ACME solar को मिला रेलवे विभाग से 1000 मेगावॉट बिजली बनाने का काम! शेयर पर रखें नज़र

ACME Solar Holdings: रेलवे को बिजली की आपूर्ति करने वाली कंपनी REMC Limited (Railway Energy Management Company) ने हाल ही में एक बड़ा फैसला लिया है। REMC Limited 1000 मेगावॉट (1 गीगावॉट) का राउंड-द-क्लॉक (RTC) ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट ACME Solar Holdings को सौंप दिया है। आसान शब्दों में कहे तो, रेलवे की दिन-रात चलने वाली बिजली का बड़ा ठेका एक्मे सोलर को मिल गया।

कैसे मिला ACME Solar को रेलवे विभाग से ठेका

पिछले साल REMC Limited ने बिजली बनाने के लिए राउंड-द-क्लॉक (RTC) ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट के लिए आवेदन मंगाए थे। जिसमें कुल 9 कंपनियों ने भाग लिया था। जिसमें से 6 कम्पनियों ने रेलवे की बोली जीती। जिसमें से एक कंपनी एक्मे सोलर होल्डिंग लिमिटेड है।

एक्मे सोलर होल्डिंग लिमिटेड ने ₹4.35 प्रति यूनिट (kWh) बिजली देने के आधार पर REMC Limited की बोली जीती। जिसके चलते रेलवे एनर्जी मैनेजमेंट कंपनी ने एक्मे सोलर होल्डिंग लिमिटेड को ₹4.35 प्रति यूनिट (kWh) भाव पर बिजली खरीदने के दर पर सबसे बड़ा हिस्सा यानी पूरा 1000 MW का प्रोजेक्ट दिया। रेलवे ने ये टेंडर अगस्त 2025 में जारी किया था और करीब 5 महीनों बाद इसका रिजल्ट आया।

NTPC Green Energy Share: कंपनी ने शेयर बाजार को दी बड़ी जानकारी- फोकस में रहेगा शेयर

टेंडर में खास क्या था?

निविदा में रेलवे एनर्जी मैनेजमेंट कंपनी ने बताया था कि, कंपनी को मिला टेंडर 1000 MW का है। पर REMCL की शर्तें कहती है कि, ज़रूरत पड़ने पर इससे ज्यादा क्षमता भी कॉन्ट्रैक्ट किए जा सकते है। हालांकि रेलवे एनर्जी मैनेजमेंट ने ये भी बताया है कि, कंपनी को जितनी बिजली का ठेका मिला है, उनकी मशीनें सही से लगी हैं या नहीं, सप्लाई सही से हो रही है या नहीं, ये सरकार की टीम आकर जांचेगी।

एक्मे सोलर शेयर का हाल

एक्मे सोलर होल्डिंग शेयर शुक्रवार को 2.59% से गिरावट के साथ 238.05 रुपए पर बंद हुआ। शेयर का पिछला बंद भाव 244.40 रुपए था। वही 52 हफ्ते का हाई 324 रुपए और 52 हफ्ते का लो 168 रुपए है। एक्मे सोलर होल्डिंग शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई से 35% नीचे कारोबार कर रहा है।

penny stock: 20 रुपये से कम प्राइस वाला सोलर स्टॉक उछला! 5 साल में 330% रिटर्न और अब बड़ा एग्रीमेंट भी साइन

डिस्क्लेमर: यह लेख GreenEnergyShare.in पर निवेशकों को जानकारी देने के लिए है। किसी भी स्टॉक में निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है।

Leave a Comment