IREDA Share Price: कमजोर Q1 FY26 नतीजों के बाद IREDA share 6% लुढ़कर 160 रुपए पर बंद हुआ। लेकिन एक्सपर्ट इस गिरावट को सुनहरे मौके के रूप में ले रहे हैं। उनका कहना है कि, ₹185 का टारगेट संभव। जानें पूरी रिपोर्ट।
IREDA Share Price: कल तिमाही नतीजे उम्मीदों के मुताबिक न आने के बाद आज शुक्रवार, 11 जुलाई को सरकारी नवरत्न PSU कंपनी IREDA के शेयरों में तेज़ गिरावट दर्ज की गई। आज बाजार खुलते ही शेयर 4% के गिरावट के साथ ₹161 पर खुले। जहां से गिरावट गहराई और ये 6% से अधिक गिरावट दर्ज करते हुए, 159.75 रुपए तक नीचे आए और अंत में क्लोजिंग के समय 5.68% के गिरावट के साथ 160 रुपए पर बंद हुए। इरेडा शेयर का पिछला बंद स्तर ₹169.64 पर था।
इरेडा शेयर में आई ये बड़ी गिरावट Q1 FY26 के नतीजे आने के बाद आई है। क्योंकि, कमजोर नतीजों ने निवेशकों को निराश किया साथ कुछ कसर निफ्टी और सेंसेक्स ने भी पूरी की। सब तरफ गिरावट का माहौल और कमजोर नतीजे इरेडा शेयर के लिए घातक साबित हुए और इसी के चलते आज शुक्रवार, 11 जुलाई को इरेडा शेयर ने ये बड़ी गिरावट दर्ज की।
IREDA के Q1 FY26 में मुनाफा साल-दर-साल आधार 35.1% गिरा
कल देर शाम बाजार बंद होने के बाद इरेडा ने अपने घोषित किए। जिसमें इरेडा का मुनाफा साल दर साल YoY आधार पर Q1 FY26 में 35.1% गिरा। और ये ₹383.70 करोड़ रुपए से घटकर ₹246.68 करोड़ रुपए पर आ पहुंचा। हालांकि इसी तिमाही में कंपनी की ऑपरेशनल इनकम 29% बढ़कर ₹1,947.29 करोड़ हो गई, जो एक सकारात्मक संकेत है। तो क्या अब इसे खरीदना चाहिए?
IREDA Q1 FY26: आ गया रिजल्ट! मुनाफे में 36% की गिरावट, लेकिन ब्याज आय 29% बढ़कर ₹1,909 करोड़ हो गई
क्या IREDA शेयर खरीदने का मौका है? IREDA share price target
आज की गिरावट ने भलेही निवेशकों को निराश किया हो, लेकिन ये गिरावट निवेशकों के लिए एक अच्छा मौका ले कर भी आया है। स्टॉक मार्केट एक्सपर्ट्स सुमीत बगड़िया के मुताबिक, इरेडा शेयर के लिए ₹150 और ₹130 पर मजबूत टेक्निकल सपोर्ट है।
सुमीत बगड़िया के अनुसार, इरेडा शेयर की मौजूदा गिरावट Q1 FY26 के कमजोर नतीजों की वजह से है, जो एक तत्काल है। लेकिन यह गिरावट लॉन्ग टर्म के लिए एक अच्छा मौका है, जिससे ये एक क्वालिटी स्टॉक बना हुआ है। एक्सपर्ट सुमीत बगड़िया के मुताबिक, जो निवेशक इरेडा में निवेश करने की सोच रहे थे लेकिन उन्हें मौका नहीं मिल रहा था, उन्हें अब एक अच्छा मौका है। वे Buy on Dips की रणनीति अपनाएं और ₹130 का स्टॉप लॉस के साथ इसे खरीदे। उन्होंने ये भी कहा कि IREDA शेयर जल्द ₹185 तक उछल सकता है। यानी मौजदा भाव पर इसे खरीदने के बाद ₹130 का स्टॉप लॉस लगाते हुए IREDA share price target ₹185 रख सकते हैं।
NTPC Green Energy शेयर में मिल रहे हैं ब्रेकआउट के संकेत! Heikin Ashi चार्ट दे रहा है तेजी का इशारा
एक साल से लगातार गिरावट का सामना कर रहा है इरेडा शेयर
जी हां, आपने सही पढ़ा है। इरेडा शेयर पिछले एक साल से लगातार गिर रहा है। 12 जुलाई को 310 रुपए का लाइफ टाइम हाई बनाने के बाद शेयर में गिरावट तेज हुई जो अभी भी जारी है। अपने लाइफ टाइम से आज इरेडा शेयर 48% नीचे 160 पर कारोबार कर रहा है। शेयर ने पिछले एक साल में 31% का और इस साल YTD में इसने 21.19% का निगेटिव रिटर्न दिया है।
डिस्क्लेमर: यह लेख GreenEnergyShare.in पर निवेशकों को जानकारी देने के लिए है। Ireda share में निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है।