PPA साइन करने के बाद KPI Green Energy share price में बड़ा उछाल संभव! 5 साल में 3500% रिटर्न देने वाली इस कंपनी को गुजरात के GUVNL से 150 MW विंड पावर प्रोजेक्ट का बड़ा ठेका मिला है। जानिए इस पॉवर प्रोजेक्ट डील की पूरी डिटेल्स और कंपनी का 2027 का प्लान।
KPI Green Energy Limited एक बार फिर चर्चाओं में आई है। कंपनी ने अपने एक्सचेंज फाइलिंग में बीएसई को बताया कि, उसे गुजरात सरकार की इकाई गुजरात उर्जा विकास निगम लिमिटेड (GUVNL) से 150 मेगावाट के विंड पावर प्रोजेक्ट का ठेका मिला है। इस प्रोजेक्ट को लेकर केपीआई ग्रीन एनर्जी ने GUVNL के साथ पावर पर्चेज एग्रीमेंट (PPA) साइन किया। और इस प्रोजेक्ट को 2027 तक पूरा करने का प्लान बनाया है। इस PPA के बाद कंपनी ने उम्मीद जताई है कि, इससे उनकी विकास यात्रा को बड़ा बल मिलेगा।
बता दें कि, कंपनी ने हाल ही अपने पहली तिमाही Q1 FY26 में मजबूत वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया और बीते 5 वर्षों में KPI Green Energy share ने भी 3500 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है।
क्या है 150 MG का पावर पर्चेज एग्रीमेंट (PPA)
गुजरात उर्जा विकास निगम लिमिटेड (GUVNL) के साथ किया गया पावर पर्चेज एग्रीमेंट (PPA) एक बिजली आपूर्ति परियोजना है। यह परियोजना 150 मेगावाट की है जिसे 3 नवंबर 2027 तक ऑपरेशनल करना है। गुजरात में बनाए जा रहे इस परियोजना का करार KPI Green Energy पूरे 25 साल के लिए किया है। इस PPA के तहत बिजली की दर 3.64 रुपये प्रति यूनिट आंकी गई है, जिसे गुजरात बिजली नियामक आयोग (GERC) से मंजूरी भी मिल चुकी हैं।
कंपनी ने जताई खुशी
PPA पर हस्ताक्षर करने के बाद कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर फारुक पटेल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि,
“GUVNL के साथ 150 मेगावाट विंड PPA पर हस्ताक्षर करना हमारे लिए एक मील का पत्थर है। यह करार दिखाता है कि, इस पॉवर प्रोजेक्ट में प्रतिस्पर्धी बोलियों में भी हमारा प्रदर्शन लगातार बेहतर रहा। यह प्रोजेक्ट हमारे कंपनी के 2030 तक 10 गीगावाट (GW) की रिन्यूएबल क्षमता बनने में मदद करेगा।”
कैसा है शेयर का हाल
इस खबर के बाद उम्मीद है कि, कंपनी के शेयरों में आने वाले समय में जरूर और तेजी देखने को मिलेगी। क्योंकि लगातार शानदार वित्तीय प्रदर्शन करने के साथ कंपनी को सरकारी पॉवर प्रोजेक्ट मिलना, शेयरों में उछाल ला सकता है। अभी कंपनी का शेयर 1% के मामूली गिरावट के साथ 505 रुपए पर कारोबार कर रहा है। शेयर पिछले एक महीने में 15% से अधिक का रिटर्न दे चुका है। वही बात करे पिछले पांच साल के प्रदर्शन की तो, पिछले पांच साल में KPI Green Energy ने 3500% से अधिक का भारी भरकम रिटर्न दिया है। हालांकि इतना बड़ा सरकारी ठेका मिलने के बाद भी शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
डिस्क्लेमर: यह लेख GreenEnergyShare.in पर निवेशकों को जानकारी देने के लिए है। किसी भी स्टॉक में निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है।
