19 जून 2025 को शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच ग्रीन एनर्जी शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा झटका दिया। NHPC, IREDA, JSW Energy, Adani Green और Suzlon जैसे दिग्गज शेयरों में भारी गिरावट से 18,000 करोड़ रुपये की पूंजी साफ हो गई।
आज गुरुवार, 19 जून 2025 को भारतीय शेयर बाजार में जहां सेंसेक्स 0.10 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 81,361 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं और निफ्टी 0.076 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 24,793 के लेवल पर बंद हुआ। लेकिन बाजार के इस हल्की गिरावट ने ग्रीन एनर्जी शेयरों में बड़ी गिरावट दर्ज करवा दी। NHPC, IREDA, JSW Energy, Suzlon, और Adani Green, Urja Global, KP Energy जैसे नामी ग्रीन एनर्जी शेयर आज भारी दबाव में रहे, जिससे निवेशकों को तगड़ा झटका लगा।
आज गुरुवार, 19 जून 2025 के कारोबारी सत्र में सिर्फ एक ग्रीन एनर्जी शेयर को छोड़कर बाकी सभी ग्रीन एनर्जी शेयर लाल निशान पर बंद हुए। एनएसई पर NHPC Share 2.01% की गिरावट के साथ ₹80.87 पर बंद हुआ, जबकि IREDA Share 3.91% की गिरावट के साथ ₹158.75 पर बंद हुआ। JSW Energy Share 4.66% लुढ़कर ₹480.55 पर और Suzlon 2.40% गिरकर ₹62.53 पर बंद हुआ।
इस भारी गिरावट से निवेशकों की 18,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति स्वाहा
ग्रीन एनर्जी शेयरों के डेटा के आधार पर आज के दिन सिर्फ ग्रीन एनर्जी शेयरों में गिरावट के चलते निवेशकों की लगभग ₹18,000 करोड़ की बाज़ार पूंजी साफ हो गई। वहीं आज के बाजार में आई गिरावट के चलते समग्र 4 लाख करोड़ रुपए का नुकसान निवेशकों को हुआ है। आज ग्रीन एनर्जी कंपनियों के शेयरों पर विदेशी बाजारों में बने दबाव और मुनाफावसूली के असर से यह गिरावट और गहरा गई।
NHPC ने दिखाई भारत के Net Zero भविष्य की राह, 27,000 MW से ज्यादा ग्रीन प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में
सबसे ज्यादा गिरने वाले प्रमुख ग्रीन एनर्जी शेयर (Top Losers in Green Energy)
NHPC Share: ₹80.87 (-2.01%)
IREDA Share: ₹158.75 (-3.91%)
JSW Energy: ₹480.55 (-4.66%)
Suzlon Energy: ₹62.53 (-2.40%)
Adani Green: ₹934.00 (-3.60%)
Inox Wind: ₹166.08 (-2.14%)
KPIGreen: ₹467.90 (-2.65%)
Websol Energy: ₹1,173.20 (-4.54%)
GITA RENEWABLE: ₹119.10 (-5.58%)
WAAREE RENEWABLE: ₹943.20 (-2.81%)
ACME SOLAR: ₹245.80 (-3.13%)
ALPEX SOLAR: ₹960.15 (-3.07%)
SWSOLAR: ₹311.30 (-3.41%)
KPEL: ₹476.95 (-5.03%)
ENERGY DEVELOPMENT: 21.22 (-4.32%)
हर घर मुफ्त बिजली योजना के तहत Urja Global को मिला राष्ट्रीय पंजीकरण, शेयर में आ सकता है उछाल
Waaree Energies को मिला अमेरिका से तगड़ा झटका! सब्सिडी बंद होते ही शेयर ताश के पत्तों की तरह ढहा
Solarium Green Energy बनी एकमात्र ऐसी कंपनी जिसके शेयरों में तेजी थी
जी हां, एक और सभी ग्रीन एनर्जी शेयरों में भारी बिकवाली के चलते बड़ी गिरावट दर्ज हुई, वही इस गिरावट के दौर में भी Solarium Green Energy एकमात्र ऐसी कंपनी बनी जिसके शेयरों में आज 0.84% तेजी देखने को मिली और इसके शेयर का भाव 442.50 पर बंद हुआ।
इस वजह से आई ग्रीन एनर्जी शेयरों में गिरावट
विश्लेषकों का मानना है कि, सोलर एनर्जी प्रोडक्ट्स पर वैश्विक आपूर्ति संकट, डॉलर में मजबूती, और अमेरिका में ग्रीन एनर्जी सब्सिडी पर अनिश्चितता के कारण भारतीय ग्रीन एनर्जी शेयरों में दबाव दबाव बनाया। मिडल इस्ट जारी जियोपोलिटिकल टेंशन और ईरान इजराइल कॉन्फ्लिक्ट के चलते भी शेयरों में बिकवाली दबाव बनाया। साथ ही मिडकैप और स्मॉलकैप सेगमेंट में बिकवाली का असर भी इन शेयरों पर देखने को मिला। जिससे आज गुरुवार, 19 जून 2025 ग्रीन एनर्जी शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।
डिस्क्लेमर: यह लेख GreenEnergyShare.in पर निवेशकों को जानकारी देने के लिए है। Green Energy Share में निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है।