अगले महीने आ रहा है ग्रीन एनर्जी सेक्टर का बड़ा IPO! ये कंपनी मार्केट से जुटाने जा रही है ₹3000 करोड़ 

IPO News: एक स्मार्ट निवेशक के तौर पर अगर आप आपकी भी नजर रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर पर हैं। और आप आईपीओ में निवेश का मौका ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए अगले महीने एक बड़ा अवसर दस्तक दे सकता है। Juniper Green Energy Limited बाज़ार में अपना IPO लाने की तैयारी में है। इस आइपीओ के माध्यम से जूनिपर ग्रीन एनर्जी कंपनी ₹3,000 करोड़ जुटाने की तैयारी में है।

Juniper Green Energy IPO से जुड़ी अहम जानकारी

कंपनी ने अपने ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) में IPO की विस्तृत जानकारी दी है। सीएनबीसी आवाज के रिपोर्ट मुताबिक, जूनिपर ग्रीन एनर्जी कंपनी जल्द ही बाजार से ₹3,000 करोड़ जुटाने के लिए बड़ा IPO लाने की तैयारी कर रही है। ये आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है, मतलब इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल नहीं है।

इस आईपीओ के जरिए जुटाई गई ₹3,000 की  राशि का इस्तेमाल कंपनी अपने कर्ज का भुगतान करने के लिए, तथा सामान्य कॉर्पोरेट ज़रूरतें पूरा करने के लिए करने वाली है।

बता दें कि, जूनिपर ग्रीन एनर्जी आईपीओ पर पूरे बाज़ार की निगाह है। क्योंकि रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में इसकी मजबूत ग्रोथ पाइपलाइन के कारण ये रडार पर है।

Juniper Green Energy ला रही है ₹3000 करोड़ का IPO! ड्राफ्ट पेपर हुए जमा, अब सेबी की हरी झंडी का इंतजार

कंपनी की ताकत और पोर्टफोलियो

Juniper Green Energy भारत की टॉप रिन्यूएबल पावर कंपनियों में से एक दिग्गज कंपनी है। कंपनी ने बहुत कम समय में एक मजबूत पोर्टफोलियो खड़ा किया है, जो इसे निवेश के लिए आकर्षक बनाता है।

31 दिसंबर 2024 तक कुल क्षमता के आधार पर ये कंपनी भारत के टॉप 10 रिन्यूएबल IPPs (इंडिपेंडेंट पावर प्रोड्यूसर्स) में से एक है। बता दें कि, कंपनी ने 2020 में केवल 100 MW के सोलर प्रोजेक्ट से अपने काम की शुरुआत की थी। और अब कंपनी के पास विशाल पोर्टफोलियो है। 31 मई 2025 तक, कंपनी ने कुल 7,898.45 MW का एक विविध (Diversified) रिन्यूएबल एनर्जी पोर्टफोलियो बना लिया है, जिसमें कुल 48 प्रोजेक्ट शामिल हैं।

इन 48 रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स सोलर और विंड दोनों तरह के प्रोजेक्ट्स शामिल है। इसके अलावा इसमें कुछ हाइब्रिड प्रोजेक्ट्स और FDRE (Firm & Dispatchable Renewable Energy) प्रोजेक्ट्स, और BESS (Battery Energy Storage System) प्रोजेक्ट्स भी शामिल हैं।

पहली बार ₹300 से ₹3,000 के पार पहुंचा ओरियाना पावर स्टॉक! अब गुयाना देश से मिला 20 करोड़ का सोलर ऑर्डर 

जूनिपर ग्रीन एनर्जी मुख्य रूप से गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे देश के प्रमुख राज्यों में कार्यरत हैं। ऐसे में यह IPO उन निवेशकों के लिए एक बड़ा अवसर हो सकता है जो भारत के ग्रीन एनर्जी ट्रांसफॉर्मेशन और इस सेक्टर की तेज़ ग्रोथ का हिस्सा बनना चाहते हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख GreenEnergyShare.in पर निवेशकों को जानकारी देने के लिए है। किसी भी स्टॉक में निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है।

Leave a Comment