Borosil Renewables Ltd Q2 Results: सोलर ग्लास बनाने वाली दिग्गज कंपनी बोरोसिल रिन्यूएबल ने आज, 11 नवंबर को अपने सितंबर तिमाही Q2 FY26 के नतीजे घोषित किए। कंपनी ने नतीजे इतने शानदार पेश की, इसके शेयर ने इंट्राडे में 4.25% की बढ़त दर्ज की।
कैसे रहे तिमाही नतीजे
Borosil Renewables ने आज, 11 नवंबर 2025 को एक्सचेंज फाइलिंग में अपने रिकॉर्ड-तोड़ नतीजों की घोषणा की। कंपनी ने अपने मुनाफे में 3.5 गुना बढ़त बनाई।
कंपनी का इस तिमाही में शुद्ध मुनाफ़ा (Net Profit) पिछले साल की तुलना में 3.5 गुना उछलकर ₹45.8 करोड़ पर पहुँच गया। जो पिछले साल के समान तिमाही Q2 FY25 में महज ₹12.6 करोड़ था। रेवेन्यू की बात करें तो, कंपनी का रेवेन्यू 42.5% से बढ़कर ₹378.4 करोड़ रुपए हुआ। जो पिछली बार ₹265 करोड़ था।
EBITDA और ऑपरेटिंग मार्जिन भी बढ़ा
बोरोसिल रिन्यूएबल ने EBITDA और ऑपरेटिंग मार्जिन में भी इस तिमाही में अच्छी बढ़त हासिल की। कंपनी का EBITDA दोगुने से ज़्यादा बढ़कर ₹124 करोड़ हो गया। वही कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन भी 18.1% से बढ़कर 32.8% तक पहुंच गया है, जो कंपनी की बेहतर परिचालन क्षमता और कंपनी के लागत पर नियंत्रण को दर्शाता है।
कंपनी ने बताई ग्रोथ की असल वजह
दूसरी तिमाही Q2 FY26 नतीजों में शानदार प्रदर्शन के पीछे की वजह बोरोसिल रिन्यूएबल ने हाई सेल्स वॉल्यूम और बेहतर रियलाइज़ेशन को बताया। कंपनी ने कहा कि, देश में ग्रीन एनर्जी की मांग सरकार के समर्थन के कारण तेजी से बढ़ रही है, जिससे सोलर ग्लास की मांग बहुत तेज़ हुई है। और इसका सीधा फायदा बोरोसिल रिन्यूएबल को मिला। कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ा रही है ताकि घरेलू और विदेशी, दोनों बाज़ारों की मांग को पूरा कर सके।
शेयर का हाल
शानदार नतीजों के बाद Borosil Renewables के शेयरों में ज़बरदस्त तेजी देखने को मिली। दोपहर तक शेयर मामूली तेजी के साथ 680 रुपए पर कारोबार कर रहा था। लेकिन जैसे ही नतीजें आए, वैसे ही शेयर ने 4.25% की बढ़त हासिल की और Borosil Renewables share ₹703.90 पर पहुंच गया। यह स्टॉक इस साल अब तक लगभग 24% का रिटर्न दे चुका है। वही पिछले पांच सालों में इसने 600% का रिटर्न निवेशकों को दिया है।
