सीजफायर की खबर के बाद शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 3000 अंक चढ़ा। green energy stocks जैसे Adani Green, Borosil Renewables और JSW Energy में बंपर उछाल।

green energy stocks boom: भारत पाकिस्तान में सीजफायर डील की घोषणासीजफायर के बाद शेयर मार्केट में 3000 अंकों का उछाल, ग्रीन एनर्जी शेयरों ने भी किया धमाका शनिवार को होने के बाद, आज सोमवार को शेयर बाजार ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि निवेशकों की बल्ले बल्ले हो गई। दरअसल पहलगाम हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिन्दूर चलाया जिससे दोनों देशों में तनाव बढ़ गया था। हफ्ते भर से जारी इस तनाव पर शनिवार देर शाम सीजफायर की मुहर लगी। जिसके बाद आज मार्केट में रौनक लौटी।
जहां सेंसेक्स ने 3.75% कि बढ़त के साथ लगभग 3000 अंकों की छलांग लगाई, तो वही निफ्टी ने भी 3.81% की बढ़त के साथ 960 अंक से ज्यादा उछला।
भारतीय बाजार में आए इस ऐतिहासिक तेजी में सभी सेक्टर ने अच्छा प्रदर्शन किया सिर्फ फार्मा सेक्टर में थोड़ी कमजोरी छाई रही।
ग्रीन एनर्जी सेक्टर ने भी अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई। Waaree Energies, Adani Green, JSW Energy, Borosil Renewables, और NHPC , NTPC Green, green Power जैसे स्टॉक्स में 7% से लेकर 14% तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
कौन से ग्रीन एनर्जी स्टॉक्स रहे सबसे आगे?
- NHPC: ₹81.59 से बढ़कर ₹83.30 (6.83% उछाल)
- NTPC Green: ₹97.32 से बढ़कर ₹101.76 (4.56% उछाल)
- JSW Energy: ₹459 से बढ़कर ₹481.10 (4.62% उछाल)
- IREDA: ₹156 से बढ़कर ₹168 (7.36% उछाल)
- KARMAENG: ₹52 से बढ़कर ₹53.89 (7.62% उछाल)
- Green Power: ₹11.13 से बढ़कर ₹12.20 (9.61% उछाल)
- Zodiac: ₹330.50 से बढ़कर ₹371.75 (12.48% उछाल)
- Suzlon: ₹52.67 से बढ़कर ₹56.95 (8.12% उछाल)
- Inox green: ₹132.32 से बढ़कर ₹138.49 (4.66% उछाल)
- Adani Green: ₹879.45 से बढ़कर ₹940.55 (6.95% उछाल)
- Inox Wind: ₹156.82 से बढ़कर ₹170.05 (8.45% उछाल)
- SJVN: ₹88.91 से बढ़कर ₹96.48 (8.51% उछाल)
- Energy Development: ₹17.48 से बढ़कर ₹19 (8.69% उछाल)
- KPI Green: ₹348.35 से बढ़कर ₹380.75 (9.30% उछाल)
- KPEL: ₹342.35 से बढ़कर ₹402.55 (17.57% उछाल)
- Indo Wind: ₹17.72 से बढ़कर ₹20.12 (13.54% उछाल)
- Sterling and Wilson Solar: ₹251.75 से बढ़कर ₹263.05 (4.48% उछाल)
- BF utilities: ₹689.89 से बढ़कर ₹737.30 (6.87% उछाल)
- Alpex Solar: ₹748.75 से बढ़कर ₹786.15 (4.99% उछाल)
- Borosil Renewables: ₹532 से ₹542.65 तक पहुंचा (1.89% की बढ़त)
- ACME solar: ₹212.40 से ₹221.45 तक पहुंचा (4.16% की बढ़त)
इन green energy stocks के अलावा Waaree Energies, Websol Solar Energy, Waa Solar और Waaree Renewable स्टॉक ने भी क्रमशः 5%, 5% और 8.30% की बढ़त बनाई।
Green Energy Sector में निवेश करने वालों के लिए अप्रैल 2025 कैसा रहा?
आज के तेजी के पीछे की बड़ी वजह
विशेषज्ञों का मानना है कि, शेयर बाजार में आज के इस उछाल के पीछे के पीछे भारत पाकिस्तान में हुआ सीजफायर प्रमुख वजह है। इसके अलावा उन्होंने और भी 5 बड़ी वजहें बताई। जिससे आज बाजार में तेजी देखने को।
- भारत-पाक युद्धविराम
- अमेरिका-चीन और यूके के ट्रेड डील
- भारत-यूके ट्रेड डील
- विदेशी निवेशकों (FII) की खरीदारी
- AMFI के मजबूत आंकड़े
इन ग्लोबल संकेतों के चलते निवेशकों का रुझान भारतीय शेयर बाजार में बढ़ा जिससे यह ताबड़तोब तेजी देखने को मिली।
निवेशकों को क्या करना चाहिए?
विश्लेषकों का कहना है कि ग्रीन एनर्जी में लॉन्ग टर्म निवेश करने वालों के लिए यह एक सुनहरा मौका हो सकता है। हालांकि इतनी तेज तेजी के बाद कुछ मुनाफा वसूली भी देखने को मिल सकती है, इसलिए सोच-समझकर निवेश करना जरूरी है।
स्त्रोत: इकोनोमिक टाइम