जब सरकार ठान ले तो क्या कुछ नहीं हो सकता। नामुमकिन भी मुमकिन हो जाता है। जी हां, ऐसा ही कुछ हुआ है, भारत के रिन्यूएबल एनर्जी को लेकर। भारत ने एकबार फिर साबित कर दिया है कि, हम भी किसी से कम नहीं है। मै ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि, JMK रिसर्च ने हाल ही में अपनी एक रिपोर्ट पेश की। जिससे ये बात सामने निकल आई है कि, भारत ने एक बार फिर साफ ऊर्जा (Renewable Energy) के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाई है। और यह पिछले वित्त वर्ष 198.75 GW से बढ़कर 220.1 GW तक पहुंच गई है।
सबसे अहम बात इस रिपोर्ट से जो सामने आई है वह है, सोलर एनर्जी के योगदान की। भारत के कुल रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी 220.1 GW में सबसे ज्यादा योगदान सोलर एनर्जी ने दिया है। सोलर एनर्जी कुल अक्षय ऊर्जा में सबसे ज्यादा 48% का योगदान दिया है। वहीं उसके बाद वन ऊर्जा 23% और बड़ी हाइड्रो परियोजनाएं 22% हिस्सेदारी के साथ रही।
देश की कुल रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी Q1 2025 Update
JMK रिसर्च के रिपोर्ट के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2025 (अप्रैल 2024 से मार्च 2025) में भारत की कुल रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी 198.75 GW से बढ़कर 220.1 GW हो गई है। और इसमें सबसे ज्यादा योगदान सोलर एनर्जी का रहा जिसने इसमें 48% योगदान दिया वही दूसरे नंबर विंड एनर्जी रही जिसने 23% का योगदान दिया। वहीं बड़ी हाइड्रो परियोजनाएं ने इसमें 22% योगदान दिया।
📈 सिर्फ FY2025 में 16.9 GW नई सोलर कैपेसिटी जोड़ी गई
भारत ने अपने कुल ग्रीन एनर्जी में वित्तीय वर्ष 2025 (अप्रैल 2024 से मार्च 2025) के दौरान 16.9 GW की नई यूटिलिटी-स्केल सोलर कैपेसिटी जोड़ी, जो पिछले साल की तुलना में 47% अधिक है। इसके अलावा, 5.1 GW रूफटॉप सोलर कैपेसिटी जोड़ी गई, और इसमें रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी यानी 72% की ग्रोथ दर्ज की गई।
सोलर एनर्जी के बाद सबसे ज्यादा योगदान देने वाली ग्रीन एनर्जी Wind energy थी। विंड एनर्जी ने भी इस क्षेत्र में 4.2 GW की नई कैपेसिटी जोड़ी, जो पिछले वित्त वर्ष FY2024 की तुलना में 28% अधिक है।
🔥 Q1 2025 (Jan-Mar) में क्या हुआ?
- 5.93 GW Utility-scale Solar कैपेसिटी जोड़ी गई — पिछली तिमाही की तुलना में 12.2% अधिक।
- 1.87 GW Wind Capacity, यानी पिछली तिमाही से 134.3% की वृद्धि।
- 1.34 GW Rooftop Solar Capacity, देशभर में इंस्टॉल की गई।
FY2026 में क्या अनुमान है?
वित्त वर्ष FY26 तक इसमें और कितनी ग्रोथ हो सकती है। इसको लेकर भी JMK रिसर्च ने अपनी राय दी। JMK रिसर्च के अनुसार, अगले वित्तीय वर्ष में भारत के सोलर एनर्जी में 30.2 GW नई सोलर कैपेसिटी जुड़ने का अनुमान जताया है।
- 21.1 GW — यूटिलिटी स्केल
- 7 GW — रूफटॉप
- 2.05 GW — ऑफ-ग्रिड सोलर
वहीं पवन ऊर्जा के बारे मे राय रखते हुए JMK रिसर्च ने उम्मीद जताई है कि, वित्त वर्ष FY26 तक पवन ऊर्जा में 6 GW नई कैपेसिटी का अनुमान है।
भारत के रिन्यूएबल एनर्जी की टॉप कंपनियां
मार्च 2025 तक भारत की रिन्यूएबल एनर्जी की टॉप 5 कंपनियां:
- Adani – 36.2 GW
- ReNew – 22.3 GW
- NTPC Green – 16.2 GW
- Greenko – 15.14 GW
- Avaada – 15.13 GW
रिपोर्ट के मुताबिक इन पांचों ग्रीन एनर्जी कंपनियों की कुल कमीशन्ड कैपेसिटी में अप्रैल 2024 से मार्च 2025 के बीच में 7.9% की ग्रोथ दर्ज की गई।
भारत में नंबर वन ग्रीन एनर्जी कंपनी कौन सी है? जानिए किसने मारी सबसे बड़ी छलांग!
💸 निवेश और टेंडर अपडेट
- भारत के रिन्यूएबल सेक्टर में Q1 2025 में रिकॉर्ड $6232 मिलियन से अधिक का निवेश हुआ, जो Q4 2024 की तुलना में 34% ज्यादा है।
- इसके अलावा 4.8 GW की नई टेंडरिंग की गई, जो पिछली तिमाही से 49% कम।
- 7 GW क्षमता आवंटित की गई, जिसमें NTPC Green Energy और Adani Green Energy जैसी कम्पनियां सबसे आगे रही।
न्यूनतम टैरिफ कितना रहा?
JMK रिसर्च ने भारत के रिन्यूएबल एनर्जी से जुड़ी इतनी विस्तृत रिपोर्ट पेश कि है कि, इसमें न केवल कुल एनर्जी और किस एनर्जी का कितना योगदान रहा कवर किया गया है बल्की इसमें कीमतें, मॉड्यूल आदि सब पर भी प्रकाश डाला गया है।
- रिपोर्ट के मुताबिक, सोलर सेगमेंट में न्यूनतम टैरिफ ₹2.56/kWh रहा: (NTPC Green Energy और ReNew)
- पवन ऊर्जा में ₹3.74/kWh रहा है:(NLC)
- विंड-सोलर हाइब्रिड में यह ₹3.38/kWh (Jindal Renewables)
मॉड्यूल और इन्वर्टर मार्केट के लीडर
- Inverter मार्केट में Sungrow सबसे आगे रहा (9.8 GW की शिपमेंट)।
- Module सप्लाई में Waaree ने बाज़ी मारी (17.3% मार्केट शेयर)।
- Project Developers में Adani (36.2 GW), ReNew (22.3 GW), और NTPC (16.2 GW) टॉप पर रहे।
जमके रिसर्च के इस रिपोर्ट ने यह साबित कर दिया है कि, भारत में रिन्यूएबल एनर्जी ग्रोथ का ग्राफ तेज़ी से ऊपर जा रहा है। FY2026 की योजना और Q1 2025 के आंकड़े साफ बताते हैं कि, आने वाला समय भारत का है। और एक दिन भारत प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों Adani Green Energy, NTPC Green Energy, ReNew और अन्य कम्पनियों के साथ मिलकर Green Energy Hub बनने वाला है।