BMC Election Results 2026 LIVE: मुंबई में महायुति की ‘सुनामी’; बीजेपी और शिंदे सेना बहुमत के करीब, ठाकरे गुट पिछड़ा

मुंबई: एशिया की सबसे अमीर महानगरपालिका, बीएमसी (BMC) के चुनाव परिणामों के रुझान अब साफ होने लगे हैं। दोपहर 12:40 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, मुंबई में महायुति (बीजेपी + शिवसेना शिंदे गुट) बड़ी जीत की ओर बढ़ती दिख रही है। ताजा रुझानों में महायुति गठबंधन 90 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जिसमें अकेले बीजेपी 70 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं ठाकरे की शिवसेना (UBT) 56 सीटों पर आगे चल रही है। बात करें कांग्रेस पार्टी और प्रकाश आंबेडकर जी की पार्टी VBA की तो, इस गठबंधन का हाल मुंबई महानगरपालिका में बहुत बुरा हाल है। ये गठबंधन सिर्फ 5 सीटों पर ही बढ़त हासिल कर पाया है।

बीएमसी चुनाव रुझान: दोपहर 12:40 बजे तक की स्थिति (कुल सीटें – 227)

पार्टी / गठबंधन बढ़त / जीत

बीजेपी (BJP) 70

शिवसेना (UBT) 56

शिवसेना (शिंदे गुट) 20

कांग्रेस + वंचित (VBA) 05

मनसे (MNS) 05

अन्य 03

महायुति का दबदबा, ठाकरे की साख दांव पर

रुझानों के मुताबिक, मुंबई की सत्ता पर पिछले 30 सालों से काबिज रहे ठाकरे परिवार के लिए यह चुनाव बड़ी चुनौती साबित हो रहा है। ऐसा लग रहा है मानो मराठी लोगों ने ही उन्हें किनारे कर दिया है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) फिलहाल 56 सीटों पर सिमटती दिख रही है। वहीं, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना 20 सीटों पर बढ़त के साथ महायुति को मजबूती दे रही है। अगर यही रुझान परिणामों में बदलते हैं, तो महायुति आसानी से बहुमत के आंकड़े को छू लेगी।

Leave a Comment