Adani Green Energy Share : 19 सितंबर यानी हफ्ते का आखरी कारोबारी दिन शुक्रवार अडानी ग्रुप के शेयरों नाम रहा। खास तौर पर अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर ने एक दिन में ही निवेशकों को गजब का मुनाफा दिलाया। 19 सितंबर को अदानी ग्रीन एनर्जी के स्टॉक में दिनभर जबरदस्त तेजी देखी गई और इसकी कीमत 9% से ज्यादा उछलकर 1070.50 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गई। हालांकि, बाजार बंद होते समय अदानी ग्रीन एनर्जी 1031.10 रुपये पर टिक गया। अदानी ग्रीन एनर्जी और अदानी ग्रुप के अन्य शेयरों में आई इस तेजी की बड़ी वजह सेबी (SEBI) की तरफ से अडानी ग्रुप को मिली क्लीन चिट मानी जा रही है। जिससे हफ्ते का आखरी दिन अदानी ग्रुप के नाम रहा।
अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में इस वजह से आया उछाल
गुरुवार देर शाम खबर निकल कर आई कि, अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी ग्रुप और गौतम अडानी समेत उनके भाई राजेश अडानी व अन्य अधिकारियों पर स्टॉक को manipulate करने, पैसों में हेरफेर जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद सेबी ने एक्शन लेते जांच बिठाई थी। लेकिन जांच के बाद मार्केट रेगुलेटर सेबी ने साफ कर दिया कि इन आरोपों से जुड़ा कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा है। जिसके चलते उनपर और कम्पनियों पर लगे सभी निर्बंधों को हटाकर उन्हें क्लीन चिट दी। इसी फैसले के बाद अडानी ग्रुप की कंपनियों में फिर से निवेशकों का भरोसा लौटता हुआ दिखा जिसके बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल आया।
33% और बढ़ सकता है भाव
सेबी की ओर से मिली क्लीन चिट के बाद अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर ने भले ही शुक्रवार को 9% की छलांग लगाई हो, लेकिन फिर भी ये शेयर अभी भी अपने 52 हफ्ते के हाई से करीब 63% नीचे कारोबार कर रहा है। अब ऐसे में इस खबर के बाद शेयर में तेजी की उम्मीद और बढ़ गई है। ब्रोकरेज हाउस जेफरिज ने भी इस शेयर पर 1300 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। जो मौजूदा स्तर से लगभग 33% ज्यादा है।जेफरिज का मानना है कि आने वाले वर्षों में कंपनी की क्षमता तेजी से बढ़ेगी। जहां वित्त वर्ष 2025 तक कंपनी की क्षमता 14 गीगावाट रहने का अनुमान है, वहीं 2030 तक इसे बढ़ाकर 50 गीगावाट तक पहुंचाने की तैयारी है। इससे कंपनी की ग्रोथ स्टोरी और मजबूत हो सकती है।
अदानी ग्रीन एनर्जी की वित्तीय स्थिति भी दमदार
बता दें कि, अदानी ग्रीन एनर्जी की वित्तीय रिपोर्ट भी काफी शानदार है। अदानी ग्रीन एनर्जी ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 713 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया। जो पिछले साल की तुलना में 60% ज्यादा है। इस तरह साफ है कि अडानी ग्रीन एनर्जी अपने बिजनेस और वित्तीय मोर्चे पर मजबूती दिखा रही है। यही कारण है कि निवेशक इस शेयर पर दोबारा भरोसा जता रहे हैं और ब्रोकरेज हाउस भी इसमें अच्छी बढ़त की संभावना देख रहे हैं।
