ये है प्रमुख कारण जिनके वजह से गिर रहा है JSW Energy Share, जिसे बताने में हर कोई बच रहा है: एनर्जी सेक्टर का एक प्रमुख और फंडामेंटली मजबूत स्टॉक जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW Energy) पिछले 6 महीने से लगातार गिर रहा है। यह स्टॉक अपने 52 Week high से लगभग आधा हो चुका है। जहां इस स्टॉक का 52 Week high ₹805 है। लेकिन यह फिर भी फंडामेंटली मजबूत होने के बावजूद और sell बढ़ने के बावजूद ₹450 पर ट्रेड कर रहा है।
जेएसडब्ल्यू एनर्जी में पिछले 6 महीने से जारी गिरावट के चलते निवेशक परेशान है कि, आखिर इतना अच्छा स्टॉक है फिर भी 6 महीने से क्यों गिर रहा है (why jsw energy share is falling) आज के इस लेख में हम इसी बात पर विशेष रूप से चर्चा करेंगे, जिसे ज्यादा तर अनदेखा कर दिया जाता है।
जेएसडब्ल्यू एनर्जी शेयर क्यों गिर रहा है (why jsw energy share is falling)
jsw energy यह स्टॉक प्रतिष्ठित जेएसडब्ल्यू ग्रुप का है। लेकिन यह स्टॉक पिछले 6 महीने से लगातार गिर रहा है।
6 सितंबर 2024 को जहां इस शेयर ने ₹805 का ऑल टाइम हाइ बनाकर ₹789.30 पर बंद हुआ था। यह शेयर 17 फरवरी 2025 को अपना ₹418.75 का 52 Week low बना कर ₹431.50 पर बंद हुआ। इसका मतलब ये है कि, JSW Energy में 6 महीने के गिरावट में ही 50% गिर चुका है। और यह गिरावट थोड़े करेक्शन के बाद दुबारा शुरू हुई है।

jsw energy के NET sell में गिरावट
जेएसडब्ल्यू एनर्जी के स्टॉक में गिरावट का कारण इसके नेट सेल में आई गिरावट है। कंपनी के ये तिमाही नतीजे देखिए। यह नेट सेल्स का चार्ट JSW एनर्जी के राजस्व प्रदर्शन के बारे में कई महत्वपूर्ण बातें बताता है।

दिसंबर 2023 से सितंबर 2024 तक कंपनी की नेट सेल्स में लगातार और उल्लेखनीय गिरावट देखी गई है:
- दिसंबर 2023: ₹1,280 करोड़ (1.28K)
- मार्च 2024: ₹1,240 करोड़ (1.24K)
- जून 2024: ₹1,050 करोड़ (1.05K)
- सितंबर 2024: ₹967.40 करोड़
कंपनी के net sell में आई यह गिरावट बताती है कि, कंपनी को अपने मुख्य व्यवसाय से होने वाली उम्मीदों के मुताबिक नहीं हो रही। दिसंबर 2024 में नेट सेल्स थोड़ी बढ़कर ₹976.55 करोड़ हुई है, जो सितंबर 2024 के ₹967.40 करोड़ से मामूली (लगभग ₹9 करोड़) अधिक है। यह जरूर एक संकेत हो सकता है कि, जेएसडब्ल्यू एनर्जी के नेट सेल में जारी गिरावट पर ब्रेक लग चुका है। अब आगे क्या होगा यह तो आने वाला अगला मार्च 2025 का तिमाही नतीजा ही बता सकता है।
jsw energy के Operating Profit में भारी गिरावट
Operating Profit किसी भी कंपनी के लाभ प्राप्त करने की क्षमता को दर्शाता है। यहां JSW एनर्जी के ऑपरेटिंग प्रॉफिट में दिसंबर 2024 में भारी गिरावट देखी गई है। जो पिछले चार तिमाहियों से लगातार और उल्लेखनीय रूप से बढ़ रही थी।

दिसंबर 2023 से सितंबर 2024 तक परिचालन लाभ में लगातार वृद्धि हुई, जो JSW Energy के बारे में दर्शाता है कि इस अवधि में कंपनी अपने मुख्य व्यवसाय संचालन में बेहतर प्रदर्शन किया और अच्छा लाभ कमाया लेकिन दिसंबर 2024 परिचालन लाभ में भारी गिरावट आई और वह सिमटकर जो 913.73 करोड़ रुपए पर रुक गई। अर्थात JSW Energy की मुख्य बिज़नेस ऑपरेशन से लाभ कमाने की क्षमता डिसम्बर 2024 काफी घट गई है।
jsw energy के PBT में तीन क्वार्टर्स से गिरावट दर्ज
कंपनी का PBT का मतलब होता है Profit Before Tax मतलब कर से पहले का लाभ। यदि यह तिमाही दर तिमाही पढ़ता है तो, तो इसे अच्छा संकेत माना जाता है और यदी गिरता है तो, बुरा संकेत माना जाता है।
यहां JSW एनर्जी के PBT में पिछले 2 तिमाही से इसमें गिरावट देखी गई है। जहां पिछले 3 तिमाही तक कंपनी का PBT बढ़ रहा था। उसमें अचानक 2 Quarters से गिरावट दर्ज हुई है।

jsw energy के NET Profit में गिरावट दर्ज
कंपनी के नेट प्रॉफिट का घट जाना, निवेशकों और कंपनी के मालिकों के लिए सीधे तौर पर चिंता का विषय होता है, क्योंकि यह वह पैसा है जो अंततः शेयरधारकों के लिए उपलब्ध होता है या जिसे व्यवसाय में पुनः निवेश किया जा सकता है।

JSW एनर्जी के नेट प्रॉफिट में दिसंबर 2024 के तिमाही में अच्छी खासी गिरावट देखी गई है। जहां पिछले 4 Quarters में जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने अच्छा प्रॉफिट कमाया था उसने दिसंबर 2024 बहुत कम 217.19 करोड़ का प्रॉफिट कमाया। जो जेएसडब्ल्यू एनर्जी शेयर के गिरावट का एक और प्रमुख कारण है।
jsw energy की Earnings Per Share कमजोर हुई है
कम्पनी का EPS मतलब Earnings Per Share अर्थात कंपनी की प्रति शेयर आय। कंपनी प्रति शेयर निश्चित अवधि में (तिमाही, वार्षिक) कितना कमा रही हैं। इसके आंकड़ों से निवेशक अंदाजा लगा सकते हैं कि, कंपनी का प्रदर्शन कैसा चल रहा है। यदी यह बढ़ता है तो, यह कंपनी के मालिक के लिए और निवेशकों के लिए अच्छा संकेत होता है, यदि यह घटता है तो अच्छा संकेत नहीं देता।

चार्ट में EPS का ट्रेंड इस प्रकार है:
- दिसंबर 2023: 1.53
- मार्च 2024: 2.09 (बढ़ा)
- जून 2024: 1.46 (घटा)
- सितंबर 2024: 1.64 (बढ़ा)
- दिसंबर 2024: 1.25 (महत्वपूर्ण गिरावट)
खास तौर पर, सितंबर 2024 (1.64) से दिसंबर 2024 (1.25) तक EPS में अच्छी खासी गिरावट देखने को मिलती है।
इसका मतलब है कि , दिसंबर 2024 तिमाही में कंपनी के प्रत्येक शेयर पर कमाया गया लाभ बाकी तिमाहियों की तुलना में कम हो गया है। यह दर्शाता है कि कंपनी की लाभप्रदता प्रति शेयर के आधार पर कमजोर हुई है। यह भी एक jsw energy share के गिरने के पीछे की प्रमुख वजह है।
jsw energy का Debt Equity लगातार बढ़ा है

Debt Equity अनुपात हमे यह बताता है कि, कंपनी के पास शेयरधारक इक्विटी के प्रत्येक रुपये के मुकाबले कितना रुपया कर्ज है।
मार्च 2021 में जहां JSW Energy का Debt Equity अनुपात घट गया था, वह मार्च 2022 में लगभग स्थिर रहा। लेकिन मार्च 2023 वित्त वर्ष में इसमें 1.5 गुना इजाफा हुआ और यह 0.51 से बढ़ कर 1.33 हुआ और मार्च 2024 में यह और बढ़ कर 1.50 हुआ।
जेएसडब्ल्यू एनर्जी के Debt Equity अनुपात में एक दम से पिछले दो साल में आया यह उछाल दिखाता है कि, कंपनी अपने खर्च और परियोजनाओं के गतिविधियों को वित्तपोषित करने के लिए अब बहुत अधिक हद तक कर्ज पर निर्भर है। जो अच्छा संकेत नहीं है। यह भी एक कारण है जिसके चलते निवेशकों ने 6 से 7 महीने पहले ही जेएसडब्ल्यू एनर्जी शेयर से प्रॉफिट बुक करना शुरू कर दिया। और अब अच्छे तिमाही नतीजों न आने के कारण भी लोग जेएसडब्ल्यू एनर्जी शेयर बेच रहे हैं। जिससे स्टॉक में गिरावट आ रही है।
मार्केट सेंटीमेंट के चलते भी jsw energy share में गिरावट आई है
बता दे कि, पिछले 2 – 3 साल में भारतीय शेयर बाजार में अविश्वनीय तेजी दिखाई है , लगभग सभी स्टॉक ने पिछले 2 साल में अपने आल टाइम हाइ को टच किया है। जिससे शेयर बाजार पर पिछले 6 महीने से मुनाफा वसूली हावी हुई जिसके चलते मार्केट लगातार गिरावट आनी शुरू हुई। जिसका इंपेक्ट जेएसडब्ल्यू एनर्जी शेयर भी देखने को मिला। इस स्टॉक ने भी अपना नया ऑल टाइम हाइ बनाया जिससे मुनाफा वसूली हावी हुई और शेयर लगातार गिरने लगा।
अभी मई के शुरुआत से ही JSW एनर्जी शेयर के गिरने के पीछे की वजह ऑपरेशन सिन्दूर है जिसे भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ चलाया हुआ है।
Green Energy Sector में निवेश करने वालों के लिए अप्रैल 2025 कैसा रहा?
jsw energy ने 5 साल में 1000% का रिटर्न दिया है
दरअसल पिछले साल मल्टबैगर बनने का जो टैग इस स्टॉक ने कमाया था। उसे यह स्टॉक भारी गिरावट के चलते खो चुका है। 22 सितम्बर 2023 को ₹420 को बंद हुआ JSW एनर्जी शेयर 23 सितम्बर 2024 को ₹805 का ऑल टाइम हाइ बनाकर ₹459 बंद हुआ। इसका मतलब इस स्टॉक ने महज एक साल के भीतर निवेशकों को 100% का मुनाफा कमा कर दिया था।
वहीं पिछले 5 साल में JSW एनर्जी शेयर ने 1050% से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है। JSW Energy Share का 5 साल का low ₹40 है तो वही high की बात करे तो, वह ₹805 है।

जेएसडब्ल्यू एनर्जी शेयर क्यों गिर रहा है (why jsw energy share is falling)
- jsw energy के NET sell में गिरावट
- Operating Profit में भारी गिरावट
- PBT में तीन क्वार्टर्स से गिरावट दर्ज
- jsw energy के NET Profit में गिरावट
- jsw energy की Earnings Per Share कमजोर होना
- Debt Equity अनुपात का लगातार बढ़ना
- जेएसडब्ल्यू एनर्जी शेयर से प्रॉफिट बुकिंग
इन वजहों से जेएसडब्ल्यू एनर्जी शेयर में गिरावट आई है। इसके अलावा FIIs ने भी पिछले तीन Q4 से अपनी हिस्सेदारी कम की है जिससे भी गिरावट स्टॉक पर हावी हुई है। जाने इस लेख में कितनी हिस्सेदारी कम की है FIIs ने
स्त्रोत: reaserch 360