भारत पाकिस्तान में चल रहे अघोषित युद्ध का आज तीसरा दिन है। इस बीच green energy sector का एक प्रमुख स्टॉक ओरिएंट ग्रीन पावर (Orient Green Power) अपने 52 Week low पर आ गया है। स्टॉक में बाजार खुलते ही 2.08% की गिरावट देखी गई थी। जो बाजार के गिरने के साथ साथ और भी गहरी होती गई। Orient Green Power 4% से ज्यादा की गिरावट के साथ अपने 52 Week low पर पहुंच गया।
Orient Green Power share price today
आज 9 मई को ओरिएंट ग्रीन पावर की शेयर प्राइस ₹11.11 पर ट्रेड कर रही हैं, शेयर की प्राइस 11.40 पर open हुई थी जिसके बाद शेयर ने ₹ 11.50 per High बनाया और ₹10.96 का low बनाया है। जो इस स्टॉक का अब new 52 Week low बन चुका है। 52 Week high की बात करें तो, ओरिएंट ग्रीन पावर (Orient Green Power) का 52 Week high ₹23.43 है। (Money control)
भारत पाकिस्तान तनाव से ओरिएंट ग्रीन पावर (GREENPOWER) शेयर में आज गिरावट आई
जैसा कि, पहले चर्चा की गई थी, कि, भारत पाकिस्तान में चल रहे अघोषित युद्ध के कारण आज बाजार में भारी गिरावट आई है। जहां सेंसेक्स 1000 अंक या 1.15 प्रतिशत गिरावट के साथ 78960 पर ट्रेड कर रहा है तो, वही निफ्टी 260 अंक या 1.10 प्रतिशत गिरावट के साथ 24,000.80 पर ट्रेड कर रहा है। सबसे ज्यादा गिरावट मिडकैप और स्मॉल कैप index में देखी जा रही है। (Money control)
इसी गिरावट का असर हमे आज ओरिएंट ग्रीन पावर (GREENPOWER) के शेयर पर भी देखने को मिल रही हैं। जो पहले से ही 1 साल से गिरावट का सामना कर रहा था।
Orient Green Power निवेशकों को दे चुका है 1500% का रिटर्न
बता दे कि, इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को महज चार साल के भीतर 1500% का मुनाफा कमा कर दे चुका है। फरवरी 2020 से फरवरी 2024 में अपने 4 साल के टाइम पीरियड Orient Green Power 1500% तक का रिटर्न दे चुका है। जिसके बाद स्टॉक में मुनाफा वसूली हावी हुई और स्टॉक फरवरी 2024 से लगातार गिर रहा है।
अब स्टॉक ने अपना 52 Week low तोड़ दिया है। जिसके बाद Orient Green Power share में और गिरावट आने की संभावना बढ़ती हुई नजर आ रही है।
और गिर सकता हैं Orient Green Power share
ओरिएंट ग्रीन पावर (GREENPOWER) पिछले 3 माह से एक चैनल में ट्रेड कर रहा था। स्टॉक इन तीन महीनों में कई बार 13.90 रुपए को छू कर नीचे 11.50 पर आ चुका है। और इसी एक रेंज में ट्रेड कर रहा था। लेकिन आज इंडिया पाकिस्तान टेंशन के चलते भारतीय शेयर बाजार में गिरावट आई और इसी गिरावट का असर Green Power share price पर भी देखने को मिला। जिसके चलते स्टॉक इस चैनल से बाहर निकल कर नीचे की ओर अग्रसर हुआ।

चार्ट के आधार पर साफ देखने को मिलता है कि, स्टॉक में आगे और गिरावट आ सकती है और यदि यह गिरावट जारी रहती हैं तो, बहुत जल्द हमे Orient Green Power share में एक और नया 52 Week low देखने को मिल सकता है।
Green Energy Sector में निवेश करने वालों के लिए अप्रैल 2025 कैसा रहा?
Orient Green Power next 52 week low
ओरिएंट ग्रीन पावर का अगला 52 week low ₹9.90 पर आता है। जहां से स्टॉक मार्केट सेंटीमेंट के आधार ऊपर या नीचे जा सकता है। यदि मार्केट सेंटीमेंट पॉजिटिव रहे तो स्टॉक में जारी गिरावट रुक सकती हैं नहीं तो स्टॉक यहां से और नीचे ₹8.50 तक खिसक सकता है।