Adani Green Energy: कंपनी की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता में जबरदस्त बढ़त, पहली तिमाही में 45 प्रतिशत बढ़कर 15,816 MW हुई

Adani Green Energy ने रिन्यूएबल एनर्जी उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। जून तिमाही में कंपनी की परिचालन क्षमता में 45 प्रतिशत की वृद्धि हुई। यह सौर, पवन और हाइब्रिड स्रोतों सहित 15,816 मेगावाट तक पहुँच गई।


Adani Green Energy कंपनी अपनी रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता में तिमाही दर तिमाही QoQ झंडे गाड़ रही है। अब इकोनोमिक टाइम्स की खबर है कि, अदानी ग्रीन एनर्जी ने Q1 FY26 में शानदार प्रदर्शन किया। कंपनी ने बताया कि, उसकी रिन्यूएबल एनर्जी (Renewable Energy) उत्पादन क्षमता में इस पहली तिमाही में 45% की बढ़त दर्ज की गई है। और अब ये 10,934 मेगावाट से बढ़कर कुल ग्रीन एनर्जी क्षमता 15,816 मेगावाट (MW) हो चुकी है। यानी अदानी ग्रीन एनर्जी ने एक साल में काफी तेजी से विकास किया है।

इसमें कौन-कौन सी ऊर्जा शामिल है?

खबर के मुताबिक, अदानी ग्रीन एनर्जी की कुल उत्पादन क्षमता 15,816 मेगावाट है जिसमें शामिल है:

  • 11,156 MW सोलर एनर्जी
  • 1,986 MW विंड एनर्जी
  • 2,674 MW हाइब्रिड एनर्जी

और अब इस तिमाही में कंपनी ने नए तौर पर:

  • 3,763 MW सोलर,
  • 585 MW विंड,

और 534 MW हाइब्रिड प्रोजेक्ट्स शुरू किए हैं। इसके साथ ही कंपनी ने 1.6 GW नई ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट्स भी शुरू की हैं।

Adani Green energy के बिजली बिक्री में भी आया भारी उछाल

खबर से ये जानकारी भी मिली है कि, अदानी ग्रीन एनर्जी ने अप्रैल-जून 2025 के तिमाही के बीच 10,479 मिलियन यूनिट (MUs) बिजली बेची। जो पिछले साल इसी समय यह आंकड़ा 7,356 MUs था। यानी कंपनी ने 42% ज्यादा बिजली बेची गई है।

Adani Green Energy Share फिर बना Mutual Funds का फेवरेट, सिर्फ एक महीने में खरीद डाले 51.49 लाख शेयर

अदानी ग्रीन एनर्जी का अगला लक्ष्य 50 GW

अदानी ग्रीन एनर्जी एक बड़ा लक्ष्य ले कर आगे बढ़ रही है। कंपनी ने कहा है कि वह 2030 तक 50 GW ग्रीन एनर्जी क्षमता बनाने की क्षमता पर काम कर रही है। बता दें कि, इस तिमाही Q1 FY26 में ही कंपनी ने 19,667 MW सालाना टारगेट का 31% (6,138 MUs) पूरा भी कर लिया है।

Suzlon Energy Share price target: मोतीलाल ओसवाल ने सुजलॉन एनर्जी शेयर पर दिया बड़ा अपडेट, जानिए कितने मुनाफे की उम्मीद?

डिस्क्लेमर: यह लेख GreenEnergyShare.in पर निवेशकों को जानकारी देने के लिए है। Adani green Energy share में निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है।

Leave a Comment