असम: आजादी के समय से विकास वंचित रहे पूर्वोत्तर भारत की अब किस्मत बदलने वाली है! और इसका ठेका लिया गौतम अदानी की दो प्रमुख कम्पनियां अडानी पावर और अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Power & Adani Green Energy) ने। खबर निकल कर आई है कि, देश के सबसे बड़े कारोबारी गौतम अडानी के ग्रुप को असम सरकार से दो बड़े बिजली प्रोजेक्ट के निर्माण का काम मिला है। प्रोजेक्ट इतने बड़े हैं कि, इसपर कुल ₹63,000 करोड़ खर्च होंगे, जिससे असम की बिजली की दिक्कत हमेशा के लिए दूर हो जाएगी।
अडानी पावर का होगा ₹48,000 करोड़ का बड़ा बिजली प्लांट
देश की जानीमानी एनर्जी कंपनी अडानी पावर असम में सबसे बड़ा निजी बिजली प्लांट लगाएगी। जिसकी क्षमता 3,200 मेगावाट (MW) होगी और ये बिजली प्लांट कोयले से चलने वाला पावर प्लांट होगा। इतने बड़े पावर प्लांट को बनाने के लिए कंपनी ₹48,000 करोड़ का भारी भरकम पैसा खर्च करने वाली है।
कंपनी ने बताया है कि, इस प्रोजेक्ट के लिए उनकी कंपनी अदानी पावर ने सबसे सस्ता दाम ₹6.30 प्रति यूनिट बिजली देने की बोली जीती है। अदानी ग्रुप से दिए गए जानकारी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट का काम कंपनी दिसंबर 2030 से चरणबद्ध तरीके से शुरू करने वाली है। जब ये प्रोजेक्ट बनना चालू होगा, तब राज्य के 20,000 से 25,000 स्थानिक लोगों को रोज़गार मिलेगा। वही जब ये प्लांट पूरी तरह से ऑपरेशनल होगा, तब करीब 3,500 असम के नागरिकों को पक्की नौकरी जैसी स्थायी नौकरी मिलेगी।
Alpex Solar Q2 Results: अल्पेक्स सोलर के राजस्व में 173% का जबरदस्त उछाल, शुद्ध लाभ भी 122% बढ़ा!
अडानी ग्रीन एनर्जी भी ₹15,000 करोड़ का ‘पानी वाला’ बैटरी प्लांट (PSP) लगाएंगी
अदानी पावर के अलावा अदानी ग्रीन एनर्जी भी असम में बिजली को स्टोर करने वाले दो बड़े प्लांट लगाने जा रही है। कंपनी की ओर से दिए गए जानकारी के अनुसार, कंपनी 2 बड़े पंप स्टोरेज प्लांट (PSP) बनाने की योजना बना रही हैं, जिसमें बिजली को पानी के ज़रिए बैटरी की तरह स्टोर करेगी और इनकी कुल क्षमता 2,700 मेगावाट होगी। इसे बनाने के लिए कंपनी ₹15,000 करोड़ खर्च करने वाली है। इसका फायदा ये है कि, पंप स्टोरेज प्लांट (PSP) तब काम में आते हैं, जब बिजली की मांग एकदम से बढ़ जाती है या जब सूरज नहीं निकलता, तब बिजली कटौती करने की जगह, इन स्टोरेजेस से पूरे राज्य में बिजली की सप्लाई की जाएगी। इससे बिजली का ग्रिड कभी फेल नहीं होगा।
गौतम अडानी ने क्या कहा?
अदानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी ने असम में उनके द्वारा बनाए जा रहे बिजली प्लांट को लेकर खुशी जताते हुए कहा कि,
“पूर्वोत्तर भारत भी अब देश के अन्य हिस्सों की तरह तरक्की की नई कहानी लिखेगा। हमारी ये दोनों योजनाएं 3,200 MW थर्मल पावर प्लांट की और 2,700 MW PSP स्टोरेज प्लांट की परियोजनाएं न सिर्फ़ राज्य में सबसे बड़ा निजी निवेश हैं, बल्कि ये असम और पूरे क्षेत्र की बिजली की कमी दूर करेंगी और हज़ारों नई नौकरियां पैदा करेंगी।”
उन्होंने यह भी याद दिलाया कि, उन्होंने फ़रवरी में पूर्वोत्तर के लिए ₹50,000 करोड़ के निवेश का वादा किया था, जो अब पूरा हो होने की कगार पर है।
सुजलॉन के शेयर पर लगी 5 बड़े दलालों की मुहर! बोले ₹82 तक जाएगा दाम, 45% तक कमाई पक्की
आसान शब्दों में कहे तो, अडानी के ये दो बड़े प्रोजेक्ट असम को बिजली के मामले में अन्य पूर्वोत्तर राज्यों के मुकाबले उसे मज़बूत बना देंगे और यहाँ की इंडस्ट्री को भी तेज़ी से आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। साथ ही, इससे हज़ारों आसान के परिवारों को पक्की नौकरी भी देंगे।
डिस्क्लेमर: यह लेख GreenEnergyShare.in पर निवेशकों को जानकारी देने के लिए है। किसी भी स्टॉक में निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है।
