JSW Energy Share में आज 9 जून 2025 को 3% से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई। जानें इस उछाल के पीछे क्या है नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाएं, तकनीकी ब्रेकआउट, और ब्रोकरेज रेटिंग जैसी खबरों का योगदान।
आज, 9 जून 2025 को JSW Energy Share में अचानक से 3% से ज्यादा की तेजी आई। अब इस तेजी के पीछे का प्रमुख कारण क्या है इसके बारे कोई ठोस आधिकारिक जानकारी तो सामने नहीं आई। लेकिन हाल के कुछ खबरों को देख कर लगता है कि, आज सोमवार, 9 जून 2025 को JSW Energy Share में अचानक से आई 3% के पीछे ये कुछ खबरें जिम्मेदार है।
नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं में प्रगति के चलते आई जेएसडब्ल्यू एनर्जी शेयर में तेजी
जेएसडब्ल्यू एनर्जी शेयर में आज सोमवार, 9 जून 2025 को जो 3% से ज्यादा की तेजी आई उसके लिए जिम्मेदार है हाल की नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाएं। JSW Energy ने हाल ही में 281 मेगावाट की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता (215 MW सौर और 66 MW पवन) को सफलतापूर्वक चालू करने की घोषणा की थी, जिससे इसकी कुल स्थापित क्षमता 12,499 MW हो गई, जिसमें 55% नवीकरणीय स्रोतों से है।
इसके अलावा, एक और इस तेजी के पीछे की वजह है JSW Renew Energy Three Ltd ने Adani Electricity Mumbai Ltd के साथ 250 MW पवन परियोजना के लिए 25 साल का पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA) का साइन करना जी हां, ये खबर 6 जून को आई थी। जिसका टैरिफ ₹3.65 प्रति यूनिट है। यह परियोजना अगले 24 महीनों में चालू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
एक और Latest JSW Energy Share News ये है कि, Pioneer Legal ने JSW Energy और DCM Shriram के बीच एक पावर परचेज एग्रीमेंट में कानूनी सलाहकार की भूमिका निभाई है, जिसके तहत DCM Shriram इस परियोजना में ₹57.12 करोड़ का निवेश करने के लिए तैयार हुई। यह समझौता JSW Energy की नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं (जैसे सौर या पवन) से संबंधित होने के कारण भी आज JSW एनर्जी शेयर में इतनी तेजी आई।
इन हाल की खबरों के चलते संभवतः आज जेएसडब्ल्यू एनर्जी शेयर में 3% से ज्यादा की तेजी है। ऐसा हमारा मानना है। इसके अलावा भी इस तेजी के पीछे तकनीकी ब्रेकआउट और सकारात्मक चार्ट पैटर्न के अलावा ब्रोकरेज की सकारात्मक रेटिंग भी है।
तकनीकी ब्रेकआउट और सकारात्मक चार्ट पैटर्न के चलते भी JSW Energy Share में आज तेजी
X पर पोस्ट्स के अनुसार, JSW Energy के शेयर ने हाल ही में तकनीकी रूप से चार्ट पैटर्न पर सकारात्मक संकेत दिखाए हैं। उदाहरण के लिए, एक “डबल बॉटम” पैटर्न (बुलिश संकेत) और 20 EMA (₹518) से ऊपर कीमत पर जेएसडब्ल्यू एनर्जी शेयर का बंद होना दर्शाता है कि स्टॉक में तेजी की गति है। मजबूत वॉल्यूम के साथ साप्ताहिक कैंडल में 7.15% की बढ़त ने भी बाजार में उत्साह को समर्थन दिया।

ब्रोकरेज की सकारात्मक रेटिंग ने भी JSW एनर्जी शेयर में आज उछाल के लिए सपोर्ट किया
NDTV Profit के रिपोर्ट के मुताबिक, प्रमुख ब्रोकरेज फर्म Morgan Stanley ने जेएसडब्ल्यू एनर्जी शेयर पर अपनी ‘ओवरवेट’ रेटिंग बरकरार रखी, जिसमें उन्होंने 16% तेजी के साथ ₹608 का लक्ष्य मूल्य निर्धारित किया जो स्टॉक की मौजूदा कीमत से उल्लेखनीय वृद्धि की संभावना दर्शाता है।
इसके अलावा, Motilal Oswal ने भी जेएसडब्ल्यू एनर्जी शेयर पर बालिश रुख अपनाते हुए इसे निवेश के लिए सुझाया है, यह कहते हुए कि बिजली की मांग में तेजी से कंपनियों को फायदा होगा।
प्रमुख ब्रोकरेज फर्म की BUY रेटिंग ने भी आज सोमवार, 9 जून 2025 को जेएसडब्ल्यू एनर्जी शेयर में उछाल आने के लिए सहायक साबित हुए।

जल्दी कमाई के लिए आज डीलर्स ने JSW Energy Share में कराई बंपर खरीदारी, जानें कितना उछलेगा शेयर
हाल की कॉर्पोरेट घोषणाएं जिससे आया जेएसडब्ल्यू एनर्जी शेयर में उछाल
आज एक और कॉर्पोरेट घोषणा निकल कर आई है कि, JSW Energy share कंपनी ने L&T के साथ महाराष्ट्र में एक भारी सिविल इन्फ्रा प्रोजेक्ट के लिए ₹1,000-2,500 करोड़ का ऑर्डर दिया, जो कंपनी की परियोजना विस्तार योजनाओं को दर्शाता है।
यह ऑर्डर और कंपनी का 29.9 GW की लॉक्ड-इन उत्पादन क्षमता तक पहुंचना (जिसमें परिचालन, निर्माणाधीन, और पाइपलाइन परियोजनाएं शामिल हैं) निवेशकों के लिए सकारात्मक संकेत हो सकता है।
आज सोमवार, 9 जून 2025 जेएसडब्ल्यू एनर्जी शेयर प्राइस का हाल
आज सोमवार, 9 जून 2025 जेएसडब्ल्यू एनर्जी शेयर प्राइस सुबह 9:30 AM बजे NSE पर 526.80 रुपए पर था। बाद में भारी खरीदारी के कारण इसमें 3% से ज्यादा की तेजी आई और जेएसडब्ल्यू एनर्जी शेयर प्राइस 11.25 AM को 541.85 रुपए के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंची, बाद में शेयर में थोड़ी गिरावट आई और अब शेयर 1: 06 PM पर 2.80% के तेजी के साथ 537 रुपए पर कारोबार कर रहा है। जेएसडब्ल्यू एनर्जी शेयर का पिछला बंद 522.85 रुपए था।
अंत में:
आज सोमवार, 9 जून 2025 को जेएसडब्ल्यू एनर्जी शेयर में 3% से ज्यादा का उछाल संभवतः नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं में प्रगति, सकारात्मक तकनीकी संकेत, प्रमुख ब्रोकरेज फर्म की BUY रेटिंग के कारण आई होगी। हालांकि, यह तेजी 6 जून 2025 को 2.48% की बढ़त (NSE पर ₹520.75) के बाद की गति का विस्तार भी हो सकती है। इसलिए यह कहना आसान नहीं है कि, आज सोमवार, 9 जून 2025 को जेएसडब्ल्यू एनर्जी शेयर में 3% से ज्यादा का उछाल क्यों आया।
डिस्क्लेमर: यह लेख GreenEnergyShare.in पर निवेशकों को जानकारी देने के लिए है। JSW Energy Share में निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है।