भारत-पाकिस्तान तनाव से हिला बाजार: Green Energy Stocks में 7% तक की गिरावट, Adani Green, Waaree, Suzlon को झटका

मुंबई, 6 मई 2025 – जहाँ कल तक Green Energy Stocks में जबरदस्त तेजी देखी जा रही थी, और निवेशकों के चेहरे पर रौनक बढ़ी थी। आज वह रौनक चली गई है। क्योंकि ग्लोबल मार्केट से मिले मिले-जुले संकेतों और भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते, आज बाजार ने पूरी तरह पलटी मार दी है। Adani Green Energy, Waaree Energies, Indowind Energy और Suzlon समेत रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों के कई दिग्गज शेयरों में आज 5% से 7% तक की गिरावट दर्ज की गई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि, इस गिरावट के पीछे की अहम वजह भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ता तनाव है। बता दें कि, मार्केट में अचानक से भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते युद्ध के हालत की खबरों की जैसी ही बाढ़ आ गई। वैसे ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट आई, जो मॉर्निंग में हल्की बढ़त के साथ खुले थे। जिसने निवेशकों को घबराने पर मजबूर कर दिया है।

भारत पाकिस्तान तनाव का शेयर बाजार पर असर बाजार में मची अफरा-तफरी

आज 6 मई, मंगलवार को बाजार की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ हुई थी। लेकिन ग्लोबल मार्केट से मिले मिले-जुले संकेतों के चलते और भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते यह बढ़त चंद मिनटों में ही समाप्त हो गई और बाजार बिन भर लाल निशान में करता रहा।

जहां Sensex 155.77 अंकों तक गिर कर ₹80641.07 पर बंद हुआ वही Nifty ने भी 81.55 अंक गंवाए। इस गिरावट की सबसे ज्यादा मार सभी सेक्टरों पर देखने को मिली। इतना ही नहीं इस मार से Green Energy Sector भी अछूता नहीं रहा। कल तक जो Green Energy के शेयर 10% तक उछले थे, आज उन्होंने निवेशकों को करारा झटका दिया।

  • Energy Development:- 7.52%
  • Karma Energy :- 5.71%
  • NTPC Green Energy:- 3.33%
  • JSW Energy:- 3.11%
  • IREDA Energy:- 5.04%
  • Green Power Energy:- 3.95%
  • Suzlon Energy:- 5.58%
  • Adani Green Energy: – 4.39%
  • Waaree Renewable:- 4.45%
  • Indowind Energy: -5.41%

युद्ध की आशंका से बाजार में बेचैनी जिससे शेयर बाजार गिरा

लाइव हिंदुस्तान, NDTV India और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों के अनुसार, भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव से युद्ध की आशंका बढ़ती जा रही है। कुछ रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह सिर्फ सीमित तनाव नहीं, बल्कि युद्ध की आहट हो सकती है। पलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद यह तनाव कम होने के बजाए समय के साथ बढ़ता ही जा रहा है।

देश mock drills कराना, लोगो को युद्ध के दौरान बचाव करने के तरीके बताना, इन खबरों ने सोशल मीडिया पर भरमार लाई। इतना ही नहीं यूएन जेनरल सेक्रेटरी द्वारा भारत-पाकिस्तान पर बयान देना। युद्ध की संभावना को और बढ़ाता है। जिसके चलते निवेशकों को डर है कि, अगर हालात और बिगड़े तो इसका सीधा असर भारत की अर्थव्यवस्था और निवेश माहौल पर पड़ेगा।

Green Energy Stocks ने मचाया धमाल: Adani Green, Waaree, Indowind समेत कई शेयर एक दिन में 10% तक चढ़े

स्टॉक क्रैश होने का कारण: विदेशी निवेशकों ने खींचे हाथ

जहां कल विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार में भर भर के शेयर खरीदे थे। आज उन्होंने ने भी इस तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए अपने हाथ खींच लिए हैं। FIIs (Foreign Institutional Investors) ने भी बाजार से पैसे निकालने शुरू कर दिए हैं। ग्रीन एनर्जी जैसी भविष्य की कंपनियों पर सबसे पहले इसका असर देखने को मिला, क्योंकि ये कंपनियां अभी मुनाफे के बजाय पूंजी निवेश के चरण में हैं। ऐसे में भारत-पाकिस्तान तनाव कम होने की बजाए इसका और बढ़ना एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

क्या निवेशकों को घबराना चाहिए?

मार्केट एक्सपर्ट की माने तो, अगर भारत-पाक तनाव जल्द ही कूटनीतिक स्तर पर नियंत्रित नहीं हुआ तो बाजार में और गिरावट संभव है। हालांकि, लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह गिरावट एक अवसर भी हो सकती है, लेकिन अल्पकालिक निवेशकों को फिलहाल Green Energy Stocks के साथ साथ किसी भी सेक्टर के स्टॉक में निवेश करने से पहले सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

सिंधु जल समझौता रद्द होते ही क्यों इस ₹86 के Green Energy Stock में दिख रही है 111% की तेजी?

निष्कर्ष:

Adani Green Energy, Waaree Renewable, और Indowind जैसे अच्छी Green Energy कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट इस बात के संकेत की ओर इशारा करती है कि, राजनीतिक अस्थिरता का असर सबसे पहले बाजार पर होता है। चाहे स्टॉक कितना भी अच्छा हो कितना भी प्रॉफिट में हो कितना ही स्ट्रांग क्यों न हो अगर भारत-पाकिस्तान के बीच हालात जल्द नहीं सुधरे, तो शेयर बाजार में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

Green Energy Sector में निवेश करने वालों के लिए अप्रैल 2025 कैसा रहा? (renewable energy stocks performance april)

Adani Green Energy को मिला बड़ा भरोसा: इंडिया रेटिंग्स ने दी ‘IND AA-’ रेटिंग, शेयरों में जबरदस्त उछाल

Leave a Comment