इन 3 ग्रीन एनर्जी कंपनियों में FII ने बढ़ाई रिकॉर्ड हिस्सेदारी, 5 साल में 3700 फीसदी तक का रिटर्न, फोकस में रखें शेयर

Green Energy stocks: इस साल जहां भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। वही भारत के ग्रीन एनर्जी सेक्टर के अच्छे दिन आने वाले हैं। हाल ही में मीडिया रिपोर्ट सामने आई है कि, जहां एक और अन्य सेक्टर से विदेशी निवेशक FIIs अपना पैसा निकाल रहे है। वही दूसरी ओर विदेशी निवेशक FIIs ने दूसरे तिमाही Q2 FY26 में भारत के ग्रीन एनर्जी सेक्टर के कुछ दिग्गज कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि, विदेशी निवेशकों FIIs ने दूसरे तिमाही Q2 FY26 में Waaree Energies, KPI Green Energy और Orient Green Power अपना निवेश बढ़ाया है। और ये लगातार बढ़ता जा रहा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि, इन सस्टेनेबल एनर्जी और ग्रीन एनर्जी के कंपनियों में बढ़ता विदेशी निवेश भारत के ग्रीन एनर्जी सेक्टर सेक्टर पर बढ़ते भरोसे को दिखा रहा है।

Green Energy stock:

इस साल के दूसरी तिमाही में भारत का ग्रीन एनर्जी सेक्टर नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है। सितंबर 2025 तक देश की कुल बिजली क्षमता का करीब आधा हिस्सा यानी 247 गीगावॉट रिन्यूएबल एनर्जी से आ रहा है। इसमें सबसे ज्यादा हिस्सेदारी सोलर एनर्जी का जो इस कुल रिन्यूएबल एनर्जी का 52 फीसदी है। वही विंड यानी पवन ऊर्जा की इसमें भागीदारी 21 फीसदी योगदान है। वित्त वर्ष 2023-24 में इस क्षेत्र में 3.76 अरब डॉलर का FDI निवेश आया है। बता दें कि, ये संभव सिर्फ सरकार के मजबूत सपोर्ट के हुआ है। ऐसे में आइए जानते हैं, विदेशी निवेशक FIIs ने दूसरे तिमाही Q2 FY26 अपना निवेश किन कंपनियों में किया हैं।

KPI Green Energy Ltd:

केपीआई ग्रीन एनर्जी लिमिटेड भारत की तेजी से उभरती एक प्रमुख ग्रीन एनर्जी कंपनी है। ये कंपनी सोलर और हाइब्रिड पावर सॉल्यूशंस में एक्सपर्ट है और इसका मार्केट कैप 10568 करोड़ रुपये है। हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को इसका शेयर मामूली बढ़त के साथ 535.20 रुपये पर बंद हुआ। इस कंपनी में FII ने जून 2025 में 8.26 फीसदी हिस्सेदारी से बढ़ाकर सितंबर में 9.16 फीसदी तक कर दी। केपीआई ग्रीन एनर्जी लिमिटेड में प्रमोटर की हिस्सेदारी 48.67 फीसदी हिस्सेदारी है और खुदरा निवेशकों के पास 41.39 फीसदी है। बता दें कि, इस स्टॉक ने अपने निवेशक को पिछले 5 साल में इसने 3700 फीसदी का रिटर्न दिया है।

Waaree Energies Ltd:

देश की एक और दिग्गज दूसरी ग्रीन एनर्जी कंपनी वारी एनर्जीज़ है। जो दुनियां के 25 से अधिक देशों में कार्यरत है। यह कंपनी सोलर मॉड्यूल मैन्युफैक्चर कंपनी है, जो सोलर मॉड्यूल, EPC सर्विस और क्लीन एनर्जी सॉल्यूशंस के माध्यम से भारत की एनर्जी ट्रांजिशन में अहम भूमिका निभाती है। Waaree Energies के मार्केट कैप की बात करें तो, इसका मार्केट कैप 98651 करोड़ रुपये है। इसका भी शेयर का भाव हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को मामूली गिरावट के साथ 3427 रुपये पर बंद हुए। इस स्टॉक में भी विदेशी निवेशक FII ने जून 2025 की तुलना में सितंबर 2025 तिमाही में अपनी हिस्सेदारी 2.68 फीसदी से बढ़ाकर 6.35 फीसदी कर दी है। पिछले 6 महीने में इसने 31 फीसदी का रिटर्न दिया है।

Orient Green Power Company Ltd

ओरिएंट ग्रीन पावर कंपनी भी भारत की एक दिग्गज ग्रीन एनर्जी कंपनी है। जिसका मुख्य काम विंड पावर प्रोजेक्ट्स के निर्माण का है। ये कंपनी देश के कई राज्यों में कार्यरत है। और इसका मार्केट कैप करीबन 1646 करोड़ रुपये है। इसके स्टॉक के भाव की बात करें तो, इसका स्टॉक शुक्रवार को 0.72 फीसदी की तेजी के साथ 14.03 रुपये पर बंद हुआ। इस स्टॉक में FII ने अपनी हिस्सेदारी जून 2025 में 0.68 फीसदी से बढ़ाकर सितंबर 2025 में 0.95 फीसदी कर दी है। रिटर्न की बात करें तो, ओरिएंट ग्रीन पावर शेयर ने पिछले 5 साल में 744 फीसदी का रिटर्न दिया है।

डिस्क्लेमर: यह लेख GreenEnergyShare.in पर निवेशकों को जानकारी देने के लिए है। निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है।

Leave a Comment