Adani Green Energy Share में गिरावट! अमेरिका में जांच की खबर से डगमगाए अदानी ग्रुप के स्टॉक्स, मच गया हड़कंप


WSJ रिपोर्ट के बाद Adani Green Energy Share में गिरावट आई है। अमेरिका में जांच की खबर से अदानी ग्रुप स्टॉक्स फिसले, बाजार में हड़कंप मचा।


Adani Green Energy Share Crash: आज मंगलवार, 3 जून 2025 को अदानी ग्रुप के खिलाफ एक बार जांच की खबर सामने आते ही अदानी स्टॉक के निवेशकों को बड़ा झटका लगा। जैसे ही ये खबर सामने आई, वैसे ही आज, मंगलवार को बाजार खुलते ही अदानी ग्रुप के सभी स्टॉक्स की तरह Adani Green Energy के शेयर में भी गिरावट दर्ज की गई। CNBC Awaaz के रिपोर्ट के मुताबिक, इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह अमेरिका में अदानी ग्रुप के खिलाफ संभावित जांच की खबर ही है।

क्या है अदानी ग्रुप के खिलाफ संभावित जांच की खबर

दरअसल, अमेरिका का प्रमुख अखबार ‘Wall Street Journal’ ने अदानी ग्रुप को लेकर एक रिपोर्ट छापी। इस रिपोर्ट के मुताबिक, वॉल स्ट्रीट जर्नल ने कहा कि, अमेरिकी अभियोजक अदानी ग्रुप द्वारा ईरान से भारत में LPG आयात को लेकर एक बार फिर जांच कर रहे हैं। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया कि, LPG का यह आयात गुजरात के मुंद्रा पोर्ट के जरिए हुआ है। जैसे ही यह खबर वॉल स्ट्रीट जर्नल ने प्रकाशित की, वैसे ही अदानी ग्रीन एनर्जी शेयर से लेकर अदानी ग्रुप के अन्य शेयरों में भी हड़कंप मच गया। हालांकि, अदानी ग्रुप ने इन आरोपों को निराधार और भ्रामक बताया है।

अदानी ग्रीन एनर्जी शेयर में कितनी गिरावट आई?

मंगलवार 3 जून को ट्रेडिंग सेशन के दौरान अदानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) के शेयर में बाजार खुलते ही 1% से अधिक की गिरावट देखी गई। वहीं Adani Ports में 2.5% और Adani Enterprises में 2.2% तक की गिरावट आई। इससे साफ है कि, पूरे अदानी ग्रुप के शेयर दबाव में हैं, और इसका असर देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी Adani Green Energy Share पर भी आज देखने को मिला।

कंपनी ने क्या सफाई दी?

इस खबर के बाद, अदानी ग्रुप ने भी अपनी ओर से एक एक्सचेंज फाइलिंग जारी की। जिसमें उन्होंने साफ किया कि, वे अपने किसी भी पोर्ट पर ईरानी जहाज या कार्गो को न तो संभालते हैं और न ही अनुमति देते हैं।उन्होंने कहा कि, समूह की नीतियों के तहत, कोई भी ईरानी मालिकाना हक वाला जहाज उनके पोर्ट का इस्तेमाल नहीं करता है। हालांकि सफाई आने के बावजूद अदानी ग्रीन एनर्जी शेयर से लेकर अन्य अदानी ग्रुप से जुड़े शेयर फिर भी दबाव में कामकाज कर रहे हैं।

Adani Green Energy: अडानी ग्रीन एनर्जी से किनारा कर रहे हैं म्यूचुअल फंड्स! अप्रैल में बेच दिए 0.48 लाख से अधिक शेयर

IREDA के 53.8 करोड़ शेयरों का लॉक-इन पीरियड खत्म! करोड़ों शेयर बिकने को तैयार, आ सकती हैं भारी गिरावट 

Adani Green Energy Share Price का हाल

आज मंगलवार, 3 जून 2025 को Adani Green Energy Share 1% दबाव के साथ 1009 रुपए पर खुला। और थोड़ी ही देर में यह गिरावट 2% के आसपास पहुंच गई, जिससे शेयर अपने दिन के निचले स्तर तक यानी 988 रुपए पर पहुंचा। हालांकि, बाद में Adani Green Energy Share में रिकवरी आई और अब शेयर 0.70% गिरावट के साथ 1000 रुपए पर कारोबार कर रहा है। अदानी ग्रीन एनर्जी शेयर का पिछला बंद 1009.10 रुपए था।  शेयर ने 3 महीने में 24.66% रिटर्न दिया। वहीं अदानी ग्रीन एनर्जी शेयर का 52 week high 2174.10 रुपए है और 52 week low 758 रुपए है।

Adani Green Energy Share Price Chart
Adani Green Energy Share Price Chart

वीकली चार्ट पर अभी भी सुस्त दिख रहा है Adani Green Energy Share, क्या निवेशकों का दांव फंस सकता है?

अदानी ग्रीन एनर्जी शेयर के निवेशकों के लिए अलर्ट

अदानी ग्रीन एनर्जी शेयर में इस वर्ष 2025 में कमजोरी देखने को मिली। स्टॉक एक साल में 50.81% टूट चुका है। वहीं स्टॉक इस साल 11% तक फिसल चुका है। यदि अमेरिकी जांच की खबरों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई तो यह गिरावट और बढ़ सकती है।

अंत में,

Adani Green Energy जैसी बड़ी कंपनी पर इस तरह की खबरों का असर तुरंत देखने को मिलता है क्योंकि पिछले तीन सालों से अदानी ग्रुप ऐसे मामलों का सामना कर रही है और थोड़े सुधार के बाद दुबारा कोई ऐसी न्यूज आज जाती हैं जिससे शेयरों में दबाव बढ़ने लगता है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की यह खबर वाकई में काफी चौंकाने वाली है। हालाँकि कंपनी ने सफाई दे दी है, लेकिन निवेशकों को फिलहाल सतर्क रहने की जरूरत है। अगर आपका भी अदानी ग्रीन एनर्जी शेयर या फिर अन्य अदानी ग्रुप से जुड़े किसी शेयर पर लगा हुआ है तो, आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है।

Adani Green Energy: क्या अदाणी ग्रीन एनर्जी एक अच्छी खरीद है? दाव लगाने से पहले जान ले सच्चाई

(अस्वीकरण: उपरोक्त लेख केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और इसे किसी भी निवेश सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। Greenenergyshare.in अपने पाठकों को सुझाव देता है कि वे पैसे से संबंधित कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से परामर्श करें।)

सोर्स: CNBC Awaaz, Times Of India

Leave a Comment