FTSE Index Rejig खबर का दिखा असर! NTPC Green Energy और Waaree Energies के शेयरों में जबरदस्त उछाल

FTSE Index Rejig की नई लिस्टिंग में NTPC Green Energy और Waaree Energies को शामिल किए जाने की खबर से आज शुक्रवार 20 जून को एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का शेयर आज करीब 4% और वारी एनर्जीज का शेयर 8% चढ़ा।


FTSE Index Rejig की खबर के बाद आज NTPC Green Energy और Waaree Energies के शेयरों में जोरदार तेजी आई। दोपहर करीब 1:12 PM बजे NTPC Green Energy share 4 फीसदी की बढ़त के साथ 107.50 रुपए पर करता दिख रहा है तो वही 8 फीसदी की रिपोर्ट तेजी के साथ Waaree Energies share भी 2892 रुपए पर कारोबार कर रहा है। FTSE Index में शामिल होने की खबरों के बाद निवेशकों में जबरदस्त उत्साह है। और दोनों स्टॉक आज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

FTSE Index Rejig खबर के बाद एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी और वारी एनर्जीज के शेयरों में आया उछाल

सीएनबीसी टीवी18 ने खबर दी थी कि, लंदन स्थित फाइनेंशियल टाइम्स स्टॉक एक्सचेंज (FTSE) के इंडेक्स में होने वाले बदलाव से भारत की दो दिग्गज ग्रीन एनर्जी NTPC Green Energy और Waaree Energies ग्लोबल रीक्लासिफिकेशन से जबरदस्त फंड इनफ्लो मिलने वाला है। बस इसी खबर के चलते आज आज शुक्रवार 20 जून को दोनों स्टॉक में तेजी का माहौल बनाया।

FTSE Index Rejig से चमकेंगे NTPC Green Energy और Waaree Energies के शेयर, इनफ्लो की हो सकती है बाढ़!

Waaree Energies Share में 8% से ज्यादा का उछाल

FTSE Index Rejig, इस खबर के आने के बाद आज शुक्रवार 20 जून को Waaree Energies Share Price में भी 8% से अधिक की जबरदस्त तेजी आई। वारी एनर्जीज शेयर का आज के दिन का लो ₹2,675 रहा अभी शेयर करीब 1:30 PM बजे 2890 रुपए पर कारोबार कर रहा है वही वारी एनर्जीज शेयर का पिछला बंद 2671.20 रुपए था। दोपहर तक वारी एनर्जीज के शेयरों में करीब 45 लाख शेयरों का कारोबार हो चुका है। और इसका मार्केट कैप भी आज के इस तेजी के चलते ₹83,110 करोड़ के पार पहुंच गया है।

वारी एनर्जीज शेयर में तेजी का सीधा संबंध FTSE Index Rejig से है। अनुमान है कि Waaree Energies को इसके चलते करीब $49 मिलियन (₹400 करोड़) का इनफ्लो मिल सकता है। बस इस उम्मीद के चलते निवेशकों ने वारी एनर्जीज शेयर में तेजी से खरीदारी की है।

Waaree Energies Share | जमकर होने वाली है खरीदारी, वारी एनर्जीज शेयर को लेकर इन दो दिग्गज ब्रोकरेज फर्म ने दी BUY रेटिंग

NTPC Green Energy Share में 4% की मजबूती

आज NSE पर NTPC Green Energy का शेयर प्राइस ₹104.01 के प्रीवियस क्लोज के मुकाबले 4% की तेजी के साथ ₹108 पर कारोबार कर रहा है। दिन भर में इस शेयर का लो ₹103.44 और हाई ₹108.70 रहा। एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के ट्रेडिंग वॉल्यूम की बात करें तो, आज शुक्रवार 20 जून को दोपहर करीब 1.30 PM बजे तक एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी शेयर में 1.10 करोड़ शेयरों में ट्रेडिंग हुई। आज के तेजी के चलते NTPC Green Energy का भी मार्केट कैप अब ₹90.89 करोड़ पहुंच गया है।

आज जो वारी एनर्जीज की तरह एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी शेयर में जो तेजी देखने को मिल रही है उसके पीछे भी मुख्य कारण FTSE Index Rejig ही है। उम्मीद है कि इसके चलते एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी में भी ग्लोबल पैसिव फंड्स से $22 मिलियन का इनफ्लो आने वाला है, जिससे निवेशकों में भरोसा बढ़ा है। और आज एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी शेयर में तेजी आई।

NTPC Green Energy Share Price: NTPC ग्रीन एनर्जी पर दांव लगाने का सही समय है? एक्सपर्ट बोले- 52% रिटर्न की संभावना

FTSE Index Inclusion बना एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी और वारी एनर्जीज के लिए गेमचेंजर

FTSE Index Rejig में NTPC Green Energy और Waaree Energies का शामिल होना, भारत के ग्रीन एनर्जी सेक्टर के लिए बड़ा संकेत है। इस फैसले से अब दोनों कंपनियां ग्लोबल फंड्स के रडार पर आ गई हैं। ऐसे में उम्मीद है कि, इतना बड़ा इनवेस्टमेंट यदी दोनों कंपनियों में आता है तो भविष्य में दोनों कंपनियों के शेयरों में और तेजी देखने को मिल सकती है।

डिस्क्लेमर: यह लेख GreenEnergyShare.in पर निवेशकों को जानकारी देने के लिए है। NTPC Green energy और Waaree Energies Share में निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है।

Leave a Comment