अडानी की कंपनी का बड़ा ऐलान और शेयर आज 3% भागा, एक्सपर्ट का अनुमान- 30% से ज्यादा उछलेगा भाव

अदानी की कंपनी अदानी ग्रीन एनर्जी के ऐलान के बाद आज शेयर में आया 3% से अधिक का उछाल आया और अब एक्सपर्ट का अनुमान है कि, शेयर का भाव अब 30% से ज्यादा उछलेगा।


बीते दो हफ्तों से जारी शेयर बाजार में गिरावट का दौर आज सोमवार, 14 जुलाई को भी जारी रहा। और आज भारतीय शेयर बाजार 0.40% की गिरावट के साथ 82140 पर कारोबार कर रहा है। लेकिन अदानी ग्रुप की प्रमुख रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी अदानी ग्रीन एनर्जी का शेयर 3% से अधिक के तेजी साथ 1028 रुपए पर कारोबार कर रहा है। आज अदानी ग्रीन एनर्जी शेयर एक प्रमुख ऐलान के बाद मामूली तेजी के साथ 995.80 रुपए पर खुला जहां से शेयर में ताबड़तोड़ रैली आई और शेयर 3.50% की तेजी दर्ज करते हुए 1036 रुपए के डे हाई पर पहुंचा और अब शेयर 12:15 PM बजे NSE पर 3% से अधिक तेजी के साथ 1028 पर कारोबार कर रहा है।

आज अदानी ग्रीन एनर्जी शेयर में आई तेजी से दिग्गज ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने अपनी राय दी और उन्हें अनुमान है कि, अब अदानी ग्रीन एनर्जी शेयर में 30 पर्सेंट से ज्यादा का उछाल आ सकता है। कंपनी के ऐलान के बाद ब्रोकरेज ने शेयर के लिए एक टारगेट प्राइस भी तय किया है। लेकिन अदानी ग्रीन एनर्जी शेयर के टारगेट प्राइस को जानने से पहले कंपनी के ऐलान के बारे में जान लेते हैं।

क्या है अदानी ग्रीन एनर्जी का ऐलान

12 जुलाई 2025, शनिवार को अदानी ग्रीन एनर्जी ने जानकारी दी कि, उन्होंने प्रमोटर ग्रुप की यूनिट Ardor Investment Holding Limited को 1.08 करोड़ नए इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं। जिसके चलते कंपनी ने ₹1,208.59 करोड़ जुटाए हैं। इस आवंटन को बोर्ड प्रबंधन समिति द्वारा मंजूरी 12 जुलाई 2025 को दी गई। कंपनी ने बताया कि इस आवंटन में शेयरों का अंकित मूल्य ₹10 है और इन्हें ₹1,470.75 के प्रीमियम पर जारी किया गया है।

कंपनी ने यह भी खुलासा किया है कि, Ardor Investment Holding के पास अभी भी अदानी ग्रीन एनर्जी के करीब 1.15 करोड़ से अधिक शेयर वारंट बचे हुए हैं, जिन्हें 24 जुलाई 2025 तक बदला जा सकता है। और ये नए शेयर, अदानी ग्रीन एनर्जी के के बाकी शेयरों की तरह डिविडेंड और वोटिंग राइट्स के साथ आएंगे।

तिमाही नतीजे भी दमदार

अदानी ग्रीन एनर्जी ने वित्त वर्ष FY25 साथ ही कंपनी ने तिमाही Q4 नतीजे काफी शानदार पेश किए। इस तिमाही में कंपनी ने शुद्ध मुनाफा साल दर साल YoY आधार पर 53% ग्रोथ के साथ ₹230 करोड़ कमाया। वहीं तिमाही में कंपनी का राजस्व भी 20.8% की ग्रोथ के साथ ₹3,053 करोड़ तक पहुंच गया। साथ ही कंपनी का EBITDA भी ₹2,382 करोड़ पहुंच गया है, जो पिछले साल ₹1,834 करोड़ था।

अदानी ग्रीन एनर्जी ने रचा इतिहास! बनी भारत की सबसे बड़ी ग्रीन एनर्जी कंपनी। गौतम अडाणी ने ट्वीट कर दी जानकारी

Adani Green Energy Share Target Price NSE: ADANIGREEN

अदानी ग्रीन एनर्जी के ऐलान के बाद आज सोमवार, 14 जुलाई को शेयर में 3% से अधिक की तेजी आई तो अब दिग्गज ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने भी अपनी BUY रेटिंग को बरकरार रखते हुए Adani Green Energy Share Target Price 1,300 रुपये का तय किया है। जो मौजूदा भाव से करीबन 30% से अधिक के अपसाइड ट्रेंड को दर्शाता है।

स्टॉक मार्केट के नाम पर बड़ी ठगी: NTPC के रिटायर्ड कर्मचारी ने तीन गुना रिटर्न का लालच देकर 81 लाख रुपये ठगे

डिस्क्लेमर: यह लेख GreenEnergyShare.in पर निवेशकों को जानकारी देने के लिए है। Adani Green Energy share में निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है।

Leave a Comment