अदानी ग्रीन एनर्जी ने रचा इतिहास! बनी भारत की सबसे बड़ी ग्रीन एनर्जी कंपनी।  गौतम अडाणी ने ट्वीट कर दी जानकारी

Adani Green energy (AGEL) ने पहली बार 15,000 मेगावॉट (15 गीगावॉट) की रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी पार कर ली है। और ऐसा करने वाली वाली ये देश की पहली ग्रीन एनर्जी कंपनी बनी है। गौतम अडाणी ने ट्वीट कर दी जानकारी


अदानी ग्रीन एनर्जी ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। Adani Green energy (AGEL) ने पहली बार 15,000 मेगावॉट (15 गीगावॉट) की रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी पार कर ली है। और ऐसा करने वाली वाली ये देश की पहली ग्रीन एनर्जी कंपनी बनी है। Adani Group के चेयरमैन गौतम अडानी ने खुद ट्वीट कर इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए लिखा कि,

“यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अदानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने 15,000 मेगावाट अक्षय ऊर्जा क्षमता को पार कर लिया है, जो भारत के इतिहास में सबसे बड़ा और सबसे तेज़ हरित ऊर्जा निर्माण है।

खावड़ा के रेगिस्तानी परिदृश्य से लेकर दुनिया के शीर्ष 10 हरित ऊर्जा उत्पादकों में गौरवपूर्ण स्थान तक, यह मील का पत्थर एक संख्या से कहीं अधिक है।

यह ग्रह के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और भारत के हरित पुनरुत्थान को आगे बढ़ाने के हमारे संकल्प को दर्शाता है!”

गौतम अडानी ने अपनी टीम को “ग्रीन वॉरियर्स” बताते हुए कहा कि, “यह सफलता उनकी मेहनत और प्रतिबद्धता का नतीजा है।”

Adani Green energy agel renewable energy capacity crosses 15000 mw
गौतम अदानी जी का ट्वीट

अदानी ग्रीन एनर्जी के इस उपलब्धी पर अदानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) के सीईओ आशीष खन्ना ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, “अडानी ग्रीन एनर्जी मौजूदा समय में भारत की उर्जा जरूरतों का 15 परसेंट से अधिक पूरा करती है। और भारत की रिन्यूऐबल एनर्जी की जरूरतों को पूरा करने में अडानी ग्रीन विंड एनर्जी का भी इसमें 12 परसेंट का कंट्रीब्यूशन है।” साथ ही उन्होंने कंपनी के लक्ष को लेकर कहा कि, “कंपनी का ग्रीन एनर्जी क्षमता का टारगेट साल 2030 तक 50,000 मेगावाट (50 GW) उत्पादन क्षमता का है।”

Adani Green Energy News: भ्रष्टाचार और रिश्वत केस में गौतम अदानी को अब तक समन नहीं, SEC ने अमेरिकी कोर्ट में दी रिपोर्ट

Adani Green Energy Share फिर बना Mutual Funds का फेवरेट, सिर्फ एक महीने में खरीद डाले 51.49 लाख शेयर

अडानी ग्रीन एनर्जी खावड़ा में बना रही हैं 30,000 MW क्षमता का प्लांट

अडानी ग्रीन एनर्जी गुजरात के रेगिस्तान वाले इलाके खावड़ा में दुनिया का सबसे बड़ा रिन्यूऐबल एनर्जी का प्लांट बना रही है। जो खावड़ा सोलर पार्क नाम से पहचाना जाता है। इस खावड़ा सोलर पार्क की कुल रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी 30,000 MW है। इस खावड़ा सोलर पार्क के बाद अब अदानी ग्रीन एनर्जी दुनिया की टॉप 10 ग्रीन एनर्जी कंपनियों में शामिल हो गई है। इस प्लांट से अदानी ग्रीन एनर्जी सोलर पैनल और विंड टर्बाइन से बिजली बना रही है।

भारत की सबसे बड़ी ग्रीन एनर्जी कंपनी adani green energy

कंपनी ने सोमवार को जानकारी दी कि, अदानी ग्रीन एनर्जी का 15,539.9 मेगावाट का ऑपरेशनल सेगमेंट 79 लाख घरों को बिजली दे सकता है। इसमें 11,005.5 मेगावाट सोलर, 1,977.8 मेगावाट विंड और 2,556.6 मेगावाट विंड-सोलर हाइब्रिड कैपेसिटी शामिल है। इस उपलब्धी के बाद अदानी ग्रीन एनर्जी देश की एक मात्र ऐसी कंपनी बनी है, जिसने 15 GW अक्षय ऊर्जा क्षमता को पार की। इस उपलब्धी के बाद अदानी ग्रीन एनर्जी भारत की सबसे बड़ी ग्रीन एनर्जी कंपनी बनकर उभरी है।

तिमाही नतीजों से ठीक पहले Adani Green Energy ने 1 जुलाई से ट्रेडिंग विंडो बंद करने का ऐलान किया

डिस्क्लेमर: यह लेख GreenEnergyShare.in पर निवेशकों को जानकारी देने के लिए है। Adani Green Energy Share में निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है।

Leave a Comment