IREDA Q1 FY26: आ गया रिजल्ट! मुनाफे में 36% की गिरावट, लेकिन ब्याज आय 29% बढ़कर ₹1,909 करोड़ हो गई

IREDA का Q1 FY26 में मुनाफा 36% घटकर ₹247 करोड़ रह गया है, जबकि ब्याज आय से कमाई 29% बढ़कर ₹1,909 करोड़ पहुंच गई हैं। साथ ही Gensol पर कार्रवाई करते हुए ₹729 करोड़ की वसूली की तैयारी की गई है।


सरकारी PSU कंपनी IREDA (Indian Renewable Energy Development Agency) ने आज गुरुवार 10 जुलाई को अपने Q1 FY26 के तिमाही के नतीजे बाजार बंद होने के बाद जारी कर दिए हैं। और ये तिमाही नतीजे पिछले साल के इसी तिमाही नतीजों के तुलना में काफी बुरे आए हैं। इस बार कंपनी का मुनाफा पिछले साल की तुलना में 36% गिरकर ₹247 करोड़ रह गया है, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹384 करोड़ था। पिछली तिमाही यानी जनवरी-मार्च 2025 में IREDA ने ₹502 करोड़ का मुनाफा कमाया था, लेकिन इस बार वो भी 51% गिरा है।

हालांकि इरेडा के इस तिमाही नतीजों की अच्छी बात यह रही कि, इस बार कंपनी की ब्याज से होने वाली कमाई 29% बढ़कर ₹1,909 करोड़ हो गई, जो पहले ₹1,483 करोड़ थी।

IREDA का Q1 FY26 में खर्च बढ़ने से मुनाफा घटा

बाजार एक्सपर्ट का मानना है कि, इस बार इरेडा को पिछले साल के समान तिमाही की तुलना में इस तिमाही में ज्यादा खर्च करना पड़ा। कंपनी के खर्च अप्रैल-जून तिमाही में 60% बढ़कर ₹1,655 करोड़ हो गए। इसमें कर्ज की लागत, कर्मचारियों की सैलरी और दूसरी लागतें शामिल हैं। ज्यादा खर्च होने की वजह से कंपनी का मुनाफा प्रभावित हुआ। जिससे मुनाफे में Q1 FY26 में 36% की गिरावट दर्ज हुई।

Gensol कंपनी पर कार्रवाई

इरेडा ने अपने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि, उसे सेबी से Gensol Engineering Ltd नाम की कंपनी पर कुछ गड़बड़ियों की रिपोर्ट मिली थी। और इस जांच के बाद इरेडा कंपनी एक्शन में आई और उसने भी Gensol Engineering Ltd पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर दिया। और कंपनी से ₹81.62 करोड़ की गारंटी वसूली भी शुरू कर दी है।

अब IREDA ने Gensol की एक और कंपनी Gensol EV Lease Pvt. Ltd के खिलाफ भी कोर्ट में ₹729 करोड़ की रिकवरी के लिए केस दाखिल किया है। और इन दोनों कंपनियों के लोन को NPA  (Non-Performing Assets) घोषित किया गया है।

अच्छा काम करने का कंपनी को मिला फल! FTSE Russell ने किया JSW Energy को FTSE4Good Index में शामिल

IREDA share price today

आज कंपनी ने Q1 FY26 के तिमाही नतीजे घोषणा बाजार बंद होने के बाद जारी किए। लेकिन नतीजों से पहले NSE पर IREDA के शेयर ₹3.97 यानी 2.39% की बढ़त के साथ ₹169.88 पर बंद हुए।

निष्कर्ष

समग्र नतीजों से पता चलता है कि, इरेडा का इस तिमाही में मुनाफा भलेही कम हुआ है, लेकिन इरेडा की ब्याज आय में अच्छा सुधार दिखा है। Gensol पर कड़ी कार्रवाई और सही रिपोर्टिंग से IREDA ने अपनी जवाबदेही और पारदर्शिता को मजबूत किया है।

डिस्क्लेमर: यह लेख GreenEnergyShare.in पर निवेशकों को जानकारी देने के लिए है। IREDA share में निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है।

Leave a Comment