ऑर्डर्स की बरसात से स्मॉल कैप Solar Stock ने पकड़ी रफ्तार, अब मिला 200 MW का बड़ा ठेका

Solar Stock: दिग्गज सोलर कंपनी ACME Solar के हाथ एक और 200 MW का ऑर्डर्स लगा। कंपनी ने अपने एक्सचेंज फाइलिंग में बीएसई को बताया कि, उसकी सब्सिडियरी ने SECI से 200 MW सोलर और 400 MWh बैटरी स्टोरेज प्रोजेक्ट के लिए 25 साल का PPA ऑर्डर साइन किया। जिसके तहत कंपनी 3.42 रुपये प्रति यूनिट पर बिजली सप्लाई करेगी और इसकी कमीशनिंग जून 2027 तक होगी। पहले रेलवे से मिला 1,000 MG का ऑर्डर और अब SECI से 200 MW का ऑर्डर मिलने की इस खबर के बाद एक्मे सोलर होल्डिंग के शेयरों में मंगलवार को 3 प्रतिशत का उछाल आया।

SECI से 200 MW सोलर और बैटरी स्टोरेज प्रोजेक्ट के बारे में

200 MW का SECI PPA समझौता ऑर्डर एक्मे सोलर होल्डिंग की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी ACME Platinum Urja Private Limited ने 24 नवंबर 2025 को हासिल किया। Solar Energy Corporation of India और ACME Platinum Urja Private Limited के बीच हुआ ये PPA अगले 25 साल के लिए है। इस Power Purchase Agreement यानी PPA के तहत कंपनी SECI को 200 MW Solar Project 100 MW और 400 MWh एनर्जी स्टोरेज सिस्टम के साथ जून 2027 तक 3.42 रुपये प्रति यूनिट दर से बिजली देगी।

इस प्रोजेक्ट के तहत ये भी तय किया गया है कि, ACME Solar को सोलर घंटों के दौरान 25 से 27 प्रतिशत के वार्षिक Capacity Utilization Factor के साथ Solar Energy Corporation of India को सोलर बिजली की सप्लाई करनी होगी। वही दिन ढलने के बाद शाम के पीक घंटों के दौरान मासिक आधार पर न्यूनतम 70 प्रतिशत और वार्षिक आधार पर 85 प्रतिशत अवेलेबिलिटी सुनिश्चित करनी होगी।

एक्मे सोलर को पहले से ही इस प्रोजेक्ट के लिए फाइनल ग्रांट ऑफ कनेक्टिविटी मिल चुकी है, जिससे टाइमलाइन में फायदा होगा। बता दें एक्मे सोलर होल्डिंग को मिला यह PPA उस 350 MW की लेटर ऑफ अवार्ड (LoA) को पूरा करता है, जो SECI ने जुलाई 2024 में कंपनी दिया था। दोनों के बीच एक और 150 MW के लिए PPA पहले ही अक्टूबर 2024 में साइन हो चुका था। अब इस एक और Power Purchase Agreement के बाद, कंपनी की कुल PPA-साइन्ड क्षमता बढ़कर 5,380 MW हो गई है।

कुछ दिन पहले 1,000 MW का Indian Railways से भी मिल चुका है टेंडर

अभी थोड़े दिन पहले खबर आई थी कि, रेलवे को बिजली सप्लाई करने वाली सरकारी संस्था REMC Limited ने 1,000 MW Round-the-Clock रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट टेंडर एक्मे सोलर को दिया है। रेलवे ने ये सबसे बड़ा 1,000 MW Round-the-Clock टेंडर इसी कंपनी को दिया था। जिसके तहत कंपनी अब रेलवे को भी 4.35 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली रेलवे को सप्लाई करने वाली है।

एक्मे सोलर शेयरों का हाल

एक बाद एक बड़े ऑर्डर मिलने के बाद कल ACME Solar Share 3 प्रतिशत उछलकर 239.90 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंचे थे। लेकिन आज बुधवार को शेयर 1 फीसदी से अधिक के गिरावट के साथ 233.70 पर कारोबार कर रहे हैं। इसके शेयरों में पिछले एक साल में 8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। वही इस साल YTD में शेयर 0.50 फीसदी की हल्की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। एक्मे सोलर शेयरों का 52 हफ्ते का हाई और लो 324 तथा 168 रुपए है।

Stocks To Buy: 32% तक चढ़ चढ़ेंगे इस ग्रीन एनर्जी कंपनी के शेयर, नुवामा ने कहा — खरीद लो!

डिस्क्लेमर: यह लेख GreenEnergyShare.in पर निवेशकों को जानकारी देने के लिए है। किसी भी स्टॉक में निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है।

Leave a Comment