Suzlon energy के बाद अब NTPC Green पर बनाओ नज़र! दोनों करेंगे कमाल अगले 2 साल में

सरकार के मजबूत सपोर्ट के चलते पिछले कुछ सालों में भारत में ग्रीन एनर्जी सेक्टर के काफी अच्छे दिन चल रहे हैं। अब इसी सेक्टर की दो दिग्गज कंपनियां Suzlon energy और NTPC Green Energy की खूब चर्चा हो रही है। बता दें कि, ये दोनों कंपनियां भारत के अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं, और उनको लेकर सलाहकार काफी उम्मीद जता रहे हैं कि, आने वाले महज 2 सालों में ये दोनों कंपनियां बिजली की दुनिया में तगड़ा रिटर्न देने वाली हैं।

यदी आप भी अगले दो सालों में अच्छे रिटर्न की उम्मीद के चलते शानदार स्टॉक खोज रहे हैं तो इन दो कंपनियों के आर्डर बुक, फंडामेंटल्स और उनकी ताकतों के बारे में आपको जरूर जानना चाहिए।

Suzlon Energy: भारत की पवन ऊर्जा की दिग्गज कंपनी

पवन ऊर्जा की जब भी बात होती है तब सबसे पहले जिस कंपनी का नाम निकल कर सामने आता है, वह है सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड का। ये कंपनी भारत की सबसे बड़ी विंड टरबाइन निर्माता कंपनी है। पिछले पांच सालों में इसने लगभग 5.6 गीगावाट का बड़ा आर्डर बुक पूरा करके अपनी ताकत दुनियां को दिखा चुकी है। इतना ही नहीं कंपनी ने FY 2025 में बढ़िया वित्तीय प्रदर्शन करते हुए 67% की बढ़ोतरी के साथ ₹10,851 करोड़ का रिवेन्यू बनाया। कंपनी ने इसी वित्त वर्ष में नेट प्रॉफिट में भी जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई, जो ₹2,072 करोड़ तक पहुंच गई है। सुजलॉन एनर्जी को अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर NTPC Green से मिला है, जो तकरीबन 1,166 मेगावाट का है। कंपनी को मिला ये ऑर्डर कंपनी की पवन ऊर्जा में बढ़ती अपनी साख को दर्शाती है। इतना ही नहीं कंपनी ने खुद पैसा खर्च करके नई टेक्नोलॉजी हासिल की, जिससे विंड टर्बाइन के क्षेत्र में नई उम्मीद का विषय बन गई।

NTPC Green: अक्षय ऊर्जा में तेजी से उभरता सरकारी सितारा

सरकारी क्षेत्र की नवरत्न कंपनी NTPC limited की सहायक कंपनी NTPC Green Energy Ltd जो प्रमुख रूप से सोलर और विंड एनर्जी प्रोजेक्ट्स में शामिल है। इसने भी बहुत कम समय में ग्रीन एनर्जी सेक्टर में अपना दबदबा बनाया। कंपनी ने FY 2025 में करीब ₹1,947 करोड़ का रिवेन्यू कमाया जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में थोड़ा अधिक है। वही इसका प्रॉफिट आफ्टर टैक्स भी ₹489 करोड़ रहा। NTPC Green का फोकस साफ है—सस्टेनेबल ऊर्जा प्रोडक्शन को बढ़ावा देना और तेजी से बढ़ रहे ग्रीन एनर्जी सेक्टर में अपनी जगह मजबूत करना। ये कंपनी भी स्थिर ऑर्डर बुक के साथ लगातार प्रोजेक्ट डेवलपमेंट कर रही है। और अपने कई प्रोजेक्ट को अभी तक ऑपरेशनल भी कर चुकी हैं।

Suzlon energy और NTPC Green Energy में क्या फर्क है?

Suzlon energy और NTPC Green Energy ये दोनों कंपनियां सस्टेनेबल ऊर्जा पर फोकस करती हैं। लेकिन फिर भी दोनों का कार्यभार थोड़ा अलग है। Suzlon energy जहां मुख्य रूप से विंड टरबाइन निर्माण में और इंस्टालेशन में काम करती हैं। वही NTPC Green Energy मुख्य रूप से ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट डेवलपमेंट और ऑपरेशन में काम करती है। जहां एक ओर सुजलॉन एनर्जी की ताकत उसकी बड़ी और मजबूत आर्डर बुक है, जो उसे लंबे समय तक काम करने का भरोसा देती है। जबकि एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी एक सरकारी नवरत्न कंपनी है। जिसकी ताकत खुद सरकार है।

याने कि, ये दोनों कंपनियां ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में अलग-अलग पहलुओं पर काम करती हैं और दोनों के पास आने वाले दो सालों में अच्छा रिटर्न देने की ज्यादा संभावना नजर आती है।

आने वाले दो सालों में क्या उम्मीद करें?

भविष्य की संभावना की बात करें तो, दोनों कम्पनियों का भविष्य विशेषज्ञ उज्वल बता रहे हैं। इसके पीछे की प्रमुख वजह ग्रीन एनर्जी सेक्टर में इनकी बहुत मजबूत पकड़ बताई जा रही है। एक ओर जहां सुजलॉन एनर्जी लगातार ऑर्डर बुक बढ़ा रही है जिससे कंपनी ने अपनी उत्पादन क्षमता को बढ़ा लिया है। वही NTPC Green अपनी परियोजनाओं के विस्तार को लगातार तेज कर रही है। दोनों की ताकत अलग जरूर है, मगर नतीजा यही है कि ये दोनों कंपनियां रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर से जुड़ी हैं जिसे लेकर सरकार काफी प्रमोट कर रही है। ऐसे में उम्मीद तो यही है कि, ये कंपनियां लंबे समय तक पैसा देने वाली कंपनियां जरूर साबित होंगी।

नतीजा: तुम्हें कौन सी कंपनी चुननी चाहिए?

यदी आपको लगता है कि, सुजलॉन एनर्जी के स्टॉक ने पिछले पांच साल में अच्छा रिटर्न दिया है ऐसे में, ये कंपनी एक बार फिर मल्टीबैगर बन सकती है तो आप सुजलॉन एनर्जी पर दाव लगाकर देख सकते हैं। लेकिन अगर आप रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की PSU कंपनी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी ज्यादा उपयुक्त होगी। दोनों कंपनियां भारत के ग्रीन एनर्जी मिशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, इसलिए निवेश से पहले दोनों के फंडामेंटल्स, आर्डर बुक और मार्केट की स्थिति को अच्छे से समझ लेने की जरूरत है।

अंतिम सलाह

सरकारी सपोर्ट के चलते और मिशन के चलते, ग्रीन एनर्जी का भविष्य बहुत उज्जवल है और Suzlon व NTPC Green Energy जैसे दिग्गज खिलाड़ी इसमें मजबूत हैं। निवेश तो सोच-समझ कर और विशेषज्ञ की सलाह के बाद ही करें। हिम्मत और समझदारी से शेयर बाजार में कदम रखें।

Leave a Comment