) रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट का कॉन्ट्रैक्ट उसे मिला है। एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी देते हुए, बताया कि, उसने ये रेलवे का कॉन्ट्रैक्ट 4.35 रुपये प्रति यूनिट की दर की बोली पर जीता है।

रेलवे और NTPC Green Energy के बीच क्या है कॉन्ट्रैक्ट

आयाना लिमिटेड जो,  एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी और ओएनजीसी ग्रीन एनर्जी के बीच 50:50 का ज्वाइंट वेंचर है। उसने REMC लिमिटेड से, जो रेलवे के लिए बिजली का काम देखती है। उससे ये टेंडर जीता है। इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत आयाना लिमिटेड140 मेगावॉट का ‘राउंड-द-क्लॉक’ (RTC) रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट लगाएंगी। जो चौबीसों घंटे बिजली देने वाला ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट होगा।

इसका मतलब है कि, आयाना कंपनी अब सूरज और हवा जैसी ग्रीन एनर्जी से 24 घंटे लगातार 140 मेगावॉट बिजली पैदा करके उसकी सप्लाई रेलवे को करेगी।

penny stock: 20 रुपये से कम प्राइस वाला सोलर स्टॉक उछला! 5 साल में 330% रिटर्न और अब बड़ा एग्रीमेंट भी साइन

शेयर का प्रदर्शन

शुक्रवार को NTPC Green Energy का शेयर 0.47 फीसदी की हल्की गिरावट के साथ 97.04 रुपये पर बंद हुआ। शेयर का 52 हफ्ते का हाई 155 रुपए और लो 84.55 रुपए है। पिछले एक साल में एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी शेयर में 20.23 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। शेयर अभी भी अपने 52 हफ्ते के हाई से करीबन 60% नीचे कारोबार कर रहा है।

Nifty में आई तगड़ी ‘प्रॉफिट बुकिंग’! डेली चार्ट पर इनवर्टेड हैमर कैंडल बनी, अब कौन से लेवल पर ट्रैप हो सकते हैं ट्रेडर्स

डिस्क्लेमर: यह लेख GreenEnergyShare.in पर निवेशकों को जानकारी देने के लिए है। किसी भी स्टॉक में निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है।

Leave a Comment