Alpex Solar Q2 Results: अल्पेक्स सोलर के राजस्व में 173% का जबरदस्त उछाल, शुद्ध लाभ भी 122% बढ़ा!

Alpex Solar Q2 Results: भारतीय सौर ऊर्जा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अल्पेक्स सोलर लिमिटेड, जो सौर मॉड्यूल निर्माता में सबसे अग्रणी मानी जाती है। इसने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही (Q2) में अपने शानदार नतीजे पेश किए। कंपनी ने न सिर्फ केवल अपने राजस्व को, बल्कि शुद्ध लाभ को भी साल-दर-साल आधार पर दोगुने से अधिक कर दिया है, बल्कि यह राजस्व इसके मजबूत विकास पथ को भी दर्शाती है।

💰 वित्तीय प्रदर्शन की मुख्य झलकियाँ

पैरामीटरFY26 Q2 (₹ करोड़)FY25 Q2 (₹ करोड़)वृद्धि (YoY)FY26 Q1 (₹ करोड़)वृद्धि (QoQ)
कुल आय (राजस्व)524.27189.48173%382.5837%
शुद्ध लाभ52.5723.71122%42.2924.03%

अल्पेक्स सोलर दूसरी तिमाही नतीजे

दूसरी तिमाही Q2 FY26 में अल्पेक्स सोलर ने करीब 524.27 करोड़ रुपये की कुल आय दर्ज की जो पिछले साल के समान तिमाही के मुकाबले 189.48 करोड़ रुपये यानी 173% अधिक है। वही तिमाही-दर-तिमाही आधार पर ये 37% के उछाल के साथ 382.58 करोड़ रुपये है।

शुद्ध लाभ मतलब नेट प्रॉफिट की बात करें तो, कंपनी का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 122% अधिक है जहां पिछले साल के समान तिमाही में यह सिर्फ 23.71 करोड़ रुपये था। वह इस तिमाही में 52.57 करोड़ रुपये तक पहुंचा। तिमाही दर तिमाही आधार पर भी ये करीब 24.3% की बढ़ोतरी दर्शाता है।

क्षमता विस्तार और भविष्य की योजनाएँ

एक समय पर सिर्फ सौर मॉड्यूल निर्माण पर फोकस करने वाली अल्पेक्स सोलर लिमिटेड का अब सिर्फ यहां तक ही सीमित नहीं रहा कंपनी ने अपनी ना सिर्फ क्षमता का विस्तार किया, बल्कि महत्वाकांक्षी योजनाएं भी शुरू की।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने 1.6 गीगावाट (GW) की सौर सेल निर्माण लाइन शुरू करने की घोषणा की है। जो उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में अपस्ट्रीम सौर निर्माण में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। साथ ही अल्पेक्स सोलर ने उत्तर प्रदेश में 1.2 GW का नया सौर मॉड्यूल संयंत्र बनाने की भी घोषणा की है और इसपर कंपनी ने काम भी शुरू किया। यदी ये योजना जल्द ऑपरेशनल हो जाती हैं तो, FY 2026-27 में कंपनी की कुल मॉड्यूल क्षमता 3.6 GW तक पहुँच जाएगी।

Leave a Comment