भारत पाकिस्तान में जंग जैसे हालात बनने से शेयर बाजार में गिरावट, green energy share सबसे ज्यादा लुढ़के

भारत पाकिस्तान तनाव के बीच शेयर बाजार में गिरावट, ग्रीन एनर्जी शेयरों में भारी नुकसान, जानें कौन से green energy share सबसे ज्यादा लुढ़के।


मुंबई, 8 मई 2025: पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिन्दूर (Operation Sindoor) ने भारत और पाकिस्तान के बीच के तनाव को और भड़का दिया है। इस Operation Sindoor के तहत भारत ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह किया। जिसके बाद दोनों देशों के बीच जंग जैसे हालात पैदा हो गए। हालात तो तब बिगड़े जब सरकार की तरफ से एक ट्वीट करके कहा गया कि, “Operation Sindoor is not over”. 

भारत पाकिस्तान में जंग जैसे हालात बनने से शेयर बाजार में गिरावट, green energy share सबसे ज्यादा लुढ़के
Operation Sindoor is not over

जैसे ही यह ट्वीट रक्षा मंत्री द्वारा किया गया, वैसे ही पाकिस्तान के शेयर बाजार के साथ साथ भारत के शेयर बाजार में भी अचानक गिरावट का दौर आया। और 8 मई को अस्थिर सत्र में भारतीय इक्विटी सूचकांक कमजोर हो कर गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 411.97 अंक या 0.51 प्रतिशत गिरकर 80,334.81 पर बंद हुआ तो वही निफ्टी 140.60 अंक या 0.58 प्रतिशत गिरकर 24,273.80 पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा गिरावट मिडकैप और स्मॉल कैप index में देखी गई।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे इस भू-राजनीतिक संकट का सबसे ज्यादा असर Green Energy Sector के शेयरों पर पड़ा है, जो अन्य सेक्टरों की तुलना में ज्यादा लुढ़के हैं। निवेशकों में अनिश्चितता और डर के माहौल ने बाजार को और दबाव में ला दिया है।

भारत-पाकिस्तान तनाव से green energy share सबसे ज्यादा लुढ़के

एक समय पर सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाला sector green energy sector आज india pakistan tension से बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। और इस सेक्टर के स्टॉक में 3% से 5% की भारी गिरावट देखी गई है।

  • NTPC Green Energy:- 4.50%
  • Adani Green Energy: – 4.87%
  • Suzlon Energy:- 3.29%
  • Inox green:- 3.07
  • SJVN Energy:- 3.37%
  • Indowind Energy: – 3.70%
  • BF Utilities :- 3.59%
  • IREDA:- 2.81%

india pakistan conflict के कारण ये स्टॉक सबसे ज्यादा गिरे वही Energy Development, Karma Energy, JSW Energy, Green Power Energy और Waaree Renewable जैसे ग्रीन एनर्जी शेयर में भी 0.50% से 1.50% तक की गिरावट आई।

वहीं Energy Development और Alpex Solar इन दो स्टॉक में क्रमशः 2.16% और 1.20% की तेजी देखी।

तनाव की पृष्ठभूमि

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव पैदा हुआ था। जिसके बाद इस इसके जवाब के तौर पर भारत ने पाकिस्तान के आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन सिन्दूर (Operation Sindoor) चलाया 6-7 मई की रात को चलाया लेकिन पहले ही इसकी आशंका होने के कारण इसका बाजार पर ज्यादा Impact नहीं हुआ और ग्लोबल सेंटीमेंट सकारात्मक होने के साथ साथ, India UK free trade agreements भी साइन किया था। जिसके चलते भारत के करवाई के बावजूद भारतीय शेयर बाजार में कल तेजी देखी गई। और निवेशकों को लगा कि, ऑपरेशन सिन्दूर (Operation Sindoor) श्याम तक खत्म हो जाएगा। लेकिन आज गुरुवार 8 मई को दोपहर के समय में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा ट्वीट करके बताया गया कि, “Operation Sindoor is not over”. 

इस तनाव ने न केवल क्षेत्रीय स्थिरता को खतरे में डाला, बल्कि वैश्विक निवेशकों का ध्यान भी इस क्षेत्र की ओर खींचा। जैसे ही यह ट्वीट वायरल हुआ, वैसे ही मार्केट में अचानक बिकवाली का दौर शुरू हुआ। जिसके चलते सबसे ज्यादा प्रभावित Green Energy Share हुए।

Green Energy Sector में निवेश करने वालों के लिए अप्रैल 2025 कैसा रहा? 

आगे की राह

विशेषज्ञों का अनुमान है कि यदि भारत-पाकिस्तान तनाव जल्द कम नहीं हुआ, तो बाजार में शुरू हुआ यह गिरावट दौर आगे भी देखने को मिल सकता है। हालांकि, ऐतिहासिक डेटा बताता है कि भू-राजनीतिक तनाव से बाजार में आई गिरावट आमतौर पर अस्थायी होती है। लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह गिरावट खरीदारी का अवसर हो सकती है, खासकर ग्रीन एनर्जी जैसे मजबूत फंडामेंटल वाले सेक्टरों में। फिर भी निवेशकों को दाव लगाने से पहले मार्केट एक्सपर्ट से जरूर सलाह लेनी चाहिए।

नोट: यह लेख मौजूदा स्थिति और सामान्य बाजार विश्लेषण पर आधारित है। निवेश से पहले विशेषज्ञ सलाह लें।

स्त्रोत: Stock Market Today: Nifty, Sensex End Lower On Fresh Escalation In India-Pakistan Tensions

Leave a Comment