Suzlon Energy: लगातार गिरावट का सामना कर रहे सुजलॉन एनर्जी शेयर पर एक नहीं बल्की कई एक्सपर्ट BUY रेटिंग देते हुए इसे खरीदने को कह रहे हैं। UBS, मोतीलाल ओसवाल, ICICI सिक्योरिटीज, आनंद राठी, नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज, मॉर्गन स्टैनली, जेएम फाइनेंशियल और एक्सिस सिक्योरिटीज जैसे दिग्गज ब्रोकरेज गिर रहे सुजलॉन को खरीदो कह रहे हैं और ये सभी अभी भी आशावादी हैं।
अपने 52 हफ्ते के लो के करीब ट्रेड करे शेयर पर बाय रेटिंग देना, समझ से परे है। क्योंकि मजबूत ऑर्डर बुक और अच्छे नतीजों के बावजूद सुजलॉन एनर्जी शेयर लुढ़कता ही जा रहा है। ऐसे में क्या इन ब्रोकरेज फर्मों की बात मानकर सुजलॉन एनर्जी शेयर को खरीदना चाहिए। आइए जानते क्या आम निवेशक को इनपर भरोसा करना चाहिए?
8 ब्रोकरेज फर्मों ने दी है Suzlon Energy पर BUY रेटिंग
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, Suzlon Energy stock पर एक नहीं, बल्कि 8 ब्रोकरेज फर्मों ने खरीदे रेटिंग दी है।
✅ मोतीलाल ओसवाल ने सितंबर माह में सुजलॉन एनर्जी पर BUY रेटिंग को बरकरार रखते हुए ₹80 का टारगेट प्राइस दिया। जो 42% अपसाइड को दर्शाता हैं।
ब्रोकरेज फर्म UBS ने भी 2025-08-04 को सुजलॉन एनर्जी पर खरीदे रेटिंग देते हुए ₹78 का प्राइस टारगेट दिया था, जो अभी भी उन्होंने बरकरार रखा हुआ है, UBS का कहना है कि, स्टॉक यहां से 32% का रिटर्न दे सकता है।
ICICI सिक्योरिटीज ने भी गिरते सुजलॉन एनर्जी पर बाय रेट बनाए रखते हुए टारगेट प्राइस उल्टा बढ़ाकर ₹76 किया है।
दिग्गज मार्केट एक्सपर्ट आनंद राठी ने सुजलॉन के शेयरों में 44% की तेजी की उम्मीद जताते हुए, ₹82 का लक्ष्य मूल्य दिया है। बता दें कि, ये खबर कुछ पुरानी नहीं है ये खबर पिछले महीने के 8 नवंबर की है।
दिग्गज फर्म नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने सुजलॉन एनर्जी पर ‘BUY’ की रेटिंग तो हाल फिलहाल नहीं दी है, बल्कि ‘होल्ड’ (HOLD) की रेटिंग बनाए रखी है। लेकिन शेयर में जारी गिरावट के चलते उन्होंने टारगेट प्राइस को घटाकर ₹66 कर दिया है।
इसी तरह मॉर्गन स्टैनली ने ₹77 का, जेएम फाइनेंशियल ने ₹78 से घटाकर ₹66 प्रति शेयर का और एक्सिस सिक्योरिटीज ने बाय’ रेटिंग के साथ ₹72 का लक्ष्य मूल्य तय किया है।
Suzlon के पास है मजबूत ऑर्डर बुक
30 सितंबर, 2025 तक के डेटा के मुताबिक, सुजलॉन एनर्जी के पास इतिहास का सबसे बड़ा ऑर्डर बुक है। कंपनी के पास रिकॉर्ड 6.2 गीगावाट (GW) क्षमता के ऑर्डर हैं, जिनका बाजार मूल्य तकरीबन ₹14,800 करोड़ के बराबर हो सकती है। इतने बड़े ऑर्डर में से कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में 2 GW से अधिक के नए ऑर्डर प्राप्त किए हैं।
वित्तीय प्रदर्शन
सुजलॉन के वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो, ये काफी शानदार रहा है। कंपनी का रेवेन्यू साल दर साल YoY बढ़ता ही गया है। जहां सितंबर 2023 के तिमाही में सुजलॉन एनर्जी का रेवेन्यू जहां 1,423 करोड़ रुपए था वह लगातार बढ़ते हुए जून 2025 के तिमाही 3,151 करोड़ रुपए और सितंबर 2025 में 3,892 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। मतलब दो साल में ही ये बढ़कर लगभग दो गुना हो चुका है।
एबिटा भी इसी टाइम में तिमाही दर तिमाही बढ़ता ही गया है। सितंबर 2023 में सुजलॉन एनर्जी का एबिटा 193 था, वो जून 2025 में 618 तक और सितंबर 2025 में 742 तक पहुंच गया है। मतलब कंपनी का एबिटा भी इन दो सालों में 3.5 गुना से अधिक हो चुका है।
नेट प्रॉफिट 102 करोड़ रुपए था सितंबर 2023 में, वो भी तिमाही दर तिमाही बढ़ते हुए जून 2025 के तिमाही में 324 करोड़ रुपए और सितंबर 2025 में रिकॉर्ड 1,279 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। इन दो सालों के प्रॉफिट पर देखें तो, कंपनी का नेट प्रॉफिट 13 गुना अधिक हो चुका है।
सुजलॉन एनर्जी शेयर दे चुका है छप्परफाड़ मुनाफा
एक समय पर सुजलॉन एनर्जी शेयर प्राइस ₹1.80 – ₹2 पर पर था। लेकिन जैसे ही कंपनी को लगातार ऑर्डर मिलते गए और कंपनी ने शानदार सभी मोर्चों पर काम किया तो, ये शेयर पिछले 6 सालों में 4,200% उछला और इसका दाम ₹86 पर जा पहुंचा। यदि 6 साल पहले आपने 1 लाख रुपए के सुजलॉन एनर्जी के शेयर ₹2 के भाव से खरीदे होते, तो इसका भाव ₹86 होने पर आपका 1 लाख 43 लाख रुपए बन चुका होता। बता दें कि, पिछले पांच साल में सुजलॉन एनर्जी ने 1,500% का रिटर्न दर्ज किया है।
इन कारणों से 8 ब्रोकरेज फर्मों ने बरकरार रखी है बाय रेटिंग
देश के दिग्गज ब्रोकरेज फर्मों ने इसलिए सुजलॉन एनर्जी स्टॉक पर बाय रेटिंग बरकरार रखी है। क्योंकि कंपनी के पास रिकॉर्ड ऐतिहासिक ऑर्डर बुक है। साथ ही कंपनी कर्ज से पूरी तरह मुक्त हो चुकी हैं। साथ ही पिछले दो साल से कंपनी का रेवेन्यू और प्रॉफिट लगातार बढ़ते ही गया है। इसके अलावा स्टॉक अब अपने 5 सालों के रिकॉर्ड हाई से 35% नीचे कारोबार कर रहा है। वही अपने 52 वीक लो के करीब कारोबार कर रहा है। इसलिए इन ब्रोकरेज फर्मों को आशा है कि, अभी भी यह शेयर अच्छा रिटर्न देने में सक्षम में हैं। ऐसे में क्या आम निवेशक को भरोसा करना चाहिए?
क्या ब्रोकरेज फर्मों के बाय रेटिंग पर भरोसा करते हुए सुजलॉन एनर्जी पर आम निवेशक को भरोसा करना चाहिए?
जिस तरह से हमने जाना कि, एक नहीं, बल्कि 8 ब्रोकरेज फर्मों ने खरीदे रेटिंग दी है, तो क्या आम निवेशक को इनपर भरोसा करना चाहिए और सुजलॉन एनर्जी शेयर पर दाव लगाना चाहिए?
भलेही देश के दिग्गज ब्रोकरेज फर्म सुजलॉन शेयर पर बुलिश होंगे, लेकिन इसका चार्ट कुछ अलग ही कहानी रच रहा है। स्टॉक का चार्ट साफ साफ संकेत दे रहा है कि, स्टॉक में और गिरावट आ सकती है।

Nifty ऑल टाइम हाई पर, लेकिन Inox Wind 52 week low पर क्यों कर रहा है कारोबार? जाने…
प्रॉफिट बुकिंग के चलते सुजलॉन एनर्जी शेयर में आ रही है गिरावट
जब नतीजे आ रहे हैं, कंपनी पर कर्जा कम हो चुका है। यहां तक कि, इतिहास की सबसे बड़ी ऑर्डर बुक है फिर भी शेयर में जो गिरावट चल रही है। जो 8 – 8 ब्रोकरेज फर्मों द्वारा BUY Rating देने के बाद भी इसलिए चल रही है, क्योंकि शेयर पहले ही 2 रुपए से 86 रुपए तक का सफर तय कर चुका है।
ऐसे में शेयर में सब कुछ ठीक होने बावजूद इसलिए गिरावट देखने को मिल रही है, क्योंकि पुराने इनवेस्टर्स प्रॉफिट बुकिंग कर रहे हैं। इसी प्रॉफिट बुकिंग के चलते स्टॉक में गिरावट चल रही है। और शायद यह अभी तक खत्म नहीं हुई है और ये आगे भी ऐसे ही जारी रहेगी। ऐसा चार्ट साफ साफ संकेत दे रहा है।
साल 2025 में अब तक इस शेयर में करीब 18% की गिरावट आई है। जब बाजार लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गया है तब भी सुजलॉन शेयर अपने 52 हफ्ते के लो की ओर अग्रसर है। बाजार के एनालिस्ट आशीष बाहेती जी का कहना है कि, सुजलॉन में में गिरावट और तेज हो सकती है, क्योंकि अब सुजलॉन F&O सेगमेंट में शामिल हो चुका हैं। जिससे लोग शॉर्ट पोजिशन बनाकर इसमें पैसे छाप रहे हैं। इस शॉर्ट पोजिशन के कारण स्टॉक चढ़ने का नाम नहीं ले रहा है।
एनालिस्ट आशीष बाहेती जी का कहना है कि, यदी आप इस स्टॉक में पोजिशन ले कर बैठे है तो, आप 51 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ इसमें बने रहे। यदि आप प्रॉफिट है तो प्रॉफिट बुक कर लें। और स्टॉक में बुलिश मोमेंटम आने का इंतजार करें।
इसके अलावा प्रमुख ब्रोकरेज फर्म वेंचुरा सिक्योरिटीज ने तो 46 रुपए का टारगेट देते हुए SELL की राय दी है। यानी इसमें गिरावट आने की पूरी संभावना है।
डिस्क्लेमर: यह लेख GreenEnergyShare.in पर निवेशकों को जानकारी देने के लिए है। किसी भी स्टॉक में निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है।
