Dividend Alert: ग्रीन एनर्जी सेक्टर की दिग्गज कंपनी KPI Green Energy ने इस साल की दूसरी तिमाही (Q2 FY26) में शानदार वित्तीय नतीजे पेश किए। इसलिए अब कंपनी ने अपने निवेशकों के लिए प्रति शेयर 5% के डिविडेंड का ऐलान किया है।
KPI Green Energy: देश की जानीमानी ग्रीन एनर्जी सेक्टर की मल्टीबैगर कंपनी केपीआई ग्रीन एनर्जी ने अपने दूसरी तिमाही (Q2 FY26) में मुनाफ़े और रेवेन्यू (कमाई) दोनों में ज़बरदस्त बढ़त हासिल की। जिससे अपने निवेशकों को खुश करने के लिए कंपनी ने डिविडेंड प्रति शेयर 5% देने का फैसला लिया।
दूसरी तिमाही में मुनाफ़ा 67% बढ़ा, रेवेन्यू में 77% की छलांग
कंपनी ने अपने दूसरी तिमाही में 67% बढ़त के साथ ₹116.6 करोड़ मुनाफ़ा कमाया । जो पिछले साल के इसी तिमाही में महज ₹69.8 करोड़ था। रेवेन्यू यानी कंपनी की कमाई भी इस तिमाही में 77.4% उछलकर ₹641.1 करोड़ हो जो, Q2 FY25 में ₹361.4 करोड़ थी।
कंपनी ने इस शानदार कमाई के पीछे की वजह तेज़ प्रोजेक्ट एग्जीक्यूशन (जल्दी काम खत्म करने) को बताया।
कब है डिविडेंड रिकॉर्ड डेट?
अच्छे नतीजे पेश करने के साथ साथ कंपनी ने शेयरधारकों को 5% डिविडेंड का तोहफ़ा भी दिया है। कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए दूसरे अंतरिम डिविडेंड (Second Interim Dividend) के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि, अपने सभी शेयरधारको को 5% डिविडेंड देगी। इसका मतलब है कि, ₹5 फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर निवेशकों को ₹0.25 का डिविडेंड मिलेगा। इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट 14 नवंबर की तारीख तय की है। और इसका भुगतान सभी शेयरधारको को रिकॉर्ड डेट 14 नवंबर से 30 दिनों के भीतर कर दिया जाएगा।
शेयर का हाल
नतीजों और डिविडेंड के ऐलान के बाद भी शेयरों में गिरावट आई है। आज सोमवार को KPI Green Energy का शेयर ₹494 के इंट्रा-डे लो पर कारोबार कर रहा है। हालांकि पिछले महीने में केपीआई ग्रीन एनर्जी के शेयरों ने 22% का शानदार रिटर्न दिया है। इस साल की शुरुआत से अब तक ये लगभग 9.28% नीचे कारोबार कर रहा है, लेकिन इसके मजबूत फंडामेंटल्स और ग्रोथ को देखते हुए यह एक अच्छा स्टॉक है।
डिस्क्लेमर: यह लेख GreenEnergyShare.in पर निवेशकों को जानकारी देने के लिए है। किसी भी स्टॉक में निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है।
