सिंधु जल समझौता रद्द होते ही क्यों इस ₹86 के Green Energy Stock में दिख रही है 111% की तेजी?

PSU Green Energy Stock to BUY: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच में तनाव चरम पर पहुंच गया है। इस हमले का बदला लेने के लिए सरकार ने कई कड़े कदम उठाए हैं। जिसका असर कई क्षेत्रों पर पड़ा है। और कई क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। भारत सरकार द्वारा उठाए गए प्रमुख कदमों में से एक कदम इंडस वाटर ट्रीटी (सिंधु जल समझौता) को रद्द करना शामिल है। जो भारत की एक प्रमुख Green Energy Company NHPC के लिए वरदान साबित हुआ है।

भारत सरकार द्वारा इंडस वाटर ट्रीटी (सिंधु जल समझौता) को सस्पेंड करने के फैसले के बाद, वेंचुरा सिक्योरिटीज ने एक सकारात्मक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के अनुसार, इस घटनाक्रम का सीधा फायदा भारत की एक प्रमुख सरकारी हाइड्रो पावर एंड ग्रीन एनर्जी कंपनी NHPC (नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन) को मिल सकता है, इस रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि, इंडस वाटर ट्रीटी (सिंधु जल समझौता) को सस्पेंड करने से NHPC green energy share में अगले 18-24 महीनों में 111% तक की बड़ी तेजी देखने को मिल सकती है। बता दें कि, वर्तमान में यह Green Energy Stocks ₹86 के आसपास ट्रेड कर रहा है।

इंडस वाटर ट्रीटी को रद्द करना NHPC के लिए वरदान साबित हुआ:

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ उठाया गया प्रमुख कदम इंडस वाटर ट्रीटी समझौता है।

इंडस वाटर ट्रीटी, जिसके तहत सिंधु जल प्रणाली की पूर्वी नदियों का पानी भारत इस्तेमाल करता है और पश्चिमी नदियों का पानी पाकिस्तान इस्तेमाल करता है। अब यह समझौता रद्द करने के कारण भारत पश्चिमी नदियों का पानी भी अब इस्तेमाल कर सकता है। जो हाइड्रो पावर जेनरेशन के लिए भी महत्वपूर्ण है।

वेंचुरा सिक्योरिटीज की रिपोर्ट में इस बात पर जोर दिया गया है कि, इस समझौते के तहत जम्मू-कश्मीर में रुके हुए हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट्स पर अब दोबारा काम शुरू हो सकेगा और इन परियोजनाओं को भारत बिना रुकावट के समय से 2 साल पहले पूरा किया कर सकेंगा। यह खबर विशेष रूप से NHPC green energy stock के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि कंपनी इस क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम कर रही है। जिसे अब वह बिना रुकावट के समय से पहले पूरी कर सकती हैं।

जम्मू-कश्मीर में NHPC Green Energy के बड़े प्रोजेक्ट्स:

NHPC देश की अग्रणी सरकारी जलविद्युत कंपनी है जो हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट्स के अलावा नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र भी अब काम कर रही है। इस कंपनी की जम्मू-कश्मीर में पांच बड़ी हाइड्रो पावर परियोजनाएं विकास के विभिन्न चरणों में हैं। जिन्हें पूरा करने में यह समझौता अड़ंगा लगा रहा था।

  1. बुरसार हाइड्रो प्रोजेक्ट्स: 800 MW क्षमता
  2. दुलहस्ती प्रोजेक्ट: 260 MW क्षमता
  3. स्वालकोट प्रोजेक्ट: 1856 MW क्षमता
  4. ऊरी प्रोजेक्ट: 240 MW क्षमता
  5. कीरथाई हाइड्रो प्रोजेक्ट्स: 930 MW क्षमता (जम्मू-कश्मीर सरकार के साथ 51:49 का संयुक्त उद्यम)

इन पांचों प्रोजेक्ट्स की कुल क्षमता 4086 MW बिजली उत्पादन की है। इनमें से कीरथाई प्रोजेक्ट को छोड़कर बाकी सभी में NHPC Green Energy की 100% हिस्सेदारी है।

पावर जेनरेशन क्षमता में भारी उछाल की उम्मीद:

वेंचुरा सिक्योरिटीज के विश्लेषकों का मानना है कि इंडस वाटर ट्रीटी को रद्द करने के कारण इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं को अनुमानित समय से लगभग 2 साल पहले पूरा किया जा सकता है। इसके परिणामस्वरूप, NHPC Green Energy की पावर जेनरेशन क्षमता वित्त वर्ष 2028 तक मौजूदा 7 गीगावाट से बढ़कर सीधे 12 गीगावाट तक पहुंचने की उम्मीद है।

CNBC Awaaz के रिपोर्ट मुताबिक, 31 दिसंबर 2024 तक NHPC की स्थापित क्षमता 7233 MW थी, जो भारत की कुल 46968 MW स्थापित क्षमता का लगभग 10% माना जाता है। कंपनी के पास वर्तमान में 28 पावर स्टेशन हैं इसके अलावा कंपनी के पास 10804 MW की हाइड्रो और सोलर परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। इसके अतिरिक्त, NHPC को 4112 MW की परियोजनाओं को सरकार के मंजूरी का इंतजार है, जो परियोजनाएं पूरी हुई हैं वे 4215 MW की परियोजनाएं सर्वेक्षण और जांच के चरण में हैं।

कुल मिलाकर दावा किया जा रहा है, कंपनी का भविष्य काफी आशाजनक नजर आ रहा है। जो निवेशकों के लिए एक अच्छी उम्मीद दिखा रही है।

NHPC Share Price Target में बड़ी तेजी की संभावना:

वर्तमान में NHPC Green Energy share ₹86 के आसपास ट्रेड कर रहे हैं और कंपनी के शेयर का मार्केट कैप ₹86000 करोड़ से थोड़ा अधिक है। ब्रोकरेज हाउस वेंचुरा सिक्योरिटीज ने अगले 18-24 महीनों के लिहाज से इस स्टॉक के लिए ₹184 का बड़ा टारगेट दिया है, जो मौजूदा कीमत से 111% से अधिक की तेजी की ओर इशारा करती है। यह निवेशकों के लिए एक अच्छा मौका है। यदी वे इस स्टॉक में पैसे लगाने की सोच रहे हैं तो।

Ventura Securities limited
Ventura Securities limited

इस स्टॉक का 52-Weeks High ₹118 है, जो इसने जुलाई 2024 में बनाया था, जबकि 52-Week Low ₹71 था, जो फरवरी 2025 के महीने में दर्ज किया था।

इस न्यूज अलावा अपनी दूसरी रिपोर्ट में ब्रोकरेज ने टेक्निकल आधार पर भी NHPC के शेयर में खरीदारी की सलाह दी है। उनका कहना है कि निवेशक ₹91 के स्तर को पार करने के बाद इसमें खरीदारी कर सकते हैं, यदि कोई कम समय के लिए पैसा लगाने की सोच रहे तो, उनके लिए NHPC का Short Term Target ₹100 और और यदी कोई मीडियम टर्म तक पैसा लगा सकता हैं तो उनके लिए यह एक अच्छा मौका होगा पैसा बनाने का, क्युकी वेंचुरा सिक्योरिटीज ने मिड टर्म के लिए ₹118 का टारगेट रखा है। इसके साथ ही, वेंचुरा सिक्योरिटीज stock के टारगेट के साथ साथ NHPC share का ₹74 पर स्टॉक के लिए मजबूत सपोर्ट स्तर बताया है, जहां स्टॉपलॉस लगाने की सलाह दी गई है।

निष्कर्ष:

वेंचुरा सिक्योरिटीज के रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव और इंडस वाटर ट्रीटी के निलंबन के बाद, जम्मू-कश्मीर में सरकारी कंपनी NHPC Green Energy की रुकी हुई हाइड्रो पावर परियोजनाओं के फिर से शुरू होने की संभावनाओं ने इस स्टॉक के लिए एक बड़ा अवसर खोल दिया है। जिसका फायदा निवेशक उठा सकते हैं।

वेंचुरा सिक्योरिटीज द्वारा दिए गए मजबूत टारगेट और स्टॉप लॉस को देखते हुए, निवेशकों को इस स्टॉक पर नजर इन दिनों रखनी चाहिए। और सही समय दाव लगाना चाहिए। हालांकि, किसी भी निवेश निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श करना महत्वपूर्ण है।

Adani Green Energy: क्या अदाणी ग्रीन एनर्जी एक अच्छी खरीद है? दाव लगाने से पहले जान ले सच्चाई

(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

Leave a Comment