बोरोसिल रिन्यूएबल्स तिमाही नतीजे: सुरज से बिजली बनाने में दिग्गज Borosil Renewables Limited कंपनी ने दूसरी तिमाही में (Q2 FY26) में अपनी कमाई के ज़बरदस्त आंकड़े पेश किए हैं। इस तिमाही में कंपनी का मुनाफा पिछले साल के मुकाबले 473% से ज़्यादा उछल गया है, जो बहुत बड़ी बात है। लेकिन शानदार नतीजे आने के बावजूद भी इस दिग्गज कंपनी का स्टॉक बढ़ने की जगह उल्टा औंधे मुंह गिरा। नतीजों के बाद से अब तक Borosil Renewables Share 10% से ज्यादा गिर चुका है। जानिए पूरी खबर, क्यों गिरा शेयर का दाम।
Borosil Renewables के दूसरी तिमाही नतीजे
बोरोसिल रिन्यूएबल्स ने दूसरी तिमाही में अपनी पूरी क्षमता का इस्तेमाल किया और तगड़ी बिक्री की। Q2 FY26 में कंपनी की बिक्री (Revenue) पिछले साल के मुकाबले करीब 42% से बढ़कर ₹378.4 करोड़ तक पहुंच गई।
वही मुनाफे की बात करें तो, बोरोसिल रिन्यूएबल्स के मुनाफे में दूसरी तिमाही में शानदार उछाल देखने को मिला। एक्सेप्शनल आइटम को छोड़कर मुनाफ़ा (PBT) पिछले साल के ₹17 करोड़ के मुकाबले इस साल के दूसरी तिमाही में 473% उछलकर ₹100 करोड़ हो गया। वही, कामकाज का मुनाफ़ा यानी EBITDA भी 137% उछलकर ₹125.5 करोड़ तक पहुँच गया। मार्जिन की बात करें तो, कंपनी का EBITDA मार्जिन भी 19.9% से बढ़कर 33.2% हो गया, जो दिखाता है कि, कंपनी ने अब अच्छा-ख़ासा पैसा बचाया है।
साफ साफ कहे तो, बोरोसिल रिन्यूएबल्स ने दूसरी तिमाही में कमाई, मुनाफ़ा और मार्जिन जैसे प्रमुख तीनों मोर्चों पर जबर्दस्त प्रदर्शन किया। हालांकि फिर भी इसके शेयरों में गिरावट देखने को मिली।
शेयर क्यों नहीं दौड़ रहा?
इतने तगड़े नतीजे पेश करने के बाद भी बोरोसिल रिन्यूएबल्स के शेयरों में नतीजों के बाद से भारी गिरावट देखने को मिली। महज एक हफ्ते में इसके शेयरों में 10% से अधिक की गिरावट आई और शेयर हफ्ते के आखिरी दिन, शुक्रवार को 3.68% के गिरावट के साथ ₹590.40 पर बंद हुए।
हालाँकि, 5 साल में बोरोसिल रिन्यूएबल्स स्टॉक ने अपने निवेशकों को 432% का तगड़ा रिटर्न दिया। बोरोसिल रिन्यूएबल शेयर का 52 हफ़्ते के हाई ₹721 है वही 52 हफ़्ते का लो ₹424 है। मौजूदा भाव से देखे तो, अभी भी शेयर अपने 52 हफ़्ते के हाई से करीबन 22% नीचे कारोबार कर रहा है।
बाजार के जानकार मानते है कि, शेयर पहले ही अच्छा रिटर्न दे चुका है जिसके चलते इसमें प्रॉफिट बुकिंग शुरू होगी, वही शेयर अपने नतीजों से पहले ही 34% चढ़ चुका था। इसलिए ये नतीजों के बाद भाग नहीं सका।
डिस्क्लेमर: यह लेख GreenEnergyShare.in पर निवेशकों को जानकारी देने के लिए है। किसी भी स्टॉक में निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है।
