Indo Wind Energy Q4 Results | चौथी तिमाही में इंडो विंड एनर्जी को ₹4.77 करोड़ का घाटा, बिक्री में 39% की गिरावट दर्ज, शेयरों में आ सकती है गिरावट
Indo Wind Energy Q4 Results: देश की जानीमानी पवन ऊर्जा कंपनी इंडो विंड एनर्जी ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (Q4 FY25) के नतीजे 29 मई 2025 को जारी कर दिए, लेकिन इसकी जानकारी पब्लिक डोमेन में आने में थोड़ा समय लगा। नतीजे तो आ गए लेकिन इंडो विंड एनर्जी के ये नतीजे काफी निराशाजनक साबित हुए हैं। जहां एक ओर इंडो विंड एनर्जी की आमदनी में इस चौथी तिमाही में भारी गिरावट देखने को मिली है, वहीं इसका घाटा और खर्च तेजी से बढ़ा है।
इंडो विंड एनर्जी की QoQ बिक्री में आई 39.54% की बड़ी गिरावट
Indo Wind Energy Q4 Results 2025 में कंपनी ने कुल ₹4.80 करोड़ की बिक्री की। वहीं पिछले तिमाही में कंपनी की बिक्री ₹7.94 करोड़ थी। इस तरह, कंपनी की बिक्री में तिमाही दर तिमाही QoQ में लगभग 39.54% की भारी गिरावट आई है।
वहीं साल दर साल YoY के आधार पर देखे तो, इंडो विंड एनर्जी के बिक्री में थोड़ी राहत देखने को मिली। पिछले साल के चौथी तिमाही में यह ₹4.44 करोड़ थी। यानी सालाना आधार पर इंडो विंड एनर्जी के बिक्री में 10% की हल्की वृद्धि हुई है।
- दिसंबर 2024: ₹7.94 करोड़
- मार्च 2025: ₹4.80 करोड़
- गिरावट: ₹3.14 करोड़ (यानी 39.54%)
बिक्री में आई यह गिरावट कंपनी के उत्पादों या सेवाओं की मांग में कमी, प्रतिस्पर्धी बाजार की चुनौती या प्रोजेक्ट डिले जैसी समस्याओं का संकेत हो सकती है।

—
Indo Wind Energy Q4 Results में ऑपरेटिंग स्तर पर नुकसान, मुनाफा गायब
Indo Wind Energy Q4 Results में बिक्री में भारी गिरावट का असर कंपनी के ऑपरेटिंग प्रॉफिट पर भी साफ तौर पर दिखा है। मार्च 2025 की चौथी तिमाही में इंडो विंड एनर्जी को ₹2.12 करोड़ का ऑपरेटिंग प्रॉफिट में भी घाटा हुआ है। जबकि पिछले तीसरी तिमाही में कंपनी को ₹0.76 करोड़ का मुनाफा हुआ था। यानी तिमाही दर तिमाही QoQ में इंडो विंड एनर्जी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन (OPM) -44.17% गिरा है।
- Q3 FY24: ₹0.76 करोड़ मुनाफा
- Q4 FY25: ₹2.12 करोड़ घाटा
- Operating Profit Margin (OPM): -44.17%
इंडो विंड एनर्जी का ये नकारात्मक ऑपरेटिंग मार्जिन बता रहा है कि, कंपनी का खर्च उसकी आमदनी से काफी ज्यादा बढ़ चुका है।
इंडो विंड एनर्जी Q4 नतीजे में नेट प्रॉफिट 850% गिरा
इंडो विंड एनर्जी का नेट प्रॉफिट (शुद्ध लाभ) भी चौथी तिमाही में बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। Indo Wind Energy को Q4 FY25 में ₹4.77 करोड़ का घाटा हुआ है। जहां पिछले साल के Q4 FY24 में कंपनी को ₹0.63 करोड़ का हल्का शुद्ध लाभ हुआ था। यानी इंडो विंड एनर्जी को तिमाही दर तिमाही QoQ आधार 850 फीसदी का भारी घाटा हुआ है। और सालाना आधार YoY पर भी यह 850 फीसदी का तगड़ा घाटा हुआ। बता दें कि, पिछले तिमाही Q3 में भी कंपनी को ₹0.07 करोड़ का घाटा हुआ था।
- मार्च 2024: ₹0.07 करोड़ घाटा
- मार्च 2025: ₹4.77 करोड़ घाटा
इंडो विंड एनर्जी को लगातार दो तिमाहियों से हो रहा घाटा यह दर्शाता है कि, कंपनी वित्तीय तौर पर भी कठिनाई के दौर से गुजर रही है।
खर्च बढ़े, आमदनी से कहीं ज्यादा
Indo Wind Energy का खर्च लगातार बढ़ रहा है, वही प्रॉफिट और रेवेन्यू लगातार घट रहा है। जहां इंडो विंड एनर्जी का कुल खर्च इस तिमाही में ₹6.92 करोड़ रहा, जबकि कंपनी की बिक्री ₹4.80 करोड़ ही थी। यानी कंपनी का खर्च उसकी आय से करीब 44% ज्यादा है। किसी भी कंपनी का खर्च जब उसकी आमदनी से ज्यादा हो जाए तब, यह कंपनी के व्यापार मॉडल की अक्षमता और संभावित कर्ज या नकदी संकट की ओर इशारा करता है।
अन्य आय से कुछ राहत, लेकिन घाटा बना रहा
हालांकि अन्य आय में इंडो विंड एनर्जी को थोड़ी राहत मिलती हुई दिखाई दे रही है। क्योंकि इस तिमाही में ₹1.83 करोड़ की Other Income (अन्य आय) इंडो विंड एनर्जी को प्राप्त हुई, जो पिछले साल की तुलना में अच्छी वृद्धि है। मार्च 2024 में यह आय ₹1.74 करोड़ थी। वहीं पिछली तिमाही Q3 में यह ₹0.34 करोड़ थी। यानी Other Income (अन्य आय) में इंडो विंड एनर्जी की स्थिति में सुधार हुआ है। हालांकि यह अन्य आय काफी नहीं है। इसमें सुधार होने के बावजूद यह इंडो विंड एनर्जी को घाटे से नहीं बचा सकी। इसका साफ मतलब यह है कि, कंपनी का कोर बिजनेस अभी भी कमजोर स्थिति में है।
Q4 नतीजों के बाद Suzlon Energy के शेयरों ने लगाई 12.68% की ज़बरदस्त छलांग!
इंडो विंड एनर्जी की प्रति शेयर आय (EPS) भी निगेटिव
Q4 FY25 में Indo Wind Energy की EPS (Earnings Per Share) -₹0.37 रही, जो दर्शाता है कि हर शेयरधारक को इस तिमाही में घाटा हुआ है। पिछले तीसरी तिमाही Q3 FY24 में यह ₹0.00 के करीब थी। यानी No Profit No Loss. वही पिछले समान तिमाही में भी यह निगेटिव ₹0.05 थी।
EPS:
मार्च 2024: ₹0.05
मार्च 2025: -₹0.37
निगेटिव EPS शेयर बाजार में कंपनी की साख को नुकसान पहुंचाता है और निवेशकों के विश्वास को कमजोर करता है।
पूरे वित्त वर्ष FY25 का प्रदर्शन भी Indo Wind Energy का कमजोर रहा
पूरे साल (अप्रैल 2024 से मार्च 2025) की बात करें तो, Indo Wind Energy वित्त वर्ष FY25 की कुल बिक्री ₹33.51 करोड़ रही, जो पिछले साल FY24 की ₹39.71 करोड़ से करीब 16% कम है। वहीं नेट प्रॉफिट भी जहां पिछले साल FY24 में ₹7.27 करोड़ था, वह अब 83% गिरकर ₹1.26 करोड़ ही रही। वहीं इंडो विंड एनर्जी के ऑपरेटिंग प्रॉफिट की बात करें तो, इसमें भी 33% गिरकर ₹15.84 करोड़ से सीधे ₹10.55 करोड़ रुपए हुई।
इंडो विंड एनर्जी का सालाना आधार (YoY) पर गिरता नेट प्रॉफिट, बिक्री और ऑपरेटिंग प्रॉफिट इशारा कर रहा है कि, इंडो विंड एनर्जी की ग्रोथ रुक गई है या घट रही है।
इन वजहों से इंडो विंड एनर्जी लिमिटेड को हुआ नुकसान
- बिक्री में भारी गिरावट: प्रोजेक्ट्स में देरी, मांग में कमी या प्रतिस्पर्धा की वजह से बिक्री घटी।
- खर्चों पर नियंत्रण नहीं: उत्पादन या संचालन से जुड़ा खर्च आमदनी से ज्यादा रहा।
- अन्य आय पर निर्भरता: कंपनी अपने मुख्य बिजनेस से मुनाफा नहीं कमा पाई।
- व्यवस्थापन की असफलता: संचालन की योजना में खामी या व्यावसायिक रणनीति की कमजोरी।
एक साल में 1 लाख को 47 लाख बनाने वाली Gita Renewable Energy का रेवेन्यू 92% और मुनाफा 87% गिरा
(अस्वीकरण: उपरोक्त लेख केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और इसे किसी भी निवेश सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। Greenenergyshare.in अपने पाठकों को सुझाव देता है कि वे पैसे से संबंधित कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से परामर्श करें।)
सोर्स: Research 360, Screener