Suzlon Energy Share आज लुढ़का, Q4 नतीजों से पहले क्यों घबराए निवेशक?


Suzlon Energy share आज Q4 FY25 नतीजों से पहले 2.5% लुढ़के। गिरावट की वजह क्या है? क्या यह प्रोफिट बुकिंग है या कुछ और? जानिए पूरी खबर।


आज देश की दिग्गज ग्रीन एनर्जी कंपनी सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में अचानक से गिरावट आई। यह गिरावट ऐसे समय में आई है जब कंपनी के Q4 FY25 नतीजे आने वाले हैं। ऐसे में शेयरों में यह गिरावट आना निवेशकों की निंद उड़ा रही है।

क्यों आई Suzlon Energy के शेयरों में गिरावट

Suzlon Energy q4 results 2025 के नतीजे आने अभी कुछ ही समय बाकी हैं, लेकिन उससे पहले ही शेयरों में 2.50% की तेज गिरावट आई। जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया।

हालांकि, यह गिरावट क्यों आई इसके बारे कोई आधिकारिक वजह सामने नहीं आई। लेकिन लगता है कि, लोग तिमाही नतीजों को लेकर असमंजस स्थिति में हैं। जिससे यह ताबड़तोब गिरावट दर्ज आई। एक और वजह इस गिरावट की यह भी हो सकती है कि, स्टॉक पिछले 4 दिन से लगातार चढ़ रहा था। और ऐसे लोग नतीजें कैसे कैसे आएंगे इसको लेकर चिंतित हुए और लॉस होने से बचने के लिए निकल जा रहे हैं। यानी नतीजों से पहले प्रोफिट बुकिंग के चलते भी यह गिरावट आई होगी।

Suzlon Energy share Price Today

आज सुजलॉन एनर्जी के शेयर 67.19 रुपए पर खुलने के बाद शेयर ने 67.61 रुपए का दिन का उच्चतम स्तर छुआ और फिर इसमें 2.50% की गिरावट आई और शेयर 64.75 रुपए के दिन के निचले स्तर पर पहुंचा अभी सुजलॉन एनर्जी शेयर 2% की गिरावट के साथ 65 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है।

चौथी तिमाही के नतीजों से एक दिन पहले ही इस ग्रीन एनर्जी शेयर में आई 5% की तूफान रैली

क्या Suzlon Energy का शेयर खरीदना चाहिए?

चौथी तिमाही नतीजों से पहले Suzlon Energy share में आई यह ताबड़तोड़ गिरावट ने भलेही लोगों को असमंजस में डाल दिया हो। लेकिन शेयर में आई यह गिरावट शॉर्ट टर्म प्रॉफिट बुकिंग का संकेत भी हो सकती है। इसलिए यदि आप लंबी अवधि के इनवेस्टमेंट करना चाहते हैं तो, यह अच्छा मौका हो सकता है। क्युकी कंपनी का लंबी अवधि का प्रदर्शन सकारात्मक रहा है, और विंड एनर्जी सेक्टर में इसकी पकड़ मजबूत है। ऐसे में अगर Suzlon Energy Q4 नतीजे अच्छे आते हैं तो शेयर में रिकवरी और तेजी दोनों संभव है।

ग्रीन एनर्जी सेक्टर की बड़ी परीक्षा आज: Suzlon, Indo Wind और BF Utilities पेश करेंगे Q4 FY25 के नतीजे

(अस्वीकरण: उपरोक्त लेख केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और इसे किसी भी निवेश सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। Greenenergyshare.in अपने पाठकों को सुझाव देता है कि वे पैसे से संबंधित कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से परामर्श करें।)

Leave a Comment