लॉटरी लग गई! दूसरी तिमाही में ACME Solar के मुनाफे में 632% की भारी बढ़त, एक्सपर्ट बोले- ₹370 तक जा सकता है शेयर

ACME Solar Q2 Results: सौर ऊर्जा से बिजली बनाने वाली दिग्गज कंपनी एक्मे सोलर (ACME Solar) ने दूसरी तिमाही Q2 FY26 में शानदार प्रदर्शन कर सबको हैरान कर दिया। कंपनी के कल बाजार बंद होने के देर शाम अपने जुलाई से सितंबर 2025 (Q2) तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी के नतीजे उम्मीद से काफी शानदार आने के बाद अब एक्मे सोलर शेयर ने निवेशकों की बल्ले बल्ले कर दी।

दूसरी तिमाही में ACME Solar के मुनाफे में 632% की भारी बढ़त

कमाई के मामले में एक्मे सोलर ने झंडे गाड़ दिए हैं। Q2 FY26 नतीजों में कंपनी का मुनाफा (Net Profit) 632% बढ़ गया है! आसान भाषा में कहे तो, अगर पिछले साल कंपनी ने दूसरी तिमाही में ₹100 कमाए थे, तो इस बार के समान तिमाही में उसने ₹732 कमाए हैं। बता दें कि, पिछले समान तिमाही में एक्मे सोलर ने सिर्फ ₹15.3 करोड़ का मुनाफा कमाया था। जो इस तिमाही Q2 FY26 में 632% की बढ़त के साथ ₹115 करोड़ हो गया है।

बिक्री (Sales) के मामले भी कंपनी ने काफी शानदार प्रदर्शन किया। इस तिमाही में एक्मे सोलर की बिक्री भी 80% बढ़ गई है। जिससे कंपनी की कमाई प्रति शेयर (EPS) 555% से ज्यादा हो गई है।

ACME Solar Q2 Results के बाद मोतीलाल ओसवाल ने दी BUY रेटिंग

एक्मे सोलर के दूसरी तिमाही के नतीजे देखते हुए मोतीलाल ओसवाल ने ACME Solar share के लिए BUY रेटिंग दी है। दिग्गज ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने एक्मे सोलर के शेयर पर ₹272 पर खरीद की सलाह देते हुए ₹370 का टारगेट दिया है। अभी फिलहाल एक्मे सोलर का शेयर ₹274 रुपये के आस-पास चल रहा है। इसका मतलब है कि अभी खरीदने पर आपको इस शेयर पर करीब 36% तक का मोटा मुनाफा हो सकता है।

बता दें कि, नतीजों को देखते हुए यही उम्मीद नजर आती है कि, कंपनी ने काफी शानदार काम किया है। ऐसे में शेयर में और तेजी आने की पूरी उम्मीद है। जो लोग ट्रेडिंग करते हैं या अच्छे रिटर्न की तलाश में निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए यह खबर बहुत अच्छी है।

1 लाख के बन गए 84 लाख! पर Q2 नतीजों के बाद धड़ाम हुआ यह मल्टीबैगर सोलर शेयर

💥 539% का छप्परफाड़ मुनाफा! #सुजलॉन एनर्जी के Q2 नतीजे ने तोड़े 30 साल के रिकॉर्ड, शेयर ने भी मारी छलांग

डिस्क्लेमर: यह लेख GreenEnergyShare.in पर निवेशकों को जानकारी देने के लिए है। किसी भी स्टॉक में निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है।

Leave a Comment